logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल डीजल का भाव बड़ा प्रति लीटर पेट्रोल प्रति लीटर 5रूपया बड़े और डीजल प्रति लीटर में ₹3 बड़ा

18 hrs ago
user_Pappu Roat
Pappu Roat
Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
18 hrs ago

पेट्रोल डीजल का भाव बड़ा प्रति लीटर पेट्रोल प्रति लीटर 5रूपया बड़े और डीजल प्रति लीटर में ₹3 बड़ा

  • user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान
    🙏
    18 hrs ago
  • user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान
    💣
    18 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • धंबोला. सीमलवाड़ा कस्बे को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम में प्रशासन ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए बाजार क्षेत्र में फैले अस्थायी अतिक्रमण पर निर्णायक प्रहार किया। सड़कों पर पसरे सामान को हटाया गया और कई स्थानों से जब्ती की कार्रवाई भी अमल में लाई गई। प्रशासन की सक्रियता से बाजार में दिनभर हलचल बनी रही, वहीं कई व्यापारियों ने स्थिति भांपते हुए स्वेच्छा से अपना सामान समेट लिया। कार्रवाई विवेक गुर्जर के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान अशोक जैन, मदनलाल विश्नोई, देवेंद्र देवल तथा ललित पंड्या सहित प्रशासनिक व पुलिस अमला मुस्तैद रहा। टीम ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सड़कों की चौड़ाई घेर रहे अतिक्रमण हटवाए। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रही, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से बाजार में आवाजाही सुगम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि सीमलवाड़ा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जिससे कस्बे में व्यवस्था सुधार की उम्मीदें प्रबल हुई हैं।
    4
    धंबोला. सीमलवाड़ा कस्बे को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम में प्रशासन ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए बाजार क्षेत्र में फैले अस्थायी अतिक्रमण पर निर्णायक प्रहार किया। सड़कों पर पसरे सामान को हटाया गया और कई स्थानों से जब्ती की कार्रवाई भी अमल में लाई गई। प्रशासन की सक्रियता से बाजार में दिनभर हलचल बनी रही, वहीं कई व्यापारियों ने स्थिति भांपते हुए स्वेच्छा से अपना सामान समेट लिया। कार्रवाई विवेक गुर्जर के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान अशोक जैन, मदनलाल विश्नोई, देवेंद्र देवल तथा ललित पंड्या सहित प्रशासनिक व पुलिस अमला मुस्तैद रहा। टीम ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सड़कों की चौड़ाई घेर रहे अतिक्रमण हटवाए। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रही, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से बाजार में आवाजाही सुगम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि सीमलवाड़ा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जिससे कस्बे में व्यवस्था सुधार की उम्मीदें प्रबल हुई हैं।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पुलिस थाना कोतवाली ने अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य सरगना और जिले के 2000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलेश चौधरी, जो कि उदयपुर के गौवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कुल 27 मामले दर्ज हैं। घटना के अनुसार 1 मार्च 2026 को डूंगरपुर रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़भाड़ के दौरान मधुबाला जैन अपने बैग में रखी सोने की 4 चूड़ियां और एक जोड़ी कान के टॉप्स चोरी होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। मामले में कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं का गिरोह बनाकर मेलों, त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहता था। गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चैन और बैग से जेवर व नकदी चोरी करता था और बाद में माल को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ उदयपुर, पाली और सिरोही जिलों के कई थानों में चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    1
    पुलिस थाना कोतवाली ने अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य सरगना और जिले के 2000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलेश चौधरी, जो कि उदयपुर के गौवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कुल 27 मामले दर्ज हैं।
घटना के अनुसार 1 मार्च 2026 को डूंगरपुर रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़भाड़ के दौरान मधुबाला जैन अपने बैग में रखी सोने की 4 चूड़ियां और एक जोड़ी कान के टॉप्स चोरी होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। मामले में कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं का गिरोह बनाकर मेलों, त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहता था। गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चैन और बैग से जेवर व नकदी चोरी करता था और बाद में माल को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा देता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ उदयपुर, पाली और सिरोही जिलों के कई थानों में चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
