logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमधा थाना क्षेत्र के बरहापुर चौक में बड़ा सड़क हादसा,एक की मौत, दुसरा गंभीर रूप से घायल धमधा /बरहापुर से धमधा आ रहे थे दो सगे भाई, बेकाबू अज्ञात वाह खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग के बरहापुर में बेकाबू अज्ञात वाहन ने दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों भाई बरहापुर से धमधा जा रहे थे धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाई को ठोकर मार दिया ठोकर इतना गंभीर था कि दोनों भाई घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया था जहा छोटे भाई रोहित साहू को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया वही बड़े भाई जगन्नाथ साहू जो गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति को देखते ही दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बाद से बरहापुर सहित आस पास क्षेत्र में मातम का माहौल है बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी को बरहापुर गांव में ही साहू समाज का सामूहिक विवाह है जिसमें घायल और मृतक जगन्नाथ साहू के परिवार में शादी है और बारात जाने की तैयारी चल रही थी ! वहीं ठोकर मार कर अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया जिसकी पता शाजी करने में धमधा पुलिस जुट गई है ! आपको बता दें की बरहापुर चौक के पास लगातार सड़क हादसा होता रहता है जिसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा कोई भी विशेष बैरिकेडिंग या गति अवरोधक नहीं बनाया गया है।

11 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

धमधा थाना क्षेत्र के बरहापुर चौक में बड़ा सड़क हादसा,एक की मौत, दुसरा गंभीर रूप से घायल धमधा /बरहापुर से धमधा आ रहे थे दो सगे भाई, बेकाबू अज्ञात वाह खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग के बरहापुर में बेकाबू अज्ञात वाहन ने दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों भाई बरहापुर से धमधा जा रहे थे धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाई को ठोकर मार दिया ठोकर इतना गंभीर था कि दोनों भाई घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया था जहा छोटे भाई रोहित साहू को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया वही बड़े भाई जगन्नाथ साहू जो गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति को देखते ही दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बाद से बरहापुर सहित आस पास क्षेत्र में मातम का माहौल है बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी को बरहापुर गांव में ही साहू समाज का सामूहिक विवाह है जिसमें घायल और मृतक जगन्नाथ साहू के परिवार में शादी है और बारात जाने की तैयारी चल रही थी ! वहीं ठोकर मार कर अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया जिसकी पता शाजी करने में धमधा पुलिस जुट गई है ! आपको बता दें की बरहापुर चौक के पास लगातार सड़क हादसा होता रहता है जिसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा कोई भी विशेष बैरिकेडिंग या गति अवरोधक नहीं बनाया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धमधा /बरहापुर से धमधा आ रहे थे दो सगे भाई, बेकाबू अज्ञात वाह खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग के बरहापुर में बेकाबू अज्ञात वाहन ने दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों भाई बरहापुर से धमधा जा रहे थे धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाई को ठोकर मार दिया ठोकर इतना गंभीर था कि दोनों भाई घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया था जहा छोटे भाई रोहित साहू को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया वही बड़े भाई जगन्नाथ साहू जो गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति को देखते ही दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बाद से बरहापुर सहित आस पास क्षेत्र में मातम का माहौल है बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी को बरहापुर गांव में ही साहू समाज का सामूहिक विवाह है जिसमें घायल और मृतक जगन्नाथ साहू के परिवार में शादी है और बारात जाने की तैयारी चल रही थी ! वहीं ठोकर मार कर अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया जिसकी पता शाजी करने में धमधा पुलिस जुट गई है ! आपको बता दें की बरहापुर चौक के पास लगातार सड़क हादसा होता रहता है जिसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा कोई भी विशेष बैरिकेडिंग या गति अवरोधक नहीं बनाया गया है।
    1
    धमधा /बरहापुर से धमधा आ रहे थे दो सगे भाई, बेकाबू अज्ञात वाह खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग के बरहापुर में बेकाबू अज्ञात वाहन ने दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू को अपनी चपेट में ले लिया।
दोनों भाई बरहापुर से धमधा जा रहे थे धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाई को ठोकर मार दिया ठोकर इतना गंभीर था कि दोनों भाई घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया था जहा छोटे भाई रोहित साहू को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया वही बड़े भाई जगन्नाथ साहू जो गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति को देखते ही दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
घटना के बाद से बरहापुर सहित आस पास क्षेत्र में मातम का माहौल है
बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी को बरहापुर गांव में ही साहू समाज का सामूहिक विवाह है जिसमें घायल और मृतक जगन्नाथ साहू के परिवार में शादी है और बारात जाने की तैयारी चल रही थी !
