राममय हुआ आबूरोड : जय श्री राम के गगनभेदी नारो के साथ निकली विराट शोभायात्रा। शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का किया स्वागत। रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान मे रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा शहर मे विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरूवार दोपहर अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारंम्भ हुई शोभायात्रा में सेकड़ो धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। वही अर्बुदाँचल में राम नवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आबूरोड मे निकली शोभायात्रा मे आगे दुर्गावाहिनी कि मातृशक्तियां घोडो पर सवार अपने हाथो मे तलवार व केसरिया पताका लहराते चल रहे थे वही महिलाये अपने सिर पर कलश धारण किये हुई थी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न समाजो, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगावाने के साथ हीं नगर वासियो ने पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए रामभक्तो के लिए अल्पाहार एवं शीतल पेय कि जगह जगह व्यवस्था कि गई थी। शोभायात्रा में तलवारबाजी, दंड के साथ किये गए अखाडा प्रदर्शन, महाबली हनुमान एवं जामवंत का वेश धारण किये युवा एवं आकर्षक झांकियो को लोगों ने खूब सराहा। नासिक ढ़ोल, डी जे एवं बैंडबाजों कि धार्मिक धुन पर निकली शोभायात्रा अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारम्भ हुई जो गुरूद्वारा, मारुती काम्पलेक्स, सिंधी कॉलोनी चौराहा, सदर बाजार, कैलाश मेडीकल, होते हुए श्री राम मंदिर पहुंचकर स्पन्न हुई। श्रीराम मंदिर के निकट भारत विकास परिषद द्वारा महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया। शोभायात्रा में सेकडो कि संख्या मे रामभक्तो ने भाग लिया। वहीं सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था की दृष्टि से माउंट आबू पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी, शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी, सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा एवं रीको थानाधिकारी लक्ष्मन सिंह चम्पावत समेत जाप्ता मौजूद रहा।
राममय हुआ आबूरोड : जय श्री राम के गगनभेदी नारो के साथ निकली विराट शोभायात्रा। शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का किया स्वागत। रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान मे रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा शहर मे विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरूवार दोपहर अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारंम्भ हुई शोभायात्रा में सेकड़ो धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। वही अर्बुदाँचल में राम नवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आबूरोड मे निकली शोभायात्रा मे आगे दुर्गावाहिनी कि मातृशक्तियां घोडो पर सवार अपने हाथो मे तलवार व
केसरिया पताका लहराते चल रहे थे वही महिलाये अपने सिर पर कलश धारण किये हुई थी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न समाजो, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगावाने के साथ हीं नगर वासियो ने पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए रामभक्तो के लिए अल्पाहार एवं शीतल पेय कि जगह जगह व्यवस्था कि गई थी। शोभायात्रा में तलवारबाजी, दंड के साथ किये गए अखाडा प्रदर्शन, महाबली हनुमान एवं जामवंत का वेश धारण किये युवा एवं आकर्षक झांकियो को लोगों ने खूब सराहा। नासिक ढ़ोल, डी जे एवं बैंडबाजों
कि धार्मिक धुन पर निकली शोभायात्रा अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से प्रारम्भ हुई जो गुरूद्वारा, मारुती काम्पलेक्स, सिंधी कॉलोनी चौराहा, सदर बाजार, कैलाश मेडीकल, होते हुए श्री राम मंदिर पहुंचकर स्पन्न हुई। श्रीराम मंदिर के निकट भारत विकास परिषद द्वारा महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया। शोभायात्रा में सेकडो कि संख्या मे रामभक्तो ने भाग लिया। वहीं सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था की दृष्टि से माउंट आबू पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी, शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी, सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा एवं रीको थानाधिकारी लक्ष्मन सिंह चम्पावत समेत जाप्ता मौजूद रहा।
- पेट्रोल डीजल का भाव बड़ा प्रति लीटर पेट्रोल प्रति लीटर 5रूपया बड़े और डीजल प्रति लीटर में ₹3 बड़ा1
