रूपवास: उपजिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने 15 यूनिट रक्तदान किया,, रूपवास कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा ने की। शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि निदेशक, राज्य रक्त संचरण परिषद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रूपवास के राजकीय उप जिला अस्पताल में शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचा सकता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सामाजिक सरोकार की भावना विकसित होती है और रक्त की कमी जैसी समस्या से निपटने में मदद मिलती है। शिविर के लिए भरतपुर से विशेष रक्त संग्रहण टीम रूपवास पहुंची। टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान शिविर प्रातः 7 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान अस्पताल परिसर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया । रक्तदाताओं ने नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ भी ली । इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा के अलावा विष्णु दयाल, हरेन्द्र, चेतेन्द्र, चन्द्रवीर, वीरेन्द्र सहित अन्य अस्पताल कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रूपवास: उपजिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने 15 यूनिट रक्तदान किया,, रूपवास कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा ने की। शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि निदेशक, राज्य रक्त संचरण परिषद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रूपवास के राजकीय उप जिला अस्पताल में शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचा सकता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सामाजिक सरोकार की भावना विकसित होती है और रक्त की कमी जैसी समस्या से निपटने में मदद मिलती है। शिविर के लिए भरतपुर से विशेष रक्त संग्रहण टीम रूपवास पहुंची। टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान शिविर प्रातः 7 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान अस्पताल परिसर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया । रक्तदाताओं ने नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ भी ली । इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा के अलावा विष्णु दयाल, हरेन्द्र, चेतेन्द्र, चन्द्रवीर, वीरेन्द्र सहित अन्य अस्पताल कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- रूपवास: उपजिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं ने 15 यूनिट रक्तदान किया,, रूपवास कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा ने की। शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि निदेशक, राज्य रक्त संचरण परिषद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर के निर्देशानुसार जिलेभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रूपवास के राजकीय उप जिला अस्पताल में शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचा सकता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सामाजिक सरोकार की भावना विकसित होती है और रक्त की कमी जैसी समस्या से निपटने में मदद मिलती है। शिविर के लिए भरतपुर से विशेष रक्त संग्रहण टीम रूपवास पहुंची। टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान शिविर प्रातः 7 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान अस्पताल परिसर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया । रक्तदाताओं ने नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ भी ली । इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा के अलावा विष्णु दयाल, हरेन्द्र, चेतेन्द्र, चन्द्रवीर, वीरेन्द्र सहित अन्य अस्पताल कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाएगा विहिप अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाएगा विहिप सूरसदन में चार अक्टूबर को होगा भव्य शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर की बैठक किरावली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संस्थापक एवं हिंदू समाज के प्रखर नेता पूज्य अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष विहिप द्वारा पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने सीकरी जिले के प्रवास के दौरान किरावली स्थित चेयरमैन प्रवीणा सिंह के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने बताया कि अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ चार अक्टूबर, रविवार को आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। समारोह में दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा का पावन सानिध्य रहेगा, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश चंद्र मौजूद रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जाए तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में समारोह की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया, विहिप जिला अध्यक्ष सतेंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष आरके इंदौलिया, रिंकू शर्मा, भूदेव शर्मा, आरपी परमार, मोनू, राकेश गर्ग, श्याम हरी शर्मा और पवन इंदौलिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को होगा मतदान, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को होगा मतदान, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने, भाजपा से मुकेश सिंगल और कांग्रेस से रेनू सिंगल है मैदान में, 2 दिन से चल रहा था अटकलो का दौर, एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने की हो रही थी चर्चा, अंतिम समय तक कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा आवेदन वापस लेने, ऐसे में निर्वाचन विभाग ने प्रक्रिया की पूरी, अभी 21 सितंबर को होगी अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग, फूल और हाथ में होगा मुकाबला।2