वहीं ठोकर मार कर अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया जिसकी पता शाजी करने में धमधा पुलिस जुट गई है !
आपको बता दें की बरहापुर चौक के पास लगातार सड़क हादसा होता रहता है जिसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा कोई भी विशेष बैरिकेडिंग या गति अवरोधक नहीं बनाया गया है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • शेएर मार्किट मे निवेश के नाम पर धोखा धड़ी का मामला है जिसमे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है...
    1
    शेएर मार्किट मे निवेश के नाम पर धोखा धड़ी का मामला है जिसमे 5  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है...
    user_Dainik  news🏪   Pradeep Singh
    Dainik news🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • Post by Jaideep Sharma
    2
    Post by Jaideep Sharma
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Book Your Tickets Now
    1
    Book Your Tickets Now
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema रायपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गंडई नगर के वनांचल क्षेत्र के ठाकुरटोला लावातरा से बैगापारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क की लंबाई 1.700 किलोमीटर है और इसके निर्माण हेतु 116.810 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 7 मार्च 2 हजार 24 निर्धारित की गई थी, जबकि पूर्णता की संभावित तिथि 22 मार्च 2 हजार 25 थी। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2 हजार 26 को पूर्ण बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की परत पतली बिछाई गई है तथा निर्माण सामग्री की मात्रा भी मानक से कम उपयोग की गई है। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक निर्माण स्थल पर कुछ कार्य जारी होने की जानकारी भी सामने आई है।
    1
    19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 
गंडई नगर के वनांचल क्षेत्र के ठाकुरटोला लावातरा से बैगापारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सड़क की लंबाई 1.700 किलोमीटर है और इसके निर्माण हेतु 116.810 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 7 मार्च 2 हजार 24 निर्धारित की गई थी, जबकि पूर्णता की संभावित तिथि 22 मार्च 2 हजार 25 थी। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2 हजार 26 को पूर्ण बताया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की परत पतली बिछाई गई है तथा निर्माण सामग्री की मात्रा भी मानक से कम उपयोग की गई है। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक निर्माण स्थल पर कुछ कार्य जारी होने की जानकारी भी सामने आई है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • घनश्याम सिंह गुप्ता महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही: प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को थमा दिया तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र जिले के  लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहां 16 तारीख को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को  तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र हल करने के लिए दे दिया गया। छात्रों ने जब प्रश्नपत्र देखा तो वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि जो पेपर उन्हें दिया गया, वह उनके कोर्स का था ही नहीं। विद्यार्थियों ने तुरंत इसका विरोध किया, लेकिन परीक्षा कक्ष में मौजूद केंद्राध्यक्ष ने इसे “प्रश्नपत्र में त्रुटि का हवाला देते हुए छात्रों को वही पेपर हल करने के लिए कहा। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने जिस विषय की तैयारी की थी, उसकी जगह उन्हें ऐसा प्रश्नपत्र थमा दिया गया जिसकी पढ़ाई उन्होंने की ही नहीं थी। मजबूरी में उन्हें वही पेपर हल करना पड़ा, जिससे अधिकांश छात्रों का परीक्षा प्रदर्शन प्रभावित हुआ।
    1
    घनश्याम सिंह गुप्ता महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही: प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को थमा दिया तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र
जिले के  लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहां 16 तारीख को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को  तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र हल करने के लिए दे दिया गया।
छात्रों ने जब प्रश्नपत्र देखा तो वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि जो पेपर उन्हें दिया गया, वह उनके कोर्स का था ही नहीं। विद्यार्थियों ने तुरंत इसका विरोध किया, लेकिन परीक्षा कक्ष में मौजूद केंद्राध्यक्ष ने इसे “प्रश्नपत्र में त्रुटि का हवाला देते हुए छात्रों को वही पेपर हल करने के लिए कहा। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने जिस विषय की तैयारी की थी, उसकी जगह उन्हें ऐसा प्रश्नपत्र थमा दिया गया जिसकी पढ़ाई उन्होंने की ही नहीं थी। मजबूरी में उन्हें वही पेपर हल करना पड़ा, जिससे अधिकांश छात्रों का परीक्षा प्रदर्शन प्रभावित हुआ।
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के जरिए नगद राशि पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।मौके से कुल ₹4,590 नगद और ताश की एक गड्डी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम : 1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला 2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला 6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला
    1
    भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के जरिए नगद राशि पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।मौके से कुल ₹4,590 नगद और ताश की एक गड्डी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम :
1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला
2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला
6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.