Shuru
Apke Nagar Ki App…
JMBNEWS
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ धाम गंगा दियारा इलाके में अवैध नाव संचालन धड़ल्ले से जारी है। दियारा क्षेत्र में आने-जाने के लिए बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ओवरलोड नावें चलाई जा रही हैं। नावों में न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था है और न ही यात्रियों की संख्या को लेकर कोई नियम का पालन किया जा रहा है। ऐसे में हर दिन सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दियारा जा रहे लोगों से भरी एक नाव के दौरान एक 20 वर्षीय युवती गंगा में डूब गई थी, जबकि तीन अन्य लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध नावें अब भी बेखौफ होकर ओवरलोड चलाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- पटना/ बख्तियारपुर : सोशल मीडिया पर अफवाह और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। नए आदेश के तहत, अब DIG स्तर के अधिकारी सीधे सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर विवादित कंटेंट हटाने का आदेश दे सकेंगे। यह कार्रवाई IT एक्ट की धारा 79(3)(b) और इंटरमीडियरी गाइडलाइंस 2021 के तहत की जाएगी। अगर कोई प्लेटफॉर्म निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं करता, तो उसे मिला 'सेफ हार्बर' का अधिकार खत्म हो जाएगा, जिससे कंपनी पर सीधे कानूनी केस दर्ज हो सकेगा। राज्य स्तर पर इसकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई गई है, जबकि जिला स्तर पर DM और SP पल-पल की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सरकार का लक्ष्य डिजिटल माध्यमों से फैलने वाले सांप्रदायिक उन्माद को रोकना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा पंचायत के शिव मंदिर में हुआ पकरौआ विवाह यज्ञ मंडप बना मड़वा, हजारों ग्रामीण बने बाराती। वीडियो हुआ वायरल।1
- *समस्तीपुर में बंद चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर जिला विकास संघर्ष मोर्चा ने,जुलूस निकालकर सभा किया*1
- सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मोकामाघाट में ‘मिलेट्स महोत्सव’ का आयोजन, स्वस्थ आहार को लेकर जागरूकता मोकामा | संवाददाता सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, मोकामाघाट में शुक्रवार (15 मार्च 2026) को “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रविन्द्र भगत ने फीता काटकर किया। महोत्सव में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जवानों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने विभिन्न पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें रागी इडली, रागी कचौड़ी, बाजरा रोटी, ज्वार तंदूरी रोटी, रागी पराठा, ज्वार खीर, रागी हलवा, रागी समोसा सहित कई स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ शामिल रहे। इस अवसर पर DIG श्री रविन्द्र भगत ने कहा कि मिलेट्स महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स कम पानी और कम संसाधनों में उगने वाली फसलें हैं, जिनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शुगर नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में कमांडेंट श्री राम विलास गुप्ता, उप कमांडेंट श्री सुरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय एवं डीपीएस मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय मीडिया कर्मी तथा सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।1
- सारण में हुई जहरीली शराब से 5 मौतों पर पीके का बयान!!1
- Post by JMBNEWS1