Shuru
Apke Nagar Ki App…
ड्यूटी छोड़ धुआं उड़ाते दरोगा! जाम में फंसी रही जनता, VIDEO हुआ वायरल लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर जहां एक ओर आम जनता जाम के झाम में जूझती नजर आई, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार ही लापरवाही करते दिखे। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस दरोगा सार्वजनिक जगह पर सिगरेट के कश लेते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके मातहत पान मसाला चबाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चलती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
ड्यूटी छोड़ धुआं उड़ाते दरोगा! जाम में फंसी रही जनता, VIDEO हुआ वायरल लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर जहां एक ओर आम जनता जाम के झाम में जूझती नजर आई, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार ही लापरवाही करते दिखे। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस दरोगा सार्वजनिक जगह पर सिगरेट के कश लेते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके मातहत पान मसाला चबाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चलती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
More news from Lucknow and nearby areas
- *आज दिनांक-17.04.2026 को पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार में मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के तहत “महिला सम्मेलन” आयोजित कार्यक्रम के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम की बाइट-*1
- लखनऊ लिपस्टिक गीत का गोमती नगर स्थित होटल में किया गया लोकार्पण1
- *जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू। खुरासन रोड । भारत की जनगणना 2027 फील्ड ट्रेनर द्वारा बृहस्पति वार से फूलपुर स्थित फरहान कॉनवेंट पब्लिक स्कूल और एलपीजे इंटर कॉलेज में प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जनगणना के पहले चरण में मकान सूची करण के कार्य के लिए प्रगणकों, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण की शुरूआत बृहस्पतिवार से कस्बा स्थित फरहान कॉनवेंट पब्लिक स्कूल और एलपीजी इंटर कॉलेज में तहसील स्तर पर शुरू हो गया है। इस दौरान दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोनों स्कूलों में प्रशिक्षण जारी रहा। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी एसडीएम अशोक कुमार और तहसीलदार राजीव कुमार ने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं की रीढ़ है। इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत डिजिटल (सीएमएमएस पोर्टल) तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा, द्वितीय बैच 20 से 22 अप्रैल , तृतीय बैच 23 से 25 अप्रैल तक चलेगा इसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूची करण का फील्ड कार्य करेंगे।उन्होंने जनगणना राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कहा की लोग स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण कर सकते है इस मौके पर फील्ड ट्रेनर मान बहादुर सिंह, धर्मेंद्र यादव, जगदंबा, राम पाल राम प्रताप, राम नवल। राजेश, अजय हरिकेश आदि मौजूद रहे।2
- उन्नाव। जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की घटना में महीनों बाद भी कोई ठोस प्रगति न होने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता संध्या देवी ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने से कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, 13-14 सितंबर 2025 की रात ग्राम देवगांव स्थित उनके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। उस समय घर में केवल वह और उनकी पुत्री मौजूद थीं। चोर करीब 100 ग्राम सोना, 90 हजार रुपये नकद, चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन, एटीएम व आधार कार्ड समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना के बाद थाना कोतवाली सफीपुर में एफआईआर संख्या 0396/2025 दर्ज की गई, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में चोरी गए सामान का पूरा और सही विवरण दर्ज नहीं किया। इससे मामले की गंभीरता कम करके दिखाने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने कई बार थाना प्रभारी और जांच अधिकारी से संपर्क किया, साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए, लेकिन पुलिस ने उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हैरानी की बात यह है कि इतने समय बाद भी न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी गया सामान बरामद हो सका है। मामले में कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को भी कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इसके बाद उन्होंने IGRS पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी गुहार लगाई, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि जांच में लगातार देरी और उदासीनता से पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच सफीपुर पुलिस से हटाकर किसी अन्य थाने या निष्पक्ष एजेंसी को सौंपी जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पीड़िता की प्रमुख मांगें: निष्पक्ष जांच के लिए केस ट्रांसफर किया जाए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो चोरी गया सामान बरामद किया जाए लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि आखिर कब तक पीड़िता को न्याय मिल पाता है।2
- थाना_ठाकुरगंज के अंतर्गत प्रेरणास्थल चौकी क्षेत्र के वसंत कुंज में बेख़ौफ चोरों का आतंक जारी… देर रात बंद पड़े घर को बनाया निशाना लाखों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ.. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था।आज वापस लौटकर जब उन्होंने घर का ताला खोला तो अंदर का नज़ारा देख हैरान रह गए घर में चोरी हो चुकी थी और कीमती सामान गायब मिला..1
- ब्लाक टोडरपुर की ग्राम पंचायत सहरुआ के ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार पर लगाए गंभीर आरोप,सीएम और डीएम से की शिकायत,गौसंरक्षण हेतु ग्राम निधि खाते से बनाई गई थी अस्थाई गौशाला को सेक्रेट्री ने क्रय जबरिया बंद, हरदोई ।ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गौवंशों के चारे हेतु साजिश के तहत जानवरों की संख्या कम दर्शाकर गौशाला को बंद करने को अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाती रही।जिसके चलते चारा ओर दाना का भुगतान आंशिक रूप से ही दिया गया।आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपनी रिपोर्ट में कम मवेशी होने के कारण यह बंद होने योग्य है। उच्च अधिकारियों को भ्रमित करते हुए सचिव ने रातों रात गौशाला की तार कोटिंग तोड़कर गोवंश बाहर निकाल दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है की ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार की रिश्तेदारी भी सहरुआ में है।वही ग्राम प्रधान राम भरोसे ने भी ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 20 हजार दीजिए तो वह गौशाला में भुगतान हो सकता है।गौशाला बंद होने का खामियाजा ग्रामीणों को भले ही न उठाना पड़े लेकिन ग्राम प्रधान जरूर उठाना पड़ सकता है।1
- Post by Sanjay Lal1
- लखनऊ के दुबग्गा इलाके के इज्जत नगर में बड़ा हादसा हो गया। नोबल पब्लिक स्कूल के पीछे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1