Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिल्कीपुर कुचेरा की ग्राम पंचायत जमुवा के ग्राम प्रधान पर बैनामा से अधिक जमीन कब्जा करने का आरोप, शिकायतकर्ता मंजू सिंह के मुताबिक 15 × 30 का है बैनामा प्रधान जी काबिज हैं 15 × 60 पर। मंजू सिंह ने कोतवाली इनायत नगर सहित विभिन्न उच्च अधिकारियों को कार्यवाही के लिए दिया शिकायती पत्र, इनायत नगर कोतवाली क्षेत्र के कुचेरा बाजार का मामला ओंन हाईवे है पूरी जमीन। UP 42 Ayodhya live राजनारायण पाण्डेय सोहावल Ayodhya Police UP Police
UP 42 Ayodhya Live
मिल्कीपुर कुचेरा की ग्राम पंचायत जमुवा के ग्राम प्रधान पर बैनामा से अधिक जमीन कब्जा करने का आरोप, शिकायतकर्ता मंजू सिंह के मुताबिक 15 × 30 का है बैनामा प्रधान जी काबिज हैं 15 × 60 पर। मंजू सिंह ने कोतवाली इनायत नगर सहित विभिन्न उच्च अधिकारियों को कार्यवाही के लिए दिया शिकायती पत्र, इनायत नगर कोतवाली क्षेत्र के कुचेरा बाजार का मामला ओंन हाईवे है पूरी जमीन। UP 42 Ayodhya live राजनारायण पाण्डेय सोहावल Ayodhya Police UP Police
More news from Ayodhya and nearby areas
- welcome1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तीन दिनों से चल रही कथा का समापन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता निभाई। कथा व्यास गिरजा शंकर पांडे ने अपने प्रवचन में बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत जीवन देवता की उपासना से हुई और समापन विचार संयम के संदेश के साथ किया गया। उन्होंने लोगों को नैतिक जीवन, संयम और समाज सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा (पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश) भी उपस्थित रहे। उन्होंने कथा में भाग लेकर इसे आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया की लोक गायिका अंतिमा तिवारी की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में श्रीमती शिव कुमारी पाठक, गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी और आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही नशा मुक्ति अभियान की टोली और गायत्री परिवार बीकापुर के राम पूरन गुप्ता, डॉ. गुरुदेव यादव, राम चन्द्र गुप्ता, महादेव गुप्ता तथा राम मूर्ति पाल ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का माहौल भक्ति, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत रहा।4
- जनपद के थाना गोसाईगंज का मामलाआज बीती रात्रि 01.04.2026 पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान अफरोज पुत्र मो0 रफीक उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज ,मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट3
- अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी। डूबते युवक की बचाई गई जान श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार । अयोध्या। आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई। घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।1
- प्रयागराज नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ1
- ब्रेकिंग अयोध्या. जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी. शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद4
- welcome all members1