बिसोनी पंचायत के चिचटोला में नल-जल योजना में बिछाये गये पाईपलाईन में लगी आग लांजी। बिसोनी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचटोला में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाये जाने वाले काले पीवीसी पाइपों में आग लग जाने से पूरी तरह जल कर नष्ट हो गए। आग कैसे एवं किन कारणों से लगी यह ज्ञात नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पाइप लम्बे समय से वहां लावारिस हालत में पड़ेहुए थे, उक्त पाइप किनके थे एवं क्यों रखें गए थे के संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ से मोबाइल पर संपर्क कर जानना चाहा किन्तु एसडीओ पीएचई ने फोन रिसीव नहीं किया। बहरहाल यह आग कैसे लगी, वहां रखा पाइप विभाग का था अथवा ठेकेदार का, और इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ होगा, यह सब संबंधित ठेकेदार अथवा विभाग ही बता सकता है। जानकारी के मुताबिक आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। करीब जाकर देखा गया तो चिचटोला चौक में खाली जगह में नल जल योजना में उपयोग किए जाने वाले काले पाइप थे, जिसमें भयंकर आग लगी हुई थी एवं काले धुएं का गुबार आसमान में उड़ रहा था। आसपास के लोगों द्वारा डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके उपरांत फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। किन्तु तब तक वहां रखे पुरे पाइप जलकर नष्ट हो गए थे।
बिसोनी पंचायत के चिचटोला में नल-जल योजना में बिछाये गये पाईपलाईन में लगी आग लांजी। बिसोनी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचटोला में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाये जाने वाले काले पीवीसी पाइपों में आग लग जाने से पूरी तरह जल कर नष्ट हो गए। आग कैसे एवं किन कारणों से लगी यह ज्ञात नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पाइप लम्बे समय से वहां लावारिस हालत में पड़ेहुए थे, उक्त पाइप किनके थे एवं क्यों रखें गए थे के संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ से मोबाइल पर संपर्क कर जानना चाहा किन्तु एसडीओ पीएचई ने फोन रिसीव नहीं किया। बहरहाल यह आग कैसे लगी, वहां रखा पाइप विभाग का था अथवा ठेकेदार का, और इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ होगा, यह सब संबंधित ठेकेदार अथवा विभाग ही बता सकता है। जानकारी के मुताबिक आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। करीब जाकर देखा गया तो चिचटोला चौक में खाली जगह में नल जल योजना में उपयोग किए जाने वाले काले पाइप थे, जिसमें भयंकर आग लगी हुई थी एवं काले धुएं का गुबार आसमान में उड़ रहा था। आसपास के लोगों द्वारा डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके उपरांत फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। किन्तु तब तक वहां रखे पुरे पाइप जलकर नष्ट हो गए थे।
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर छब्बीस एवं सत्ताईस फरवरी को दो दिवसीय धरना, सभा, रैली एवं प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला केसीजी को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, कार्यकर्ता को प्रतिमाह छब्बीस हजार रुपये तथा सहायिका को बाईस हजार एक सौ रुपये वेतन स्वीकृत करना एवं प्रति वर्ष एक हजार रुपये की वेतन वृद्धि शामिल है। इसके साथ ही सेवा निवृत्ति एवं मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन तथा समूह बीमा का लाभ देने की मांग भी रखी गई है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। निर्धारित तिथि को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की बात भी कही गई है।1
- वारासिवनी। इंदौर के भागीरथपुरा की घटना से सबक लेकर नगरपालिका परिषद वारासिवनी नगरवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद में लगातार जुटी हुई है। जिसके लिए प्रत्येक मंगलवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके द्वारा लगातार जल सुनवाई का आयोजन विभिन्न वार्डो में कर रहे है। जहॉ पर नगरपालिका द्वारा सप्लाई किए गए पेयजल का एकत्रीकरण नागरिकों के घर से करने के बाद स्थल पर ही उसकी टेस्टिंग कर शुद्धता की जॉच की जा रही है। गत मंगलवार को नगर के वार्ड नम्बर 7 में नागरिकों के घरों से पेयजल लेकर उसकी शुद्धता की जॉच की गई। इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके और नगरपालिका के अमले के साथ ही एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल व तहसीलदार वंदना कुसराम ने भी शामिल होकर पेयजल की शुद्धता की जॉच की पद्धति को देखा और जॉच कर्ता कर्मचारियों से विभिन्न प्रकार के सवाल जवाब भी किए। उन्होंने नागरिकों से भी चर्चा कर नगरपालिका द्वारा प्रदाय किए जा रहे पेयजल की शुद्धता और उसकी आपूर्ति के बारे में भी जानकारी हासिल की। एसडीएम की उपस्थिति में नागरिकों के घरों से लिए गए पानी की कठोरता, पी एच लेवल, क्लोराइड एवं टर्बिडीटी टेस्ट किये जा रहे है। जिसमें सभी