बक्सवाहा में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी: 3 घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस, गंभीर घायलों को निजी वाहनों से ले जाना पड़ा जिला अस्पताल छतरपुर।बक्सवाहा क्षेत्र में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति सामने आई है, जहां सड़क हादसे में घायल युवकों को समय पर एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हो सकी। शुक्रवार को बम्होरी-सागर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा लाया गया, लेकिन यहां भी उन्हें पर्याप्त उपचार नहीं मिल सका। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इसके बाद शुरू हुआ इंतजार—जो करीब 3 घंटे तक चलता रहा। आरोप है कि इस दौरान 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा। मजबूरी में परिजन घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बक्सवाहा में आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अस्पताल में न तो पर्याप्त इलाज की सुविधा है और न ही समय पर एम्बुलेंस मिलती है। पहले रेफर कर दिया जाता है, फिर घंटों इंतजार कराया जाता है। इस पूरी घटना ने बक्सवाहा की स्वास्थ्य व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है। सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी व्यवस्था, और कब तक मरीजों की जान ऐसे ही जोखिम में डाली जाती रहेगी?

- Post by Ashutosh sharma1
- Post by Neelesh Tiwari1
- छतरपुर से बड़ी खबर: गढ़ीमलहरा में अवैध शराब बिक्री के आरोप, पुलिस पर उठे सवाल छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, और इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई स्थानों पर देर रात तक शराब की बिक्री जारी रहती है, जिससे न सिर्फ कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि युवाओं पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।1
- बताया गया कि नाव/क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे (करीब 60–70 लोग) अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई या डूबने लगी कई लोग पानी में गिर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई1
- अब सतर्क हो जाएं आईपीएल सट्टा खेलने वाले । टीआई संजय राय ने कहा कि आईपीएल सटोरियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और उन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ।1
- हरपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां 11000 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवा गंभीर रूप से झुलस गए हैं घटना वार्ड नंबर 10 स्थित कल का मैरिज हाउस के पीछे की बताई जा रही है परिजनों का रो-रोकर बुरा है हाल घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां हालत खराब होने चलते दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है दोनो युवक छत पर गए थे बिजली 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से झुलसे है परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, मकान के ऊपर से गुजर रही लाइन हादसों को देती न्यौता, जिम्मेदार अधिकारियों का नही है1
- Post by Mukesh Gautam1
- छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महराजगंज में मंदिर के लिए गेहूं मांगने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।घायलों में कुरा अहिरवार, छिददी अहिरवार , गिरजा अहिरवार , वीरेंद्र अहिरवार और अमर अहिरवार शामिल हैं, जो सभी ग्राम महराजगंज के निवासी हैं।घायलों ने बताया कि वे अपने घर पर आराम कर रहे थे, तभी गांव के ही श्याम पटेल, हरदयाल पटेल, कृपाल पटेल, राजा भईया पटेल और श्रीपत पटेल वहां पहुंचे। आरोपियों ने मंदिर के लिए 2 क्विंटल गेहूं देने की मांग की। इस पर कुरा अहिरवार और उनके परिवार ने 1 क्विंटल गेहूं देने की बात कही।इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के पांचों सदस्य घायल हो गए।घटना के बाद परिजन घायलों को सिविल लाइन थाना लेकर पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही यह घटना आज 3 मई दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई गई है।1