बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में स्थित माजीसा धाम पर एक महिला की अनूठी भक्ति इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में स्थित माजीसा धाम पर एक महिला की अनूठी भक्ति इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। ग्राम निवासी लास कंवर धर्मपत्नी धन सिंह पवार की भक्ति माजीसा माताजी के प्रति अपनी गहरी आस्था श्रदा और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वह हर वर्ष अपनी मनोकामना और श्रद्धा के भाव से लुढ़कते हुए माता के दरबार तक पहुंचती हैं, जो कि भक्ति का एक अत्यंत कठिन और अनोखा स्वरूप माना जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लास कंवर अपनी इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ करती हैं। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच गांव के लोग भी उनके साथ चलते हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। रास्ते भर श्रद्धालु “जय माजीसा माता” के जयकारों के साथ उनकी हिम्मत बढ़ाते नजर आते हैं। कठिन मार्ग, गर्म मौसम और शारीरिक कष्टों के बावजूद उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आती और वह निरंतर लुढ़कते हुए माता के मंदिर तक पहुंचती हैं। मंदिर पहुंचने पर माजीसा धाम ट्रस्ट के विक्रम सिंह राव व माताजी के उपासक रुक्मणी बाईसा , जितेंद सिंह राव एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ग्रामीणों द्वारा इस भक्त दंपति का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया जाता है। लास कंवर की इस अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर हर कोई भाव-विभोर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सच्ची भक्ति समाज में सकारात्मक संदेश देती है और लोगों को धर्म व आस्था के प्रति जागरूक करती है। लास कंवर की यह परंपरा पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है, जो अब पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है।

- Post by सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Pali: घरों में अवैध रूप से चल रहे रंगाई छपाई के कार्य पर नगर निगम ने की कार्रवाई शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीस्तियों के बास की घटना, टीम द्वारा घरों के अंदर बने कमरों को किया सीज, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस संगीत लोढ़ा प्रदूषण को लेकर लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम की टीम की ओर से कार्रवाई को दिया अंजाम, निगम की टीमें गली मोहल्ले में चल रही अवैध रंगाई छपाई के कार्यों पर रख रही निगरानी1
- उदयपुर जिले के डबोक स्थित गीतांजली टेक्नीकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज के सभागार में शुक्रवार को मावली व खेमली ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ का शुभारंभ गिट्स डायरेक्टर एस.के प्रसन्ना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर पी.के जैन, आशा सोनी, राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.खेमराज कड़ेला, जिला अध्यक्ष गौतम तिरगर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चन्द्रशेखर चौधरी, डाइट प्राचार्य शीला कहाल्या आदि मंचासीन अतिथि थे।1
- शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का किया स्वागत। रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान मे रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा शहर मे विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरूवार दोपहर अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारंम्भ हुई शोभायात्रा में सेकड़ो धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। वही अर्बुदाँचल में राम नवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आबूरोड मे निकली शोभायात्रा मे आगे दुर्गावाहिनी कि मातृशक्तियां घोडो पर सवार अपने हाथो मे तलवार व केसरिया पताका लहराते चल रहे थे वही महिलाये अपने सिर पर कलश धारण किये हुई थी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न समाजो, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगावाने के साथ हीं नगर वासियो ने पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए रामभक्तो के लिए अल्पाहार एवं शीतल पेय कि जगह जगह व्यवस्था कि गई थी। शोभायात्रा में तलवारबाजी, दंड के साथ किये गए अखाडा प्रदर्शन, महाबली हनुमान एवं जामवंत का वेश धारण किये युवा एवं आकर्षक झांकियो को लोगों ने खूब सराहा। नासिक ढ़ोल, डी जे एवं बैंडबाजों कि धार्मिक धुन पर निकली शोभायात्रा अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारम्भ हुई जो गुरूद्वारा, मारुती काम्पलेक्स, सिंधी कॉलोनी चौराहा, सदर बाजार, कैलाश मेडीकल, होते हुए श्री राम मंदिर पहुंचकर स्पन्न हुई। श्रीराम मंदिर के निकट भारत विकास परिषद द्वारा महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया। शोभायात्रा में सेकडो कि संख्या मे रामभक्तो ने भाग लिया। वहीं सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था की दृष्टि से माउंट आबू पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी, शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी, सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा एवं रीको थानाधिकारी लक्ष्मन सिंह चम्पावत समेत जाप्ता मौजूद रहा।3
- रेवदर कस्बे में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सैकड़ों युवा भगवा ध्वज लेकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे का माहौल राममय हो गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ सियाराम कुटिया से हुआ। विहिप जिला सह मंत्री नरेन्द्र बंजारा ने बताया कि रेवदर सहित आसपास के करीब 40 गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकली और पुनः सियाराम कुटिया पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस बार शोभायात्रा में पारंपरिक अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ कुछ नए करतब और आकर्षक प्रस्तुतियां भी देखने को मिली, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गावाहिनी की बालिकाओं ने विभिन्न चौराहों पर तलवारबाजी, दंड संचालन और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन कर शक्ति का परिचय दिया। भगवा झंडों के साथ चल रही मातृशक्ति और डीजे की धुन पर नाचते रामभक्तों ने शोभायात्रा में अलग ही ऊर्जा भर दी। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे आयोजन और भी भव्य नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआई सीताराम के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा, जिला धर्माचार्य प्रमुख रणछोड़ पुरोहित, जिला सुरक्षा प्रमुख बाबूराम चौधरी, जिला सहसंयोजक कमलेश गोस्वामी, प्रखंड अध्यक्ष केसर सिंह, प्रखंड मंत्री विनोद सेन, सह मंत्री भावेश खंडेलवाल, सह मंत्री जयंती कोली, प्रखंड सहसंयोजक महेंद्र भाट, विधि प्रमुख भागीरथ सिंह, सुरक्षा प्रमुख महेंद्र सिंह, बलोपासना प्रमुख रणजीत चौहान, प्रखंड धर्माचार्य प्रमुख अरविंद पुरोहित, सत्संग प्रमुख ललित जोशी, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका तुलसी ठाकोर, प्रखंड संयोजिका कुसुम संत, प्रखंड शक्ति साधना प्रमुख शिवानी घांची, नगर संयोजिका पूर्वी वैष्णव, कविता बंजारा, हितेश माली, तुषार भाटी, हितेश पुरोहित, परेश सुथार, अर्जुन चौधरी, भरत चौधरी, वीरू चौधरी, विष्णु चौधरी, भरत कोली, बंसी कोली, लक्ष्मण मोदी, सुरेश लोहार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *🚩 श्री राम नवमी पर श्री राम भक्तों द्वारा श्री राम प्याऊ का शुभारंभ किया 🚩* *✍🏻 आज 26 मार्च को पाली के पुराना हाऊसिंग बोर्ड स्थित राम नवमी के अवसर पर , राम भक्तों द्वारा श्री राम प्याऊ का शुभारंभ किया गया महावीर जैन ने बताया कि तेज गर्मी में 4 महीनों तक आने वाले राहगीरों को , बस यात्रियों सहित सभी आमजन की प्यास बुझाने के लिए आमजन के सहयोग से कैम्परो के द्वारा शीतल जल पिला कर प्यास बुझाई जाएगी ये प्याऊ पिछले 20 वर्षों से हर गर्मी में 4 महीनों के लिए लगाई जाती है तेज गर्मी में प्रतिदिन 200 कैम्पर जल प्रतिदिन आमजन को पिलाया जाता है इसमें संचालक खिवराज कंसारा , सुरेश व्यास ,महावीर जैन , दिनेश दवे , ओम प्रकाश शर्मा , रतन सिंह जेतावत ,जेठाराम माली , छोटू सिंह मोरिया , राजेश अग्रवाल आदि कार्य1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4