कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु लगाई गई मजिस्ट्रीरियल ड्यूटी उमरिया । प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को ईद उल फितर, 27 मार्च को रामनवमी तथा 20 मार्च को चौती चांद एवं 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाना है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों,तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कार्यपालिक दंडाधिकारी की मजिस्ट्रीरियल ड्युटी लगाई है। कार्यपालिक दंडाधिकारी, कर्मचारी पर्व के दौरान अपने अपने ड्युटी स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को समय समय पर अवगत कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। क्र0165 खंड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर 18 मार्च से उमरिया 16 मार्च -पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्व यन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया गया है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत विकासखंड करकेली में 18 मार्च को, पाली विकासखंड पाली में 20 मार्च को तथा विकासखंड मानपुर में 24 मार्च को खंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने खंड स्तरीय शिविरों में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि खंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओ का लाभ प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु लगाई गई मजिस्ट्रीरियल ड्यूटी उमरिया । प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को ईद उल फितर, 27 मार्च को रामनवमी तथा 20 मार्च को चौती चांद एवं 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाना है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों,तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कार्यपालिक दंडाधिकारी की मजिस्ट्रीरियल ड्युटी लगाई है। कार्यपालिक दंडाधिकारी, कर्मचारी पर्व के दौरान अपने अपने ड्युटी स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को समय समय पर अवगत कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। क्र0165 खंड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर 18 मार्च से उमरिया 16 मार्च -पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्व यन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया गया है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत विकासखंड करकेली में 18 मार्च को, पाली विकासखंड पाली में 20 मार्च को तथा विकासखंड मानपुर में 24 मार्च को खंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने खंड स्तरीय शिविरों में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि खंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओ का लाभ प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।
- कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु लगाई गई मजिस्ट्रीरियल ड्यूटी उमरिया । प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को ईद उल फितर, 27 मार्च को रामनवमी तथा 20 मार्च को चौती चांद एवं 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाना है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों,तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कार्यपालिक दंडाधिकारी की मजिस्ट्रीरियल ड्युटी लगाई है। कार्यपालिक दंडाधिकारी, कर्मचारी पर्व के दौरान अपने अपने ड्युटी स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को समय समय पर अवगत कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। क्र0165 खंड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर 18 मार्च से उमरिया 16 मार्च -पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्व यन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया गया है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत विकासखंड करकेली में 18 मार्च को, पाली विकासखंड पाली में 20 मार्च को तथा विकासखंड मानपुर में 24 मार्च को खंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने खंड स्तरीय शिविरों में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि खंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओ का लाभ प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।1
- पानी के दुरुपयोग पर खबर के बाद भी नहीं जागा नगर पालिका परिषद नौरोजाबाद एवं प्रशासन, नल-जल योजना बनी मुसीबत नौरोजाबाद नगर में नल-जल योजना के तहत हर घर तक टोटी के माध्यम से पानी पहुंचाने की सुविधा लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। नगर में अधिकांश स्थानों पर कनेक्शन तो लगा दिए गए हैं, लेकिन टोटियां नहीं लगाई गईं, जिसके कारण दिन-भर सड़कों पर पानी बहता रहता है। इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में खबर भी प्रकाशित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद नगरीय प्रशासन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार हो रहे पानी के दुरुपयोग से एक ओर जहां जल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर नगर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया है और कई जगह हालात तालाब जैसे बन गए हैं। इससे आम लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने जल्द सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।, वही इस मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे के द्वारा संबंधित ठेकेदार को कनेक्शन में टोटिया लगाने के आदेश दिए गए उसके बावजूद भी ठेकेदार लापरवाही पे लापरवाही करते जा रहे हैं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कहने पर उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है4
