logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, कोष निर्माण और रजिस्ट्रेशन पर हुई चर्चा बाढ़। बाढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को कांग्रेस मैदान स्थित आश्रम परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बृज किशोर सिंह ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक कोष का निर्माण किया जाएगा, ताकि किसी भी सदस्य को आपदा या विपदा की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जा सके। साथ ही संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने में भी यह कोष सहायक होगा। इसके अलावा बैठक में संगठन का नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि रजिस्ट्रेशन होने से संगठन को एक अलग पहचान मिलेगी और भविष्य में विभिन्न स्तरों पर पत्रकारों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य किया जा सकेगा। बैठक के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकता से ही संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर राजेश कुमार, पप्पू कुमार, राम कुमार शर्मा, गोविंद कुमार, चंदन राय, कमोद कुमार, बाल्मीकि कुमार, विशाल कुमार, मुन्ना जी, रविशंकर कुमार, विकास कुमार, रंजन कुमार और रजनीश कुमार समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बाढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, कोष निर्माण और रजिस्ट्रेशन पर हुई चर्चा बाढ़। बाढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को कांग्रेस मैदान स्थित आश्रम परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बृज किशोर सिंह ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक कोष का निर्माण किया जाएगा, ताकि किसी भी सदस्य को आपदा या विपदा की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जा सके। साथ ही संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने में भी यह कोष सहायक होगा। इसके अलावा बैठक में संगठन का नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि रजिस्ट्रेशन होने से संगठन को एक अलग पहचान मिलेगी और भविष्य में विभिन्न स्तरों पर पत्रकारों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य किया जा सकेगा। बैठक के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकता से ही संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर राजेश कुमार, पप्पू कुमार, राम कुमार शर्मा, गोविंद कुमार, चंदन राय, कमोद कुमार, बाल्मीकि कुमार, विशाल कुमार, मुन्ना जी, रविशंकर कुमार, विकास कुमार, रंजन कुमार और रजनीश कुमार समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना/ बख्तियारपुर : सोशल मीडिया पर अफवाह और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। नए आदेश के तहत, अब DIG स्तर के अधिकारी सीधे सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर विवादित कंटेंट हटाने का आदेश दे सकेंगे। यह कार्रवाई IT एक्ट की धारा 79(3)(b) और इंटरमीडियरी गाइडलाइंस 2021 के तहत की जाएगी। ​अगर कोई प्लेटफॉर्म निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं करता, तो उसे मिला 'सेफ हार्बर' का अधिकार खत्म हो जाएगा, जिससे कंपनी पर सीधे कानूनी केस दर्ज हो सकेगा। राज्य स्तर पर इसकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई गई है, जबकि जिला स्तर पर DM और SP पल-पल की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सरकार का लक्ष्य डिजिटल माध्यमों से फैलने वाले सांप्रदायिक उन्माद को रोकना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
    1
    पटना/ बख्तियारपुर : सोशल मीडिया पर अफवाह और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। नए आदेश के तहत, अब DIG स्तर के अधिकारी सीधे सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर विवादित कंटेंट हटाने का आदेश दे सकेंगे। यह कार्रवाई IT एक्ट की धारा 79(3)(b) और इंटरमीडियरी गाइडलाइंस 2021 के तहत की जाएगी।
​अगर कोई प्लेटफॉर्म निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं करता, तो उसे मिला 'सेफ हार्बर' का अधिकार खत्म हो जाएगा, जिससे कंपनी पर सीधे कानूनी केस दर्ज हो सकेगा। राज्य स्तर पर इसकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई गई है, जबकि जिला स्तर पर DM और SP पल-पल की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सरकार का लक्ष्य डिजिटल माध्यमों से फैलने वाले सांप्रदायिक उन्माद को रोकना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, मुफसील थाना एवं एस आई टी के संयुक्त कार्यवाई से मिली बरी सफलता, सर कटे लाश को लेकर, डीएसपी संजय पाण्डेय का बरा खुलासा.
