logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निजी अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत प्रसव में लापरवाही से गई जच्चा बच्चा की जान बल्लहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला भर्ती करते समय अस्पताल की डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने सोनी को चेक किया जच्चा-बच्चा दोनों को बताया गया पूरी तरह स्वस्थ । अयोध्या। शहर के एक और निजी अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल बल्लाहाता रिकाबगंज में स्थित है। महताबबाग, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने कल दोपहर में प्रसव पीड़ा के चलते अपनी पत्नी सोनी यादव उम्र 32 वर्ष को यहां भर्ती कराया था। भर्ती करते समय अस्पताल की डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने सोनी को चेक किया और बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। बताते हैं कि रात करीब 12:00 बजे अस्पताल की एक स्टाफ सोनी को लेबर रूम में ले गई और लगभग 1 घंटे बाद नवजात को लेकर आई और सुरेश के भाभी की गोद में उसे देते हुए बताया कि इसकी सांस नहीं चल रही है, इसे किसी बच्चे वाले डॉक्टर को दिखा दीजिए। सब लेकर के उसे बच्चों के डॉक्टर के पास गए जहां डॉक्टर ने नवजात को मृत बताया। बताते हैं कि वह लोग नवजात को लेकर के पुनः मां परमेश्वरी देवी अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि सोनी यादव की भी हालत बहुत गंभीर है। आनन फ़ानन में सुरेश यादव पत्नी को एंबुलेंस ले नियावां मछली मंडी स्थित आनंद हॉस्पिटल ले आए, और वहां डॉक्टर आशुतोष ने चेक करके बताया कि सोनी भी जीवित नहीं है। सुरेश यादव का आरोप है कि 12:00 बजे रात में जब उनकी पत्नी को लेबर रूम में ले जाया गया तो ना तो डॉक्टर अंजली अस्पताल में मौजूद थी और ना ही कोई अन्य डॉक्टर प्रसव के समय मौजूद था, और अस्पताल के छोटे स्टाफ की लापरवाही से उनके नवजात और पत्नी की मौत हो गई। सुरेश यादव ने नगर कोतवाली में अस्पताल की डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

2 hrs ago
user_अयोध्या वार्ता
अयोध्या वार्ता
Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
5a877e6d-1c2a-40c6-9009-d4c8cad0c871

निजी अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत प्रसव में लापरवाही से गई जच्चा बच्चा की जान बल्लहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला भर्ती करते समय अस्पताल की डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने सोनी को चेक किया जच्चा-बच्चा दोनों को बताया गया पूरी तरह स्वस्थ । अयोध्या। शहर के एक और निजी अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल बल्लाहाता रिकाबगंज में स्थित है। महताबबाग, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने कल दोपहर में प्रसव पीड़ा के चलते अपनी पत्नी सोनी यादव उम्र 32 वर्ष को यहां भर्ती कराया था। भर्ती करते समय अस्पताल की डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने सोनी को चेक किया और बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। बताते हैं कि रात करीब 12:00 बजे अस्पताल की एक स्टाफ सोनी को लेबर रूम में ले गई और लगभग 1 घंटे बाद नवजात को लेकर आई और सुरेश के भाभी की गोद में उसे देते हुए बताया कि इसकी सांस नहीं चल रही है, इसे किसी बच्चे वाले डॉक्टर को दिखा दीजिए। सब लेकर के उसे बच्चों के डॉक्टर के पास गए जहां डॉक्टर ने नवजात को मृत बताया। बताते हैं कि वह लोग नवजात को लेकर के पुनः मां परमेश्वरी देवी अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि सोनी यादव की भी हालत बहुत गंभीर है। आनन फ़ानन में सुरेश यादव पत्नी को एंबुलेंस ले नियावां मछली मंडी स्थित आनंद हॉस्पिटल ले आए, और वहां डॉक्टर आशुतोष ने चेक करके बताया कि सोनी भी जीवित नहीं है। सुरेश यादव का आरोप है कि 12:00 बजे रात में जब उनकी पत्नी को लेबर रूम में ले जाया गया तो ना तो डॉक्टर अंजली अस्पताल में मौजूद थी और ना ही कोई अन्य डॉक्टर प्रसव के समय मौजूद था, और अस्पताल के छोटे स्टाफ की लापरवाही से उनके नवजात और पत्नी की मौत हो गई। सुरेश यादव ने नगर कोतवाली में अस्पताल की डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

More news from Ayodhya and nearby areas
  • जनपद के थाना गोसाईगंज का मामलाआज बीती रात्रि 01.04.2026 पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान अफरोज पुत्र मो0 रफीक उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज ,मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट
    3
    जनपद के थाना गोसाईगंज का मामलाआज बीती रात्रि 01.04.2026 पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान अफरोज पुत्र मो0 रफीक  उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज ,मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । 
उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी। डूबते युवक की बचाई गई जान श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार । अयोध्या। आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई। घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
    1
    अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी।
डूबते युवक की बचाई गई जान
श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार  ।
अयोध्या। 
आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई।
घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रयागराज नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
    1
    प्रयागराज
नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या. जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी. शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद
    4
    ब्रेकिंग 
अयोध्या.
जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी.
शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया।
चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया।
दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया।
दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया।
अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी।
एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा।
व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना।
राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया।
अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • welcome
    1
    welcome
    user_आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद भारतीय जनता पार्टी Sohawal, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दुर्जनपुर पश्चिमी जिला गोंडा का पंचायत भवन जो 2 सालों से बंद है वह खिला नहीं जा रहा है कोई कार्य नहीं हो रहा है और आय जात प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर जाना पड़ रहा है गांव वालों को बहुत दिक्कत हो रहा है इसलिए हमने 1076 पर कंप्लेंट किया है और वीडियो बनाकर भेज रहा हूं इसको जल्द से जल्द खुलवाया जाए
    2
    दुर्जनपुर पश्चिमी जिला गोंडा का पंचायत भवन जो 2 सालों से बंद है वह खिला नहीं जा रहा है कोई कार्य नहीं हो रहा है और आय जात प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर जाना पड़ रहा है गांव वालों को बहुत दिक्कत हो रहा है इसलिए हमने 1076 पर कंप्लेंट किया है और वीडियो बनाकर भेज रहा हूं इसको जल्द से जल्द खुलवाया जाए
    user_Vishal Bharti
    Vishal Bharti
    टिकरी•
    1 hr ago
  • अयोध्या। जनपद अयोध्या में जाम के से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे प्राशसनिक आला अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद।
    2
    अयोध्या।
जनपद अयोध्या में जाम के से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे प्राशसनिक आला अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.