9 नवंबर से था फरार, पुलिस ने बिछाया जाल और चढ़ गया हत्थे! कलान पुलिस ने ट्रक चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए ट्रक की एक बैटरी भी बरामद की है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 9 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि रमेश राजपूत नामक व्यक्ति ने उनके ट्रक को क्रेन से बांधकर चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना कलान में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। चोरी हुए ट्रक को पहले ही अकबराबाद (अलीगढ़) पुल के नीचे से बरामद कर वाहन मालिक को सौंप दिया गया था। विवेचना के दौरान अभिषेक चौधरी पुत्र अमर सिंह चौधरी निवासी हिसावदा, बागपत और सुमित यादव पुत्र सिंहराम यादव निवासी माधवपुरम, मेरठ का नाम सामने आया। प्रारंभिक नामजद अभियुक्त रमेश राजपूत का नाम विवेचना से हटा दिया गया था। 14 मार्च 2026 को कलान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त अभिषेक चौधरी को ग्राम नानकपुर जाने वाले रास्ते पर लगभग 100 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी हुए ट्रक से संबंधित एक बैटरी बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक चौधरी निवासी ग्राम हिसावदा, थाना सिंघावली अहीर, जिला बागपत को माननीय न्यायालय के समक्ष किया है।

- कलान पुलिस ने ट्रक चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए ट्रक की एक बैटरी भी बरामद की है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 9 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि रमेश राजपूत नामक व्यक्ति ने उनके ट्रक को क्रेन से बांधकर चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना कलान में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। चोरी हुए ट्रक को पहले ही अकबराबाद (अलीगढ़) पुल के नीचे से बरामद कर वाहन मालिक को सौंप दिया गया था। विवेचना के दौरान अभिषेक चौधरी पुत्र अमर सिंह चौधरी निवासी हिसावदा, बागपत और सुमित यादव पुत्र सिंहराम यादव निवासी माधवपुरम, मेरठ का नाम सामने आया। प्रारंभिक नामजद अभियुक्त रमेश राजपूत का नाम विवेचना से हटा दिया गया था। 14 मार्च 2026 को कलान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त अभिषेक चौधरी को ग्राम नानकपुर जाने वाले रास्ते पर लगभग 100 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी हुए ट्रक से संबंधित एक बैटरी बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक चौधरी निवासी ग्राम हिसावदा, थाना सिंघावली अहीर, जिला बागपत को माननीय न्यायालय के समक्ष किया है।1
- *98.75 लाख से बनेगा वजीरपुर का पैंटून पुल* *किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही योगी सरकार: हरि प्रकाश* *जनपद में जल्द मिलेगी कई विकास कार्यों की मंजूरी: डीएम* शाहजहांपुर 14/मार्च/2026 जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग को लेकर किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पैंटून पुल बनाए जाने की मांग की । माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हरि प्रकाश वर्मा की मांग पर 100 वर्ष पुराने घाट वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुल की स्वीकृति के बाद शनिवार को मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पबद्ध है साथ ही जो कार्य बिना किसी मांग के ही पूरे हो रहे हैं। किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने सर्व प्रथम पैंटून पुल बनाए जाने के लिए बीजेपी विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पैंटून पुल के साथ दोनों ओर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की और छुट्टा गौ वंशों से निजात दिलाने के लिए गौ शाला के निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ शाला के निर्माण के लिए जब भी सैलाफ मुक्त एरिया में जगह मिल जाएगी तो किसानों की समस्या को देखते हुए स्थाई गौ शाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।3
- जलालाबाद उबरिया मंदिर पर दबंगों ने दिव्यांग धर्मवीर दास बाबा पर किया हमला,पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने की उठाई मांग शाहजहाँपुर जनपद के ग्राम मीरपुर निवासी विकलांग धर्मवीर दास शिष्य शिवरामदास ने कोतवाली जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है बाबा धर्मदास ने बताया कि 9 मार्च को उबरिया मंदिर पर भोजन बनाते समय ग्राम मिठहा के गुंडा किस्म के कई दबंग लोग हाथों में लेकर आए और बाबा धर्मवीर को लाठी डंडों व लात घूसों से पीट डाला, हमलावरों ने उनके हाथ पर दांतों से काटा भी,जिससे गंभीर चोटें आईं।धर्मवीर दास, जो अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा मथुरा-वृन्दावन के कार्यकर्ता हैं, ने कहा कि पहले दी गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,उन्होंने पुलिस को पत्र देकर हमलावरों पर कठोर एक्शन लेने और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है,1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर श्री राम लीला परिषद की बैठक आयोजित फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर फतेहगढ़ के दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में श्री राम लीला परिषद की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी जेल चौराहा से ही किया जाएगा। इस दौरान बनखड़िया क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद1
- कितना हसीन गांव है यह1
- Post by अशोक मैथिल1