Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता दरबार में तीन नये मामलों का किया गया निष्पादन अमरपुर अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया। जनता दरबार में तीन नये मामलों का किया गया निष्पादन अमरपुर अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया।
ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
जनता दरबार में तीन नये मामलों का किया गया निष्पादन अमरपुर अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया। जनता दरबार में तीन नये मामलों का किया गया निष्पादन अमरपुर अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया।
More news from बिहार and nearby areas
- कहलगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शनिवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की इस लोक अदालत में आपसी सहमति से कुल 440 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में 1 करोड़ 76 लाख 35 हजार 73 रुपये की राशि पर समझौता हुआ, जबकि 1 करोड़ 40 लाख 72 हजार 303 रुपये की राशि की वसूली भी की गई। प्रथम बेंच में अवर न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार और अधिवक्ता शंकर रविदास न्यायिक पदाधिकारी के रूप में शामिल थे। इस बेंच ने मनी सूट के दो मामलों सहित कुल 304 मामलों का निपटारा किया। इन मामलों में 1 करोड़ 14 लाख 36 हजार 651 रुपये की राशि पर समझौता हुआ।दूसरी बेंच की न्यायिक पदाधिकारी मुंसिफ प्रज्ञा मिश्रा और अधिवक्ता शंकर प्रसाद शाह थे। इस बेंच ने कुल 136 मामलों का निस्तारण किया, जिसमें 61 लाख 98 हजार 422 रुपये की राशि पर समझौता हुआ तथा 37 लाख 93 हजार 182 रुपये की वसूली की गई। निष्पादित मामलों में विभिन्न बैंकों और संस्थानों से जुड़े प्रकरण शामिल थे। इनमें स्टेट बैंक के 95, यूको बैंक के 143, ग्रामीण बैंक के 147, यूनियन बैंक के 14, बीएसएनएल का 1, आरोहण के 22, बैंक ऑफ बड़ौदा के 9, इंडियन ओवरसीज बैंक के 2, पंजाब नेशनल बैंक के 3 और केनरा बैंक के 2 मामले शामिल थे। इन सभी मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राधिकार के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार, सचिव मुंसिफ प्रज्ञा मिश्रा, प्राधिकार के मनीष पांडेय, शिवनारायणपुर स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर परमानंद शुक्ला और धनंजय कुमार मौजूद थे। अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अपने संबोधन में बैंकरों से मामलों के निष्पादन में लचीला रुख अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य सुलह और समझौते के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना है।1
- Post by Lal Mohammad1
- बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस लाइन में विषाक्त भोजन करने से करीब 100 पुलिस जवान अचानक बीमार हो गए। सभी जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी जवान फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बांका पुलिस लाइन में भोजन करने के बाद करीब 100 पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जवानों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी बीमार जवानों को तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम सभी जवानों का इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है। वहीं भागलपुर क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी बांका सदर अस्पताल पहुंचे और सभी पुलिस जवानों का हालचाल जाना। आईजी ने कहा कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिर भोजन में गड़बड़ी कैसे हुई, इसकी जांच की जिम्मेदारी बांका के पुलिस अधीक्षक को दी गई है। जांच में अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास, बोसी के एसडीपीओ, बांका टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे मामले की निगरानी करते रहे।1
- बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय पड़रिया के पदस्थापित प्रभारी शिक्षक कालेश्वर दास को झाझा थाना क्षेत्र के नरगंजो जंगल से आधा दर्जन अपराधियों ने अगवा कर लिया. जबकि अपराधियों ने शिक्षक का बाइक एवं साथ में जा रहे सेविका को मारपीट का जंगल में छोड़ दिया. जबकि इस मामले में अब तक पुलिस को शिक्षक की बरामदगी करने का प्रयास असफल साबित हो रही है जिससे शिक्षा विभाग में हर काम मचा हुआ है रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- पंजवारा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा से 381 बोतल शराब बरामद, नाबालिग पकड़ा गया1
- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में गैस सिलेंडर1
- सलेमपुर मैदान में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, महाकाल-11 ने शीतला स्थान टीम को हराकर दर्ज की जीत अमरपुर क्षेत्र के सलेमपुर मैदान में अंडर-16 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मुकाबले में महाकाल-11 और शीतला स्थान की टीम आमने-सामने थीं। मैच का उद्घाटन समाजसेवी चंदन तिवारी ने फीता काटकर किया।1
- पीरपैंती प्रखंड के दानापुर में शनिवार संध्या 6:30 पर जमीनदाताओं द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जमीनदाता शामिल हुए। अदानी पावर प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, सीएसआर अधिकारी कृष्णा कल्याण सहित कंपनी के अन्य अधिकारी भी इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अदानी पावर प्लांट के अधिकारियों ने जमीनदाताओं, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज राउत और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इफ्तार किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने रमजान की बरकत, क्षेत्र में अमन-चैन और विकास के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार के दौरान लोगों ने रमजान के महीने को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। कार्यक्रम में अदानी पावर प्लांट परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों की प्रगति की भी कामना की गई। इस अवसर पर रऊफ खान, मो. मुख्तार, मो. फजलूल बारी, मुखिया पति मो. सुल्तान, मो. मतीन, मो. साजिद, मो. फारूक, मो. सोनू, मो. राजिक, सुशील सिंह, घनश्याम दास, शिक्षक मो. राशिद, मो. गुलजार सहित कई जमीनदाता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इफ्तार के दौरान लोगों ने रमजान के महीने को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। कार्यक्रम में अदानी पावर प्ला परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास और लोगों की प्रगति की भी कामना की गई।1
- आनंदपुर: थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 171 लीटर विदेशी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक सह शराब तस्कर अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात कटोरिया–भैरोगंज मुख्य मार्ग अंतर्गत वन विभाग कार्यालय एवं प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल भैरोगंज के बीच पुलिस गश्ती दल ने सिमुलतला की ओर से आ रही निशान कंपनी की चार चक्का वाहन (निबंधन संख्या JH10AT8394) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 19 कार्टून से कुल 171 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गश्ती अभियान में आनंदपुर थाना के पु.अ. नि. रवि शंकर कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब एवं वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक तथा इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।सूत्रों के अनुसार बरामद शराब की खेप झारखंड के देवघर से लाई जा रही थी और इसे कटोरिया होते हुए अपने संभावित गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1