    1
    समस्तीपुर जिले के,
मुफसील थाना एवं एस आई टी के संयुक्त कार्यवाई से मिली बरी सफलता, सर कटे लाश को लेकर, डीएसपी संजय पाण्डेय का बरा खुलासा.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • पेट्रोल-डीजल, गैस क़िल्लत पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
    1
    पेट्रोल-डीजल, गैस क़िल्लत पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    9 hrs ago
  • बिहार के Vaishali district के राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव में देर रात भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, जरूरी कागजात और मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू, चापाकल और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। #Vaishali #Raghopur #FireIncident #Agnikand #ShortCircuit #BiharNews #BreakingNews #FireBrigade #VillageNews
    1
    बिहार के Vaishali district के राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव में देर रात भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, जरूरी कागजात और मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू, चापाकल और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
#Vaishali
#Raghopur
#FireIncident
#Agnikand
#ShortCircuit
#BiharNews
#BreakingNews
#FireBrigade
#VillageNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर के कई प्रखंडों में SIS कंपनी के ओर से लगने वाले रोजगार मेला शांति पूर्ण सम्पन्न। सैंकड़ों युवा हुए चयनित प्रशिक्षण के लिए युवा होंगे अब रवाना । जी हां आप सभी को मालूम ही होगा कि SIS मल्टीनेशनल कम्पनी द्वारा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाए गए आयोजित रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा पूरे प्रक्रिया एवं कम्पनी गाइड लाइन के तहत साक्षात्कार करते हुए कई पदों के लिए सैंकड़ों युवाओं को चयन किया गया, जिसका प्रशिक्षण कार्य 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक प्रारम्भ की जाएगी जिसकी जानकारी आज समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा अंतिम रोजगार मेला के दौरान भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होते ही दी गई । उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के किसी भी जिले से आने वाले इच्छुक युवा बेरोजगार अगर इस कम्पनी के सौजन्य से रोजगार पाना चाहते हैं तो कभी भी अपना योगदान के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं इसी के साथ भर्ती अधिकारी श्री तिवारी ने विस्तृत जानकारी साझा की ।
    1
    बिहार 
समस्तीपुर के कई प्रखंडों में SIS कंपनी के ओर से लगने वाले रोजगार मेला शांति पूर्ण सम्पन्न।
सैंकड़ों युवा हुए चयनित प्रशिक्षण के लिए युवा होंगे अब रवाना ।
जी हां आप सभी को मालूम ही होगा कि SIS मल्टीनेशनल कम्पनी द्वारा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाए गए आयोजित रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा पूरे प्रक्रिया एवं कम्पनी गाइड लाइन के तहत साक्षात्कार करते हुए कई पदों के लिए सैंकड़ों युवाओं को चयन किया गया, 
जिसका प्रशिक्षण कार्य 15  मार्च से लेकर 21 मार्च तक  प्रारम्भ की जाएगी जिसकी जानकारी आज समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर भर्ती अधिकारी राहुल कुमार तिवारी के द्वारा अंतिम  रोजगार मेला के दौरान भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होते ही दी गई ।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के किसी भी जिले से आने वाले इच्छुक युवा बेरोजगार अगर इस कम्पनी के सौजन्य से रोजगार पाना चाहते हैं तो कभी भी अपना योगदान के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं 
इसी के साथ भर्ती अधिकारी श्री तिवारी ने विस्तृत जानकारी साझा की ।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • डोर टू डोर प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्डो तक की सुविधा है आगे जाकर पूरे शेखपुरा जिला में सुविधा दूंगा
    6
    डोर टू डोर प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्डो तक की सुविधा है आगे जाकर पूरे शेखपुरा जिला में सुविधा दूंगा
    user_कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा
    कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा
    Stationery Shop शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    33 min ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, विधापतिनगर थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जाँच मे जुटी. परिजनों मे मचा कोहराम
    1
    समस्तीपुर जिले के,
विधापतिनगर थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जाँच मे जुटी. परिजनों मे मचा कोहराम
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.