logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकन्दरपुर पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाली तीन अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे त्यौहार के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे रोकथाम अपराध के अन्तर्गत रात्रि चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति एवं अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव सिकन्दरपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.06.2025 को उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश व चेकिंग संदिग्ध चौराहा पर मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की जो तीन महिलाए थाना क्षेत्र में कल छिना झपटी कर रही थी वह थाने की तरफ ही जा रही हैं, उक्त सूचना पर विश्वास करके कस्बा सिकन्दरपुर चौराहे पर से 03 नफर महिलाओ को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर नाम व पता पूछा गया तो अपना अपना नाम क्रमशः रेखा पत्नी विशाल , अर्चना पत्नी मुकेश नोना निवासिनीगण ग्राम कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर, जूली पत्नी अशोका निवासिनी ग्राम जयराम कौडिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया बतायी तथा पूछताछ महिलाओं ने बताया कि हमलोग घूम-घूमकर सवारी गाड़ियों में तथा भीड-भाड़ वाले स्थानों पर औरतों के चैन आदि छीनने और चोरी करने का कार्य करते है कुछ दिन पहले गड़वार क्षेत्र में भी हमलोग पूजा के साथ घटना किये थे, जिसमें पूजा पकड़ा गयी थी इसलिए अब हम लोग इस क्षेत्र में आकर अपना काम कर रहे थे । उक्त महिलाओ को यह बताते हुए कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-58/2026 धारा 115(2),309(6) बीएनएस मे वांछित हैं कारण बताते हुये नियमानुसार पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, म0का0 प्रीति यादव मौजूद रहे।

on 22 March
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
on 22 March
a5fe32eb-1b37-4cb8-b156-52d520194125

More news from Ballia and nearby areas
  • बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    17 hrs ago
  • यह खबर अजमेर से जुड़ी एक संवेदनशील धार्मिक विवाद की घटना को दिखाती है। बताया जा रहा है कि जॉन अजमेरी नाम के एक गायक ने माता जागरण के दौरान क़व्वाली प्रस्तुत की। अगले दिन जब उसने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, तो VHP (विश्व हिंदू परिषद) से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि “क्या तुम दरगाह में हनुमान चालीसा गाओगे?” इस घटना में दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं—माता जागरण (हिंदू धार्मिक कार्यक्रम) और क़व्वाली (आमतौर पर सूफी/इस्लामी परंपरा से जुड़ी)—को लेकर विवाद पैदा हुआ। VHP के लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ बताया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कुल मिलाकर, यह मामला धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और उनके मिश्रण को लेकर उठे विवाद का उदाहरण है, जिसमें दोनों पक्षों के नजरिए टकराते नजर आए।
    1
    यह खबर अजमेर से जुड़ी एक संवेदनशील धार्मिक विवाद की घटना को दिखाती है।
बताया जा रहा है कि जॉन अजमेरी नाम के एक गायक ने माता जागरण के दौरान क़व्वाली प्रस्तुत की। अगले दिन जब उसने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, तो VHP (विश्व हिंदू परिषद) से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि “क्या तुम दरगाह में हनुमान चालीसा गाओगे?”
इस घटना में दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं—माता जागरण (हिंदू धार्मिक कार्यक्रम) और क़व्वाली (आमतौर पर सूफी/इस्लामी परंपरा से जुड़ी)—को लेकर विवाद पैदा हुआ। VHP के लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ बताया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
कुल मिलाकर, यह मामला धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और उनके मिश्रण को लेकर उठे विवाद का उदाहरण है, जिसमें दोनों पक्षों के नजरिए टकराते नजर आए।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    19 hrs ago
  • 👍इस वायरल विडियो के बारे में, आपकी क्या राय हैं, कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं 💬🗯️....
    1
    👍इस वायरल विडियो के बारे में, आपकी क्या राय हैं, कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं 💬🗯️....
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Public Media news
    1
    Post by Public Media news
    user_Public Media news
    Public Media news
    Buxar, Bihar•
    1 hr ago
  • मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । ऑफिस से घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की घटना सामने आई। छेड़छाड़ की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला । इस घटना से युवती डरी सहमी है तो परिजनों में गुस्सा है । परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज परिजनों ने सरस्वती विहार चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। युवती रोज की तरह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। कॉलोनी में ऑटो से उतरकर जैसे ही वो घर की ओर बढ़ी तभी एक मनचला युवक उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी मनचले ने युवती को पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।घटना के बाद पीड़िता के परिजन टीपीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कार्रवाई की। इसी बात से नाराज होकर पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग सरस्वती विहार चौकी पहुंच गए और घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
    1
    मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । ऑफिस से घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की घटना सामने आई। छेड़छाड़ की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला । इस घटना से युवती डरी सहमी है तो परिजनों में गुस्सा है । परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज परिजनों ने सरस्वती विहार चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
युवती रोज की तरह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। कॉलोनी में ऑटो से उतरकर जैसे ही वो घर की ओर बढ़ी तभी एक मनचला युवक उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी मनचले ने युवती को पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।घटना के बाद पीड़िता के परिजन टीपीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कार्रवाई की।
इसी बात से नाराज होकर  पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग सरस्वती विहार चौकी पहुंच गए और घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    23 hrs ago
  • कटिहार के फलका थाना में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद ग्रामीण हुए आक्रोशित फलका थाना में की तोड़फोड़, पुलिस को भी दौड़ा कर पीटा।
    1
    कटिहार के फलका थाना में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद ग्रामीण हुए आक्रोशित फलका थाना में की तोड़फोड़, पुलिस को भी दौड़ा कर पीटा।
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.