नगर परिषद के मिनी स्टेडियम से बिजली कनेक्शन लिये जाने के मामले में सौंपी शिकायत लांजी। स्थानीय मिनी स्टेडियम जो कि नगर परिषद लांजी के तहत आता है और उसमें की जाने वाली विद्युत व्यवस्था हेतु बिल का वहन नगर परिषद द्वारा ही किया जाता है, ऐसे में शिकायत की गई है कि उक्त विद्युत व्यवस्था से शासकीय विद्यालय द्वारा अवैध विद्युत कनेक्शन लिया गया है, समाजसेवी दिपांकर भार्गव ने इस बाबद नगर परिषद लांजी सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी के द्वारा लगभग 2 वर्ष से स्वयं के मीटर से अपने स्कूल के खेल मैदान में लगे एलईडी लाईट को बिजली ना देकर नगर परिषद मिनी स्टेडियम से बिजली दी जा रही है, जो कि पूर्णतः अवैध है, जिसकी जांच कर स्कूल द्वारा उपयोग की गई बिजली की राशि वसूली कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
नगर परिषद के मिनी स्टेडियम से बिजली कनेक्शन लिये जाने के मामले में सौंपी शिकायत लांजी। स्थानीय मिनी स्टेडियम जो कि नगर परिषद लांजी के तहत आता है और उसमें की जाने वाली विद्युत व्यवस्था हेतु बिल का वहन नगर परिषद द्वारा ही किया जाता है, ऐसे में शिकायत की गई है कि उक्त विद्युत व्यवस्था से शासकीय विद्यालय द्वारा अवैध विद्युत कनेक्शन लिया गया है, समाजसेवी दिपांकर भार्गव ने इस बाबद नगर परिषद लांजी सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी के द्वारा लगभग 2 वर्ष से स्वयं के मीटर से अपने स्कूल के खेल मैदान में लगे एलईडी लाईट को बिजली ना देकर नगर परिषद मिनी स्टेडियम से बिजली दी जा रही है, जो कि पूर्णतः अवैध है, जिसकी जांच कर स्कूल द्वारा उपयोग की गई बिजली की राशि वसूली कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
- लांजी। बिसोनी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचटोला में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाये जाने वाले काले पीवीसी पाइपों में आग लग जाने से पूरी तरह जल कर नष्ट हो गए। आग कैसे एवं किन कारणों से लगी यह ज्ञात नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पाइप लम्बे समय से वहां लावारिस हालत में पड़ेहुए थे, उक्त पाइप किनके थे एवं क्यों रखें गए थे के संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ से मोबाइल पर संपर्क कर जानना चाहा किन्तु एसडीओ पीएचई ने फोन रिसीव नहीं किया। बहरहाल यह आग कैसे लगी, वहां रखा पाइप विभाग का था अथवा ठेकेदार का, और इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ होगा, यह सब संबंधित ठेकेदार अथवा विभाग ही बता सकता है। जानकारी के मुताबिक आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। करीब जाकर देखा गया तो चिचटोला चौक में खाली जगह में नल जल योजना में उपयोग किए जाने वाले काले पाइप थे, जिसमें भयंकर आग लगी हुई थी एवं काले धुएं का गुबार आसमान में उड़ रहा था। आसपास के लोगों द्वारा डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके उपरांत फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। किन्तु तब तक वहां रखे पुरे पाइप जलकर नष्ट हो गए थे।1
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गंडई नगर के वनांचल क्षेत्र के ठाकुरटोला लावातरा से बैगापारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क की लंबाई 1.700 किलोमीटर है और इसके निर्माण हेतु 116.810 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 7 मार्च 2 हजार 24 निर्धारित की गई थी, जबकि पूर्णता की संभावित तिथि 22 मार्च 2 हजार 25 थी। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2 हजार 26 को पूर्ण बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की परत पतली बिछाई गई है तथा निर्माण सामग्री की मात्रा भी मानक से कम उपयोग की गई है। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक निर्माण स्थल पर कुछ कार्य जारी होने की जानकारी भी सामने आई है।1