सेंपल मानक स्तर के पाये गए। पेयजल के परीक्षण के साथ ही अधिकारियों ने वार्डवासियों से पेयजल से इतर अन्य योजनाओं का हितलाभ मिलने व अन्य समस्याओं के बारे में भी पूछा। जिस पर वार्डवासियों ने अपनी कुछ समस्यायें भी बताई। जिनके निराकरण का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया। जल सुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्तिकेय जायसवाल, तहसीलदार श्रीमती वन्दना कुशराम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, राजस्व उपनिरीक्षक हितेश हलमारे, वार्ड पार्षद श्रीमती ललिता लोकेश ठाकरे, लोकेश ठाकरे, अमृत मित्र श्रीमती छाया राहंगडाले, श्रीमती शिवानी गिरी, श्रीमती रेखा देशमुख, श्रीमती हिरवंती पंचेश्वर, किशोर कावड़े, महेश साहू, अमोल देशपाण्डे, विक्रम सिंह तोमर, राजदीप तुरकने, टिपुरचंद कावरे सहित अन्य नगरपालिका का अमला एवं नागरिक उपस्थित रहे।1
- असम में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार” – रायपुर लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा | कांग्रेस पर भी साधा निशाना1
- धमधा /बरहापुर से धमधा आ रहे थे दो सगे भाई, बेकाबू अज्ञात वाह खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग के बरहापुर में बेकाबू अज्ञात वाहन ने दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों भाई बरहापुर से धमधा जा रहे थे धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाई को ठोकर मार दिया ठोकर इतना गंभीर था कि दोनों भाई घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया था जहा छोटे भाई रोहित साहू को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया वही बड़े भाई जगन्नाथ साहू जो गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति को देखते ही दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बाद से बरहापुर सहित आस पास क्षेत्र में मातम का माहौल है बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी को बरहापुर गांव में ही साहू समाज का सामूहिक विवाह है जिसमें घायल और मृतक जगन्नाथ साहू के परिवार में शादी है और बारात जाने की तैयारी चल रही थी ! वहीं ठोकर मार कर अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया जिसकी पता शाजी करने में धमधा पुलिस जुट गई है ! आपको बता दें की बरहापुर चौक के पास लगातार सड़क हादसा होता रहता है जिसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा कोई भी विशेष बैरिकेडिंग या गति अवरोधक नहीं बनाया गया है।1
- घरेलू हिंसा, अपराध, आर्थिक तंगी और सबसे महत्वपूर्ण बर्बाद होती गांव की युवा पीढ़ी। इन सभी परेशानियों की समस्या की जड़ नशे की लत और गांव में बिकने वाली कच्ची-पक्की शराब, जिससे निजात पाने के लिए अब गांव के लोग संगठित हो गए है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव को नशा मुक्त बनाने की कवायद शुरू हुई है। जिसका बीड़ा गांव की महिलाओं ने उठाया है। बात हो रही है बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कोड़मी की। जहां की करीब 60 फीसदी पुरूष आबादी जिसमें नौजवान युवा भी शामिल है आज नशे की गिरफ्त में है। शराब के नशे के कारण बर्बाद नौजवान पीढ़ी को बचाने और भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए नशा मुक्त गांव बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। जिसकी शुरूआत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम एक बैठक के बाद हुई।1
- Post by Sunny Morena1
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी के प्रथम ठेलकाडीह मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में युवा मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जीवन देवांगन, जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल, ध्यानचंद बाफना, ललित चोपड़ा, मदन साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, मंडल अध्यक्ष एवन विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- घर पर बिना कुछ बताए अचानक से गायब हुए शख्स का शव जंगल के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की यह घटना बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के गर्रा चौकी से हथोड़ा के बीच की है। जहां पर कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम दुधारा निवासी रामदास वाघाड़े की लाश मिली है। रामदास वाघाड़े 13 फरवरी से लापता था। जिसकी कटंगी थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज थी।1
- भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के जरिए नगद राशि पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।मौके से कुल ₹4,590 नगद और ताश की एक गड्डी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम : 1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला 2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला 6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला1