*रात में घर से निकला ग्रामीण, सुबह जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में फैली सनसनी* *रात में घर से निकला ग्रामीण, सुबह जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में फैली सनसनी* *अमृतपुर (फर्रुखाबाद)* राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडोली के जंगल में सोमवार रात एक ग्रामीण का शव बबूल के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई निवासी दीपक पुत्र रामलड़ेते ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता रामलड़ेते (लगभग 50 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम राई 10/03 मार्च 2026 की रात घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कारण के चलते उन्होंने ग्राम खंडोली के जंगल में सर्वाधर सिंह के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
*रात में घर से निकला ग्रामीण, सुबह जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में फैली सनसनी* *रात में घर से निकला ग्रामीण, सुबह जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में फैली सनसनी* *अमृतपुर (फर्रुखाबाद)* राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडोली के जंगल में सोमवार रात एक ग्रामीण का शव बबूल के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई निवासी दीपक पुत्र रामलड़ेते ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता रामलड़ेते (लगभग 50 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम राई 10/03 मार्च 2026 की रात घर
से निकले थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कारण के चलते उन्होंने ग्राम खंडोली के जंगल में सर्वाधर सिंह के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट की आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है3
- खबर बेहतर1