सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मोकामाघाट में ‘मिलेट्स महोत्सव’ का आयोजन, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मोकामाघाट में ‘मिलेट्स महोत्सव’ का आयोजन, स्वस्थ आहार को लेकर जागरूकता मोकामा | संवाददाता सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, मोकामाघाट में शुक्रवार (15 मार्च 2026) को “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रविन्द्र भगत ने फीता काटकर किया। महोत्सव में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जवानों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने विभिन्न पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें रागी इडली, रागी कचौड़ी, बाजरा रोटी, ज्वार तंदूरी रोटी, रागी पराठा, ज्वार खीर, रागी हलवा, रागी समोसा सहित कई स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ शामिल रहे। इस अवसर पर DIG श्री रविन्द्र भगत ने कहा कि मिलेट्स महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स कम पानी और कम संसाधनों में उगने वाली फसलें हैं, जिनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शुगर नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में कमांडेंट श्री राम विलास गुप्ता, उप कमांडेंट श्री सुरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय एवं डीपीएस मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय मीडिया कर्मी तथा सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण तालाब और नदियों का पानी धीरे-धीरे सूखता जा रहा है। इसके कारण क्षेत्र में पशुओं और आवारा जानवरों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जलस्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसके कारण कई तालाबों और छोटे जल स्रोतों का पानी लगभग समाप्त हो गया है। पहले जहां इन तालाबों और नदियों से पशु-पक्षियों को आसानी से पानी मिल जाता था, वहीं अब पानी की कमी के कारण जानवर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। खेतों और आसपास के इलाकों में रहने वाले पशुओं के साथ-साथ आवारा मवेशियों को भी पानी की तलाश में दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे पशुपालकों को भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई या जल स्रोतों में पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में पशुओं के लिए पानी का संकट और गहरा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या की ओर ध्यान देने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की मांग की है।1
- Post by JMBNEWS1
- शेखपुरा।- जिले में माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासनी महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। महोत्सव के तहत बुधवार को मुख्य बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें माहुरी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां मथुरासनी की जयकारे लगाए। माहुरी समाज के लोग प्रत्येक वर्ष अपनी कुलदेवी मां मथुरासनी की भव्य पूजा-अर्चना महोत्सव के रूप में करते हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बताया गया कि हर वर्ष शेखपुरा और बरबीघा में मां मथुरासैनी महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर शेखपुरा के अलावा बरबीघा, नालंदा, नवादा और लखीसराय जिलों से भी मौर्य समाज के लोग एकजुट होकर पहुंचते हैं और मां मथुरासैनी की पूजा-अर्चना करते हैं। महोत्सव का समापन 15 मार्च को होगा, जिसके अवसर पर भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार के आगमन से पहले हेलीपैड परिसर में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। अचानक एक गाय बैरिकेडिंग के अंदर घुस गई, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद लाठी-डंडों की मदद से गाय को हेलीपैड परिसर से बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- नल जल योजना का काम ssb 1 में सही से नहीं होने के कारण औरत का फूटा गुस्सा दी केस करने की धमकी1
- पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ धाम गंगा दियारा इलाके में अवैध नाव संचालन धड़ल्ले से जारी है। दियारा क्षेत्र में आने-जाने के लिए बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ओवरलोड नावें चलाई जा रही हैं। नावों में न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था है और न ही यात्रियों की संख्या को लेकर कोई नियम का पालन किया जा रहा है। ऐसे में हर दिन सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दियारा जा रहे लोगों से भरी एक नाव के दौरान एक 20 वर्षीय युवती गंगा में डूब गई थी, जबकि तीन अन्य लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध नावें अब भी बेखौफ होकर ओवरलोड चलाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लहना गांव के वार्ड नंबर 9 में खराब पड़े नल-जल योजना के समरसेबल को ठीक कर फिर से चालू कर दिया गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग की पहल पर मरम्मत का कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से समरसेबल खराब होने के कारण नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद थी। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों को दूर-दराज के चापाकल या अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। मामले को लेकर खबर चलने के बाद विभाग की टीम ने पहल करते हुए समरसेबल की मरम्मत कर उसे दोबारा चालू कर दिया। रविवार को शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब नल-जल योजना से नियमित रूप से पानी मिलने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि समरसेबल ठीक हो जाने से वार्ड के लोगों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने प्रशासन और विभाग के प्रति आभार भी व्यक्त1
- Post by JMBNEWS1
- शेखपुरा - बढ़ती महंगाई और वर्तमान समय में हो रही गैस की किल्लत को लेकर CPI शेखपुरा जिला इकाई ने प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के हृदयस्थल चांदनी चौक पर देश के पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी का पुतला जलाया. हालांकि शहर में गैस एजेंसियों ने इस गैस की किल्ल्त को सिरे से नकारा है. #1