- वारासिवनी । वारासिवनी से लालबर्रा मार्ग पर स्थित टोड्या नाले के पास राष्ट्रीय बजरंग दल बालाघाट के पदाधिकारियों व सदस्यों की सूचना पर वारासिवनी पुलिस ने 2 पिकअप वाहन में बेदर्दी से भरे हुए 7 पशु धन को बरामद करने के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो पिकअप वाहनों में से एक पिकअप वाहन में भरे हुए 3 पशु धन में से एक पशु धन की मौत हो गई है। वहीं शेष 6 पशु धन सुरक्षित स्थिति में गौशाला चंदोरी में भेज दिये गये है। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों ं क्रमश: एम पी 50 जेड एफ 0158 व एमएच 35 एजे 1453 को जप्त कर लिया है, मामला 19 फरवरी की दोपहर का है। पुलिस ने गौतस्करी के आरोप में वाहन चालक संजय पिता बिशनलाल लिल्हारे 33 वर्ष ग्राम सावरी थाना खैरलॉजी, मूलचंद पिता तेजराम नगपुरे 30 वर्ष चुटिया व उरेन्द्र पिता अजब लाल लिल्हारे 27 वर्ष चुटिया को अभिरक्षा में लिया है। जिसमें से एक पिकअप वाहन का मालिक पंकज खरोले निवासी चुटिया है और दूसरे पिकअप के मालिक के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 4, 6, 9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 6/9 मध्यप्रदेश कृषक पशु परिवेक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की जॉच किरण बाहेश्वर एएसआई व रामदयाल चौधरी प्रधान आरक्षक द्वारा की जा रही है। गौवंश तस्करों को पकड़वाने में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सितेश ब्रम्हे, नगर अध्यक्ष संजय डोहरे, आकाश ठाकुर, ओम श्रीवास्तव, आदित्य डोहरे, रितेश व अन्य साथियों का सराहनीय योगदान रहा। विदित हो कि पूरे जिले में गौवंश की तस्करी अपने चरम पर है। जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन बुरी तरह से असफल सिद्ध हो रहा है। गौवंश की तस्करी को रोकने के लिए समय समय पर सामाजिक संगठन आगे आते है, लेकिन उन्हें पुलिस विभाग व प्रशासन का पूरा सहयोग नहीं मिल पाता है। जिसके कारण इन संगठन के पदाधिकारीगण व सदस्यगण भी निराश होकर भी धीरे-धीरे निष्क्रिय होते जा रहे है।1
- ग्राम पंचायत डोंगरिया जनपद पंचायत लालबर्रा द्वारा सुचना के अधिकार की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- Post by Jaideep Sharma2
- बालाघाट जिले कटंगी शहर के कहारी मोहल्ला से कक्षा दूसरी की छात्रा के अपहरण करने की कोशिश की घटना सामने आई है। घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े 04 बजे उस वक्त की है जब वार्ड क्रमांक 07 कक्षा दूसरी की छात्रा जया तुमड़ाम घर से कुछ दूर रहने वाली कक्षा चौथी की छात्रा प्रिंसी मानकर के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर की तरफ वापस आ रही थी। सह छात्रा की सुझबूझ से कथित तौर पर अपहरण की यह बड़ी घटना टल गई। इस घटना के बाद नगर में हड़कंप मचा हुआ है। गुरूवार की शाम 04 बजे जया के माता-पिता ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को बच्चियां स्कूल से वापस घर लौटी तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली। हालांकि उन्होंने घटना के 24 घंटे बाद भी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई।1
- लांजी। स्थानीय मिनी स्टेडियम जो कि नगर परिषद लांजी के तहत आता है और उसमें की जाने वाली विद्युत व्यवस्था हेतु बिल का वहन नगर परिषद द्वारा ही किया जाता है, ऐसे में शिकायत की गई है कि उक्त विद्युत व्यवस्था से शासकीय विद्यालय द्वारा अवैध विद्युत कनेक्शन लिया गया है, समाजसेवी दिपांकर भार्गव ने इस बाबद नगर परिषद लांजी सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी के द्वारा लगभग 2 वर्ष से स्वयं के मीटर से अपने स्कूल के खेल मैदान में लगे एलईडी लाईट को बिजली ना देकर नगर परिषद मिनी स्टेडियम से बिजली दी जा रही है, जो कि पूर्णतः अवैध है, जिसकी जांच कर स्कूल द्वारा उपयोग की गई बिजली की राशि वसूली कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।1