- *बच्ची के किडनैप होने का वायरल वीडियो निकला झूठा मानपुर पुलिस ने किया खुलासा-कहा निश्चिंत रहे लोग आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस है तत्पर। (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया)आज दोपहर में मानपुर नगर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में उसे वक्त हड़कंप समझ गया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक छोटी बच्ची को अगवा कर ले जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जारी किए गए वीडियो में यह बताया जा रहा था की बच्ची राघव ढाबा मानपुर के पास अच्छे अवस्था में मिली है जो की बल्हौंड गांव की है अपना नाम गौरी तथा पिता का नाम रामदीन चौधरी बता रही है और मानपुर थाने में है किसी को इसके बारे में विस्तृत जानकारी हो तो इसके परिवार को अवगत करवाकर बच्ची को उसके परिजन से मिलवाए सतर्क रहें और अपने बच्चों को अनजान लोगों से दूर रखें क्योंकि इस समय यहां पर बच्चा चोर गैग सक्रिय है। जैसे ही इस वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस ने तुरंत संवेदनशीलता भरते हुए वीडियो को लेकर सच की पड़ताल शुरू कर दी और कुछ ही देर में आखिरकार दूध का दूध और पानी का पानी हो गया मानपुर पुलिस के चीफ़ थाना प्रभारी श्री मुकेश मार्सकोले ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची कुछ दिन पहले अपने नाना के यहां जल गई हुई थी जहां वह हमेशा की तरह अपने गांव जल से नियमित रूप से पिकअप वाहन सवारी लेकर मानपुर आई थी और अपने बड़े पापा शिव प्रसाद चौधरी के पास सुरक्षित है इस बात की पुष्टि बच्ची के नाना के द्वारा की गई है अतः इस संदर्भ का जो वीडियो जारी किया गया है वह बिल्कुल झूठ है और इस अफवाह पर ध्यान ना दें मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पूरी मुस्तादी के साथ ड्यूटी कर रही है और लोगों की जान माल की हिफाजत के लिए दीनों-रात तत्पर है अतः लोग निश्चित रूप से सतर्कता तो बरतें मगर निश्चिंत रहें पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात है।*2
- #शहडोल #shahdol1
- शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे, जिले मे व्याप्त रसोई गैस की किल्लत,कालाबाजारी, शहडोल से निकाल कर फूलपुर गैस भेजने व पाइप द्वारा घर घर गैस पहुंचने मे हो रहे विलंब के विरुद्ध जिला काँग्रेस द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन। काँग्रेस ने देश के सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए अनुसार बर्तन मे पाइप लगा कर नाले मे डाल कर गैस निकाल कर चाय बनाने की कोशिश की लेकिन गैस चूल्हा नहीं जला, यह भी मोदी जी का जुमला मात्र साबित हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने जिले में लगातार बनी हुई रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की आम जनता इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। कई-कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे घरों की रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। अजय अवस्थी ने कहा कि सरकार द्वारा घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस पहुंचाने की योजना भी जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है। उन्होंने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि जिलेवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत विडंबनापूर्ण स्थिति है कि शहडोल जिले से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, लेकिन उसी जिले के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपापात्र रिलायंस कंपनी द्वारा शहडोल क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का दोहन कर उसे फूलपुर जैसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है, जबकि स्थानीय जनता को गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह स्थिति “चिराग तले अंधेरा” की कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करती है। जिस जिले की धरती से प्राकृतिक संसाधन निकल रहे हैं, उसी जिले की जनता को रसोई गैस जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अजय अवस्थी ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए तथा जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि जिले की सभी गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापती, नीरज सराफ, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ार राजीव शर्मा, सिंधपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, राजेश सोंधिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, कुंजबिहारी द्विवेदी, जवाहर राव, हरिशंकर तिवारी, , रवि शेखर राव, आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, हर्ष गौतम,सबी खान, मोहसिन खान, प्रमोद जैन, शाकिर फारूकी, जसवीर सिंह, धन्नू बर्मन, अशोक तिवारी, भैय्यालाल गुप्ता, वरुण पाल, राजेश बैगा, अजय सनपाल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।*4
- रीवा शहर में एलपीजी गैस की किल्लत से लोग परेशान। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें, घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को नहीं मिल रहा सिलेंडर। 📹 लाइन में खड़े लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल जनता का आरोप – सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, जिम्मेदार कौन? ⚠️ प्रशासन से जल्द समाधान की मांग।1
- शहडोल जिले के जमुआ गांव में दिनदहाड़े अवैध कोयला उत्खनन, कोल माफिया सक्रिय1
- सीधी। जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र स्थित अमिलाई चरखी घाटी में रीवा–अमरकंटक मार्ग (NH) पर अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा इतना भयावह है कि ग्रामीणों द्वारा डाले गए 50 से अधिक पत्थर भी उसमें समा गए, जिससे नीचे बड़ी खोखली संरचना या सुरंग जैसी स्थिति होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि समय रहते यह गड्ढा नहीं दिखता तो किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही पत्थर, झंडे और अवरोधक लगाकर रास्ते को चिन्हित किया, ताकि रात में गुजरने वाले वाहन चालक सावधान रह सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कंपनी की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ सावधानी जरूरी: चरखी घाटी और पास की चुहिया घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि सड़क का हिस्सा अभी भी असुरक्षित और धंसाव के खतरे में बताया जा रहा है। 👉 फिलहाल ग्रामीणों द्वारा लगाए गए अस्थायी अवरोध ही लोगों को खतरे से आगाह कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी मरम्मत और जांच का इंतजार बना हुआ है।1