    1
    कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया।
सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया।
घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामनवमी पर पालीवाल समाज ने धरियावद नगर में निकाली शोभायात्रा। यह शोभायात्रा धरियावद के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। अंत में पालीवाल समाज के मांगलिक भवन परिसर पहुंची ,जहां भगवान राम की महा आरती कर प्रसादी का आयोजन किया गया है। इस दौरान शोभायात्रा में पुरुषों ने सफेद वस्त्र और महिलाओं ने चुनड़ी पहनकर भाग लिया। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया है।
    1
    रामनवमी पर पालीवाल समाज ने धरियावद नगर में निकाली शोभायात्रा। यह शोभायात्रा धरियावद के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। अंत में पालीवाल समाज के मांगलिक भवन परिसर पहुंची ,जहां भगवान राम की महा आरती कर प्रसादी का आयोजन किया गया है। इस दौरान शोभायात्रा में पुरुषों ने सफेद वस्त्र और महिलाओं ने चुनड़ी पहनकर भाग लिया। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया है।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Alpesh Bhuriya
    2
    Post by Alpesh Bhuriya
    user_Alpesh Bhuriya
    Alpesh Bhuriya
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बांसवाड़ा में राम नवमी पर भव्य भजन संध्या व संत समागम की तैयारियां शुरू बांसवाड़ा। आगामी 26 जनवरी को देशभर में श्री राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में बांसवाड़ा शहर में भी धार्मिक उत्साह का वातावरण बनने लगा है। श्री राम समिति, बांसवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। बैठक में कार्यक्रम को अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष वासु बाथम ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और अनुशासित रूप में किया जाएगा, जिसमें संतों का सानिध्य, भक्ति रस से ओतप्रोत भजन संध्या और श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का अवसर है। इस बार की विशेषता यह रहेगी कि भजन संध्या में मारवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक रंग और भी गहरा होगा। बैठक में सचिव अनूप त्रिपाठी, गोकुल जैन, हरेश लखानी, किशोर बाथम, जैकी टेलर, रजत चौबीसा, हर्ष कलाल, धर्मेश पंचाल, हिमांशु मीणा, रौनक जैन, नितेश गुर्जर, धर्मेश नागर, रितीश सेठिया, प्रियांशु जैन, लव पंचाल, अंकित भोई, चिराग पंचाल, घनश्याम बुनकर, सोनू जैन, गब्बर भाई, मयंक, रिशु सेन, विनोद तेली, अंकित भोई शोरभ जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ कर दी गई हैं और शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है। आयोजन के अंत में भव्य सामूहिक आरती के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होंगे, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
    1
    बांसवाड़ा में राम नवमी पर भव्य भजन संध्या व संत समागम की तैयारियां शुरू
बांसवाड़ा। आगामी 26 जनवरी को देशभर में श्री राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में बांसवाड़ा शहर में भी धार्मिक उत्साह का वातावरण बनने लगा है। श्री राम समिति, बांसवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। बैठक में कार्यक्रम को अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
समिति के अध्यक्ष वासु बाथम ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और अनुशासित रूप में किया जाएगा, जिसमें संतों का सानिध्य, भक्ति रस से ओतप्रोत भजन संध्या और श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का अवसर है।
इस बार की विशेषता यह रहेगी कि भजन संध्या में मारवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक रंग और भी गहरा होगा।
बैठक में सचिव अनूप त्रिपाठी, गोकुल जैन, हरेश लखानी, किशोर बाथम, जैकी टेलर, रजत चौबीसा, हर्ष कलाल, धर्मेश पंचाल, हिमांशु मीणा, रौनक जैन, नितेश गुर्जर, धर्मेश नागर, रितीश सेठिया, प्रियांशु जैन, लव पंचाल, अंकित भोई, चिराग पंचाल, घनश्याम बुनकर, सोनू जैन, गब्बर भाई, मयंक, रिशु सेन, विनोद तेली, अंकित भोई शोरभ जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति के मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ कर दी गई हैं और शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है।
