Shuru
Apke Nagar Ki App…
कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण तालाब और नदियों का पानी धीरे-धीरे सूखता जा रहा है। इसके कारण क्षेत्र में पशुओं और आवारा जानवरों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जलस्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसके कारण कई तालाबों और छोटे जल स्रोतों का पानी लगभग समाप्त हो गया है। पहले जहां इन तालाबों और नदियों से पशु-पक्षियों को आसानी से पानी मिल जाता था, वहीं अब पानी की कमी के कारण जानवर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। खेतों और आसपास के इलाकों में रहने वाले पशुओं के साथ-साथ आवारा मवेशियों को भी पानी की तलाश में दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे पशुपालकों को भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई या जल स्रोतों में पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में पशुओं के लिए पानी का संकट और गहरा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या की ओर ध्यान देने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की मांग की है।1
- शेखपुरा - बढ़ती महंगाई और वर्तमान समय में हो रही गैस की किल्लत को लेकर CPI शेखपुरा जिला इकाई ने प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के हृदयस्थल चांदनी चौक पर देश के पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी का पुतला जलाया. हालांकि शहर में गैस एजेंसियों ने इस गैस की किल्ल्त को सिरे से नकारा है. #1
- पेट्रोल-डीजल, गैस क़िल्लत पर क्या बोले प्रशांत किशोर?1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- एंकर, नालंदा जिले के हिलसा शहर में स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम का प्रांगण उस समय राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। दरअसल, नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा शहर स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि हम सभी भारत माता के वंशज और सच्चे सपूत हैं, और देश की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने को भी सदैव तैयार हैं। सम्मेलन के मुख्य वक्ता निखिल रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक शक्ति और एकता ही विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज पूरे विश्व में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।1
- Post by Samachar City1
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लहना गांव के वार्ड नंबर 9 में खराब पड़े नल-जल योजना के समरसेबल को ठीक कर फिर से चालू कर दिया गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग की पहल पर मरम्मत का कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से समरसेबल खराब होने के कारण नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद थी। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों को दूर-दराज के चापाकल या अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। मामले को लेकर खबर चलने के बाद विभाग की टीम ने पहल करते हुए समरसेबल की मरम्मत कर उसे दोबारा चालू कर दिया। रविवार को शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब नल-जल योजना से नियमित रूप से पानी मिलने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि समरसेबल ठीक हो जाने से वार्ड के लोगों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने प्रशासन और विभाग के प्रति आभार भी व्यक्त1
- Post by JMBNEWS1
- हर हर महादेव 🌺🌿4