- आईएफजे डवलू संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आगाज कल से शुरू होगा। पत्रकारों के सम्मेलन की पूर्व वेला पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और महासचिव उपेंद्र राणा ने देश के कोने-कोने से आए आईएफजेडब्ल्यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पत्रकारों का जो स्वागत शहडोल और अमरकंटक की सीमा में किया वह आदित्य अभूतपूव था आईएफजे डवलू राष्ट्रीय सुप्रीमो अवधेश भार्गव जी ने सभी देश के विभिन्न अंचल से आए पत्रकारों के साथ खाना खाया और उनके खान की पूरी की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टाइगर रमेश गांधी के हाथों में सोपी जो बहुत अद्भूति थी। और अनुशासन वध थी। उन्होंने आए हुए सभी पत्रकार माता बहनों को गरम-गरम चपाती लाजवाब भिंडी की सब्जी दाल मखनी चटनी अचार सलाद पापड़ के साथ सभी को अपने हाथों से खाना खिलाया किसी भी प्रकार की अवस्था नहीं होने दी। हर पत्रकार को नारायण मानकर मां अन्नपूर्णा का प्रसाद खिलाया। कल सुबह से आकाज होगा राष्ट्रीय अधिवेशन। कल सुबह चाय नाश्ता होने के बाद छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा। दोपहर को 2:00 बजे लंच होगा उसके बाद शाम को चाय और शाम को 8:00 बजे से लाजवाब व्यंजनों के साथ डिनर होगा। 29 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें कई प्रस्ताव पास होंगे1
- उदयपुर जिले के डबोक स्थित गीतांजली टेक्नीकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज के सभागार में शुक्रवार को मावली व खेमली ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ का शुभारंभ गिट्स डायरेक्टर एस.के प्रसन्ना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर पी.के जैन, आशा सोनी, राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.खेमराज कड़ेला, जिला अध्यक्ष गौतम तिरगर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चन्द्रशेखर चौधरी, डाइट प्राचार्य शीला कहाल्या आदि मंचासीन अतिथि थे।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की वार्षिक चुनावी बैठक विनोद सिंह के निवास पर चुनाव श्री देवेंद्र पंड्या प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पंड्या के निर्देशन में आयोजित होकर संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा सचिव डायालाल कलाल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जैन, सचिव पद पर डायालाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह झाला का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र पंड्या और उपाध्यक्ष सुनील पंड्या ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य करते हुए शाखा को प्रांत स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। बैठक में तीनों पदाधिकारी को माला एवं उपर्णा ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । बैठक में प्रवीण शाह, अरविंद दर्जी,राजेंद्रसिंह चौहान ,अशोक कलाल,गौरव कोठारी, धूलेश्वर प्रजापत आदि उपस्थित रहे ।1
- धंबोला। रेगिस्तान की खामोशी को चीरती मिसाइलों की गर्जना, आसमान में आग के गोले और जमीन पर पसरा मातम—दुनिया एक बार फिर उस मोड़ पर खड़ी है, जहां युद्ध की आहट हर दिल को बेचैन कर रही है। इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को ऐसा रूप दे दिया है, मानो इतिहास खुद को फिर दोहराने की तैयारी में हो। हाल ही में सामने आईं वीडियोज़ में बमबारी के भयावह दृश्य दिखाई दे रहे हैं। कहीं इमारतें मलबे में तब्दील हो रही हैं, तो कहीं लोग अपने अपनों को खोजते नजर आ रहे हैं। हर विस्फोट के साथ उठता धुएं का गुबार, इंसानियत के जख्मों को और गहरा कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष केवल तीन देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। तेल की कीमतों से लेकर वैश्विक राजनीति तक, हर क्षेत्र में उथल-पुथल तय मानी जा रही है। इसी बीच आम नागरिकों की जिंदगी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। स्कूल बंद हैं, बाजार सूने पड़े हैं और हर चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। मासूम बच्चों की आंखों में सवाल हैं—“आखिर ये जंग कब थमेगी?” इतिहास गवाह है कि युद्ध कभी किसी का भला नहीं करता। लेकिन जब सत्ता और शक्ति की लड़ाई हावी हो जाती है, तो इंसानियत पीछे छूट जाती है। आज जरूरत है शांति और संवाद की, वरना ये आग पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले सकती है।1
- उदयपुर जिले के भटेवर में खालातोड़ जाने वाले रास्ते के पास स्थित प्राचीन मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में हवन अनुष्ठान के साथ शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर मालिया वाला श्याम हनुमानजी को अद्भुत श्रृंगार धारण करवाया गया। हवन अनुष्ठान के दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके हनुमानजी का आशीर्वाद लिया।1
- Post by Ramesh Gandhi1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4