Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा पेंशन धारी को जो चलने में पूरी तरह असमर्थ हो विधवा विकलांग वृद्धा हो हमेशा तैयार रहूंगा सूरज गुप्ता शेखपुरा जिला बिहार 8084510920 डोर टू डोर प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्डो तक की सुविधा है आगे जाकर पूरे शेखपुरा जिला में सुविधा दूंगा
कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा
प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा पेंशन धारी को जो चलने में पूरी तरह असमर्थ हो विधवा विकलांग वृद्धा हो हमेशा तैयार रहूंगा सूरज गुप्ता शेखपुरा जिला बिहार 8084510920 डोर टू डोर प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्डो तक की सुविधा है आगे जाकर पूरे शेखपुरा जिला में सुविधा दूंगा
More news from बिहार and nearby areas
- Post by कम्पनी ऑनलाइन दुकान शेखपुरा7
- चेवाड़ा क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 28 मार्च को भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका ज्योति माही अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। जागरण कार्यक्रम को लेकर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार तथा कोषाध्यक्ष किशोर पासवान ने रविवार की शाम करीब 4:00 बजे बताया कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा के भक्ति गीतों का आनंद लेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि लोक गायिका ज्योति माही द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। जागरण कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, रोशनी और ध्वनि व्यवस्था की तैयारी भी की जा रही है ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य विकास कुमार, अजीत चौधरी, सूरज विश्वकर्मा, संजय साहू, सनी कुमार, गुड्डू कुमार, लक्ष्मण कुमार, नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना में भाग लेने की अपील की है।1
- #सारण_जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पट्टी शीतल गांव में एक #मासूम-बच्ची की #बलात्कार_और_मौत के मामले @sauravjbt1
- शेखपुरा।- जिले में माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासनी महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। महोत्सव के तहत बुधवार को मुख्य बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें माहुरी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां मथुरासनी की जयकारे लगाए। माहुरी समाज के लोग प्रत्येक वर्ष अपनी कुलदेवी मां मथुरासनी की भव्य पूजा-अर्चना महोत्सव के रूप में करते हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बताया गया कि हर वर्ष शेखपुरा और बरबीघा में मां मथुरासैनी महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर शेखपुरा के अलावा बरबीघा, नालंदा, नवादा और लखीसराय जिलों से भी मौर्य समाज के लोग एकजुट होकर पहुंचते हैं और मां मथुरासैनी की पूजा-अर्चना करते हैं। महोत्सव का समापन 15 मार्च को होगा, जिसके अवसर पर भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मोकामाघाट में ‘मिलेट्स महोत्सव’ का आयोजन, स्वस्थ आहार को लेकर जागरूकता मोकामा | संवाददाता सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, मोकामाघाट में शुक्रवार (15 मार्च 2026) को “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रविन्द्र भगत ने फीता काटकर किया। महोत्सव में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जवानों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने विभिन्न पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें रागी इडली, रागी कचौड़ी, बाजरा रोटी, ज्वार तंदूरी रोटी, रागी पराठा, ज्वार खीर, रागी हलवा, रागी समोसा सहित कई स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ शामिल रहे। इस अवसर पर DIG श्री रविन्द्र भगत ने कहा कि मिलेट्स महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स कम पानी और कम संसाधनों में उगने वाली फसलें हैं, जिनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शुगर नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में कमांडेंट श्री राम विलास गुप्ता, उप कमांडेंट श्री सुरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय एवं डीपीएस मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय मीडिया कर्मी तथा सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।1
- सारण में हुई जहरीली शराब से 5 मौतों पर पीके का बयान!!1
- लखीसराय । व्यवहार न्यायालय में परिचारी यानी चपरासी और ऑर्डरली के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शहर के नया बाजार केआरके हाई स्कूल में परीक्षा के आयोजन को लेकर सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम देखे गए। व्यवहार न्यायालय में परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है।जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4508 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।1
- डोर टू डोर प्रत्येक रविवार निशुल्क सेवा वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्डो तक की सुविधा है आगे जाकर पूरे शेखपुरा जिला में सुविधा दूंगा6