आयोजन के अंत में भव्य सामूहिक आरती के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होंगे, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। बांसिया मुख्य गांव के रावला परिसर में चल रही संगीतमय राम कथा का समापन गुरुवार देर रात भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। अंतिम दिन कथा में भगवान राम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, त्याग और आदर्शों का संदेश दिया गया। बांसिया गांव के रावला परिसर में आयोजित संगीतमय राम कथा की पूर्णाहुति गुरुवार देर रात महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुई। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ श्याम महाराज ने अंतिम दिवस में भगवान राम के वनवास काल के प्रमुख प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने रावण द्वारा माता सीता के हरण, भगवान राम द्वारा सीता की खोज, हनुमान और सुग्रीव से मिलन, बाली वध, हनुमानजी के लंका गमन और माता सीता की खोज, तथा अंत में भगवान राम द्वारा रावण वध और विभीषण के राजतिलक, भगवान राम का अयोध्या लौटना ओर दीपावली त्यौहार तक की कथा विस्तार से सुनाई। श्याम महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में राम के आदर्शों को अपनाएं, जिससे समाज में सद्भाव और नैतिकता का विकास हो सके। महाराज ने आगे कहा कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में संत, साधु और भागवत कथा का सान्निध्य मिलता है, तो यह ईश्वर की विशेष कृपा का संकेत होता है। ऐसे अवसर जीवन को सार्थक बनाने और मोक्ष की ओर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है और इसे केवल भौतिक सुखों में व्यतीत करने के बजाय भक्ति, सेवा और सत्संग में लगाना चाहिए। कथा के दौरान भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस संगीतमय कथा में आचार्य शिव पूजन मिश्रा, संगीतकार पवन महाराज, कुंदन एवं गणेश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपने संगीत से कथा को और अधिक प्रभावी बनाया। कथा की पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ पर श्रद्धानुसार भेंट अर्पित की। इस अवसर पर ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान ने कथा वाचक श्याम महाराज का पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती उतारकर भगवान से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
    1
    सीमलवाड़ा। बांसिया मुख्य गांव के रावला परिसर में चल रही संगीतमय राम कथा का समापन गुरुवार देर रात भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। अंतिम दिन कथा में भगवान राम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, त्याग और आदर्शों का संदेश दिया गया।
बांसिया गांव के रावला परिसर में आयोजित संगीतमय राम कथा की पूर्णाहुति गुरुवार देर रात महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुई। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ श्याम महाराज ने अंतिम दिवस में भगवान राम के वनवास काल के प्रमुख प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने रावण द्वारा माता सीता के हरण, भगवान राम द्वारा सीता की खोज, हनुमान और सुग्रीव से मिलन, बाली वध, हनुमानजी के लंका गमन और माता सीता की खोज, तथा अंत में भगवान राम द्वारा रावण वध और विभीषण के राजतिलक, भगवान राम का अयोध्या लौटना ओर दीपावली त्यौहार तक की कथा विस्तार से सुनाई।
श्याम महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में राम के आदर्शों को अपनाएं, जिससे समाज में सद्भाव और नैतिकता का विकास हो सके।
महाराज ने आगे कहा कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में संत, साधु और भागवत कथा का सान्निध्य मिलता है, तो यह ईश्वर की विशेष कृपा का संकेत होता है। ऐसे अवसर जीवन को सार्थक बनाने और मोक्ष की ओर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है और इसे केवल भौतिक सुखों में व्यतीत करने के बजाय भक्ति, सेवा और सत्संग में लगाना चाहिए।
कथा के दौरान भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस संगीतमय कथा में आचार्य शिव पूजन मिश्रा, संगीतकार पवन महाराज, कुंदन एवं गणेश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपने संगीत से कथा को और अधिक प्रभावी बनाया।
कथा की पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ पर श्रद्धानुसार भेंट अर्पित की। इस अवसर पर ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान ने कथा वाचक श्याम महाराज का पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती उतारकर भगवान से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धंबोला. आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को जिला मुख्यालय डूंगरपुर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है, जो विप्र समाज के इतिहास में एक नई मिसाल कायम करने जा रहा है। इस पावन आयोजन को सफल बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय ,जिला महामंत्री प्रशांत चौबीसा के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश रामशंकर पंड्या ने बताया कि इस अभियान के तहत पदाधिकारी गांव-गांव जाकर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं और विप्र शक्ति को एकजुट करने का संदेश दे रहे हैं। प्रत्येक गांव में 5 सदस्यों की टीम गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय, महामंत्री प्रशांत चौबीसा एवं विनोद जोशी सहित अन्य पदाधिकारी धंबोला पहुंचे, जहां एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी बंधुओं से कलश यात्रा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों ने एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया। इस भव्य आयोजन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, खेरवाड़ा और ऋषभदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के शामिल होंगे,यह आयोजन जिले में विप्र समाज का अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसे सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समाज में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    धंबोला. आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को जिला मुख्यालय डूंगरपुर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है, जो विप्र समाज के इतिहास में एक नई मिसाल कायम करने जा रहा है। इस पावन आयोजन को सफल बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय ,जिला महामंत्री प्रशांत चौबीसा के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश रामशंकर पंड्या ने बताया कि इस अभियान के तहत पदाधिकारी गांव-गांव जाकर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं और विप्र शक्ति को एकजुट करने का संदेश दे रहे हैं। प्रत्येक गांव में 5 सदस्यों की टीम गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय, महामंत्री प्रशांत चौबीसा एवं विनोद जोशी सहित अन्य पदाधिकारी धंबोला पहुंचे, जहां एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी बंधुओं से कलश यात्रा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों ने एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया। इस भव्य आयोजन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, खेरवाड़ा और ऋषभदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के शामिल होंगे,यह आयोजन जिले में विप्र समाज का अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसे सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समाज में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सागवाड़ा में गौ रक्षकों को फंसाने की साजिश, बाल-बाल बचे—तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में गौ रक्षकों को निशाना बनाकर एक गंभीर साजिश रचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा फोन कर गौ रक्षकों को सूचना दी गई कि गौवंश से भरी गाड़ियां वजवाना क्षेत्र में जा रही हैं। सूचना पर भरोसा कर गौ रक्षकों की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन वहां पहले से ही 20-25 लोगों की संदिग्ध गैंग हथियारों, लट्ठ और पत्थरों के साथ मौजूद थी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए गौ रक्षकों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में ही समझदारी दिखाई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसमें एक वाहन का कांच भी टूट गया। इसके बाद गौ रक्षक पास के गांव झालो का गड़ा पहुंचे, लेकिन आरोपियों के कॉल लगातार आते रहे और उन्हें अलग-अलग स्थानों—तलवाड़ा और अन्य जगहों—पर बुलाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने झांसा देने के लिए एक पिकअप वाहन का नंबर भी बताया, लेकिन मौके पर पहुंचने पर वह गाड़ी खाली मिली। इससे गौ रक्षकों को शक हुआ कि उन्हें जान से मारने के लिए पूरी साजिश रची गई थी। घटना के बाद गौ रक्षक भीमसोर बस स्टैंड पहुंचे, जहां पूरी जानकारी सामने आने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सागवाड़ा क्षेत्र में गौ रक्षकों द्वारा दो पिकअप वाहनों में हो रही कथित तस्करी को पकड़ा गया था। इसी के चलते बदले की भावना से इस साजिश को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    सागवाड़ा में गौ रक्षकों को फंसाने की साजिश, बाल-बाल बचे—तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में गौ रक्षकों को निशाना बनाकर एक गंभीर साजिश रचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा फोन कर गौ रक्षकों को सूचना दी गई कि गौवंश से भरी गाड़ियां वजवाना क्षेत्र में जा रही हैं। सूचना पर भरोसा कर गौ रक्षकों की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन वहां पहले से ही 20-25 लोगों की संदिग्ध गैंग हथियारों, लट्ठ और पत्थरों के साथ मौजूद थी।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए गौ रक्षकों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में ही समझदारी दिखाई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसमें एक वाहन का कांच भी टूट गया। इसके बाद गौ रक्षक पास के गांव झालो का गड़ा पहुंचे, लेकिन आरोपियों के कॉल लगातार आते रहे और उन्हें अलग-अलग स्थानों—तलवाड़ा और अन्य जगहों—पर बुलाने की कोशिश की गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने झांसा देने के लिए एक पिकअप वाहन का नंबर भी बताया, लेकिन मौके पर पहुंचने पर वह गाड़ी खाली मिली। इससे गौ रक्षकों को शक हुआ कि उन्हें जान से मारने के लिए पूरी साजिश रची गई थी।
घटना के बाद गौ रक्षक भीमसोर बस स्टैंड पहुंचे, जहां पूरी जानकारी सामने आने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सागवाड़ा क्षेत्र में गौ रक्षकों द्वारा दो पिकअप वाहनों में हो रही कथित तस्करी को पकड़ा गया था। इसी के चलते बदले की भावना से इस साजिश को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter Sagwara, Dungarpur•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.