Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्ग
Jaideep Sharma
दुर्ग
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के जरिए नगद राशि पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।मौके से कुल ₹4,590 नगद और ताश की एक गड्डी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम : 1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला 2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला 6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला1
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर छब्बीस एवं सत्ताईस फरवरी को दो दिवसीय धरना, सभा, रैली एवं प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला केसीजी को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, कार्यकर्ता को प्रतिमाह छब्बीस हजार रुपये तथा सहायिका को बाईस हजार एक सौ रुपये वेतन स्वीकृत करना एवं प्रति वर्ष एक हजार रुपये की वेतन वृद्धि शामिल है। इसके साथ ही सेवा निवृत्ति एवं मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन तथा समूह बीमा का लाभ देने की मांग भी रखी गई है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। निर्धारित तिथि को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की बात भी कही गई है।1
- लांजी। स्थानीय मिनी स्टेडियम जो कि नगर परिषद लांजी के तहत आता है और उसमें की जाने वाली विद्युत व्यवस्था हेतु बिल का वहन नगर परिषद द्वारा ही किया जाता है, ऐसे में शिकायत की गई है कि उक्त विद्युत व्यवस्था से शासकीय विद्यालय द्वारा अवैध विद्युत कनेक्शन लिया गया है, समाजसेवी दिपांकर भार्गव ने इस बाबद नगर परिषद लांजी सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी के द्वारा लगभग 2 वर्ष से स्वयं के मीटर से अपने स्कूल के खेल मैदान में लगे एलईडी लाईट को बिजली ना देकर नगर परिषद मिनी स्टेडियम से बिजली दी जा रही है, जो कि पूर्णतः अवैध है, जिसकी जांच कर स्कूल द्वारा उपयोग की गई बिजली की राशि वसूली कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।1
- Post by Rameshwar sahu1
- कांकेर: जिले में अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी अभियानों (Anti-Naxal Operations) को अधिक सशक्त व गतिशील बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (IPS) के निर्देशन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीआरजी (DRG) और थाना के जवानों को 100 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें सौंपी गईं। विधायक ने दिखाई हरी झंडी इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत विधायक कांकेर आशाराम नेताम की उपस्थिति में हुई। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जवानों को वाहनों की चाबियां सुपुर्द कीं और हरी झंडी दिखाकर इन मोटरसाइकिलों को ड्यूटी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सायरन और लाउडस्पीकर से लैस हैं वाहन ये नई मोटरसाइकिलें सायरन, लाउडस्पीकर और अन्य नवीन संसाधनों से लैस हैं। 100 सीसी की ये हाई-पावर मोटरसाइकिलें विशेष रूप से दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में त्वरित मूवमेंट के लिए डिजाइन की गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जवानों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। इन वाहनों से निम्नलिखित लाभ मिलेंगे: त्वरित मूवमेंट: दुर्गम रास्तों और घने जंगलों में जवान तेजी से पहुंच सकेंगे। बेहतर समन्वय: थाना और कैंपों के बीच संचार व आवाजाही सुगम होगी। सर्च ऑपरेशन में तेजी: नक्सल विरोधी अभियानों और गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आपातकालीन प्रतिक्रिया: किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकाल में पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग बेहतर होगी। सुरक्षा का नया अध्याय "रफ्तार, संसाधन और संकल्प" के मंत्र के साथ शुरू हुई यह पहल कांकेर में सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा देगी। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन आधुनिक संसाधनों से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र में शांति और विश्वास का नया अध्याय भी लिखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, गिरिजा शंकर साव डीएसपी (नक्सल ऑप्स), डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह डीएसपी (बस्तर फाइटर्स), अविनाश ठाकुर डीएसपी (डीआरजी), आरआई दीपक साव व आरआई गोविन्द वर्मा व अन्य अधिकारी- कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि व मीडियाकर्मी मौजूद थे।4
- गोड़बीनापाल कैंप में तैनात SSB के जवान की अचानक हुई मौत1
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी के प्रथम ठेलकाडीह मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में युवा मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जीवन देवांगन, जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल, ध्यानचंद बाफना, ललित चोपड़ा, मदन साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, मंडल अध्यक्ष एवन विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जिले में 21 फरवरी को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग1
- गांवों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की होगी कड़ी नजर 154 ग्रामों में कांकेर पुलिस के बीट प्रभारी कार्यरत कांकेर। जनता का मित्र बन कर समस्या की जानकारी प्राप्त करना और त्वरित सहायता प्रदाय करने के उद्देश्य से “मोर मितान - कांकेर पुलिस” अभियान के अंतर्गत जिले में सुदृढ़ बीट प्रणाली लागू की जाएगी। पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं आम जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से "मोर मितान - कांकेर पुलिस ” अभियान के अंतर्गत जिले के थानो से 154 ग्रामों में बीट प्रणाली लागू की गई। प्रत्येक बीट प्रभारी एवं आरक्षक को “बीट बुक " दी जाएगी । बीट बुक में क्षेत्र के पुलिस सहयोगियों,संस्थाओं की जानकारी, निगरानी/गुंडा बदमाश व संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड, मकान मालिक-किराएदार, कबाड़ी व बाहरी मुसाफिरों की जानकारी,इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का विवरण, शस्त्र लाइसेंसियों की जांच, पेंशनधारक व शासकीय सेवकों की जानकारी तथा ग्राम में आयोजित मड़ई, मेला ,त्योहारों व बाजारों का विवरण भी संधारित किया जाएगा । थाने में पदस्थ सिपाही से लेकर एएसआई तक को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है । थाना क्षेत्र में आने वाले बीट प्रभारी के नाम व मोबाइल नंबर को पंचायत भवन में चस्पा करने के साथ ही वहां पर बोर्ड लगाएं जाएंगे ताकि कोई भी पीड़ित कभी भी बीट प्रभारी से संपर्क कर सकेगें । बीट प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सरपंच, पटेल, कोटवार, जन प्रतिनिधियों, ग्राम के नवयुवको ,महिला समूह,समाज सेवी संस्थाओं तथा पुलिस सहयोगी व्यक्तियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनता और पुलिस के मध्य की दूरी को कम कर संवाद को मजबूत किया जाएगा । "मोर मितान - कांकेर पुलिस " का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच मजबूत, भरोसेमंद और निरंतर संपर्क स्थापित करना है। इस अभियान के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर, स्थानीय समस्याओं की पहचान तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही इस अभियान द्वारा जनता के साथ संवाद बढ़ाकर उनके मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना विकसित करना है। कांकेर पुलिस अपील करती है की किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना हेतु कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।4