- धौलपुर में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन मनाया गया उत्तम आर्जव धर्म मन-वचन-कर्म में सरलता और निष्कपटता का दिया संदेश, मंदिर में हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन धौलपुर। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया। 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी, धौलपुर की ओर से 16 से 25 सितंबर तक आयोजित दस दिवसीय महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर उत्तम आर्जव धर्म के स्वरूप एवं महत्व को समझा। उत्तम आर्जव का अर्थ है सरलता, सहजता और निष्कपटता। जैन दर्शन में आर्जव धर्म के माध्यम से मन, वचन और कर्म में एकरूपता रखने तथा छल-कपट, बनावट और कुटिलता से दूर रहने का संदेश दिया गया है। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर अपने जीवन में सरल एवं निष्कपट व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। मंदिर में हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन महापर्व के तीसरे दिन मंदिर में प्रातःकाल से ही धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-अर्चना में भाग लिया। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। इसके साथ ही तत्त्वार्थ सूत्र वाचन एवं धार्मिक कक्षा के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों और उत्तम आर्जव धर्म के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। शाम को श्रीजी की संगीतमय आरती, शास्त्र वाचन तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात्रि में धार्मिक प्रतियोगिता के माध्यम से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मन, वचन और कर्म में हो एकरूपता धार्मिक प्रवचनों एवं अध्ययन के दौरान बताया गया कि व्यक्ति के मन में कुछ और, वाणी में कुछ और तथा कर्म में कुछ और नहीं होना चाहिए। मन-वचन-कर्म की सरलता एवं एकरूपता ही उत्तम आर्जव धर्म का मूल भाव है। उत्तम आर्जव व्यक्ति को छल, कपट, दिखावा और कुटिलता से दूर रहकर सहज एवं निष्कपट जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यह धर्म व्यक्ति को अपने भीतर झांकने और व्यवहार में ईमानदारी एवं सरलता लाने का संदेश देता है। दशलक्षण महापर्व में जारी हैं धार्मिक आयोजन दशलक्षण महापर्व के दौरान दस दिनों में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य एवं उत्तम ब्रह्मचर्य जैसे दस उत्तम धर्मों पर चिंतन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में धुली पूजन द्रव्य की व्यवस्था की गई है। पुजारीगण के लिए धोती-दुपट्टा लेने की व्यवस्था भी मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई गई है। मंदिर कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे आगामी दिनों में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर दशलक्षण महापर्व का लाभ लें तथा आत्मशुद्धि, संयम, तप और आत्मचिंतन की भावना के साथ पर्व मनाएं।4
- प्रतिमा का एक हाथ टूटा, ग्रामीणों ने पेड़ हटाने और मरम्मत कराने की उठाई मांग आंधी में नीम का पेड़ उखड़ा, बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त प्रतिमा का एक हाथ टूटा, ग्रामीणों ने पेड़ हटाने और मरम्मत कराने की उठाई मांग फतेहाबाद। गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय पुरा ग्यासिया के परिसर में खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से प्रतिमा का एक हाथ टूट गया और प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। गांव के चौकीदार उदय सिंह के अनुसार, गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान विद्यालय परिसर में खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया और प्रतिमा के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय परिसर में गिरे पेड़ को तत्काल हटवाने की मांग की है, ताकि परिसर में आवागमन सुचारू हो सके। साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में खड़े अन्य बड़े पेड़ों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में तेज आंधी और बारिश के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।3
- आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल1
- Episode- 0C-16 दोस्तो.. एक सनसनी खबर 3 विडियो के साथ... कि 15 अक्टूबर 2026 से 2000 से ऊपर UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4 % का चार्ज यूजर्स पर लगेगा... जिसमें आपके समक्ष हम अपनी फ्रेंड बहन- कुमारीखुशबू एवं रंजनासिंह को लेकर आए हैं वो पूरा माजरा आपको समझायेंगी... कि क्या बीजेपी मोदी फिरसे पब्लिक को लूटना चाह रहे हैं... अतः तुम्हारे सामने पकड़ लाए न्यूज चैनल पर केन्द्रीय संचार मंत्री- ज्योतिरादित्य सिंधिया को... जिन्हें बयान दिया है- 2000 UPI ट्रांजेक्शन की अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं ऐसा ग्राहकके साथ हमारे साथ कुछ नहीं होगा... ये चार्ज सिर्फ Merchant यानि दुकानदार पर लगेगा... फिरभी आप २ लाख 5 लाख की कोई वस्तु खरीदते हैं तो उसपर 300 रुपये UPI चार्ज लगेगा... वोभी मर्चेंट पर आप पर नहीं लगेगा.... तो क्या है इस खेल का माजरा विडियो देखकर जानिए.... 💥तो ज्योतिरादित्य सिंधिया महोदय मत समझाइए... मत ढाढस दीजिए पब्लिक को.... क्योंकि इस 'खो खो' के खेल को बहुत अच्छी तरह जानता है कश्यप.... यानि चार्ज पेलेंटी भरेगा मर्चेंट- तो बात वही है- छुरी से तरबूज काटो या तरबूज को छुरी पर फेकों.. कटेगा तरबूज ही ज्योतिरादित्य महोदयजी.... शुद्ध भाषा में समझा दें आपको- पंडित भक्तों को प्रसाद बांटता है तो वह अपनी जेब से नहीं बांटता... वह चढ़ोतरी पैसे से या चढ़ावा में आए प्रसाद को बांटता है, उसी तरह जब कोई महंगी वस्तु खरीदने जाओ तो मर्चेंट चाय का आर्डर देकर चाय पिलाता है... तो वह अपनी जेबसे नहीं पिलाता बल्कि ग्राहक को काटने के लिए अहसान करताहै.. और उसकी जेब काटकर पिलाता है चाय उसके साथियों को.... जो ज्योतिरादित्य महोदयज आई कुछ समझमें या दूसरी तरह समझाएं... जब मर्चेंट को पताहै ये व्यक्ति 50 हजार या 1-2 लाख का सौदा खरीद रहाहै UPI से इसका चार्ज मुझे भुगतना पड़ेगा... इसलिए मर्चेंट उस वस्तु को और ज्यादा दाम में बताकर बेचेगा ताकि यूपीआई पेलेंटी लगे तो मुझे हानि न हो... 💥अतः जैसे कंपनी मालिक अपने Product वस्तु का ब्राडकास्ट एड निकलवाते हैं और 1-1, 2-2 लाख रुपये उन्हें बांट देते हैं, जबकि अमिताभ बच्चन एक एडवरटाइजिंग के 5-6 करोड़ लेताहै... तो वह मर्चेंट ओनर क्या उस नुकसान को अपनी जेब से भरेगा... नहीं... वो अपना प्रोडक्ट महंगा बेचकर पब्लिक से बसूल करताहै... और बच जाताहै- 5-6 करोड़ के घाटे से.... 💥अतः ज्योतिरादित्य महोदयज यही होने वालाहै- मर्चेंट उस वस्तु को ग्राहक को कंपनी रेट से महंगी करेगा बेचेगा... कि GST की तरह इस UPI चार्ज से भी बच निकलेगा... जबकि राहुल ने इसका नाम रखा-- G-गब्बर S-सिंह T-टेक्स....3
- राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) धौलपुर का जिला स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन अधिवेशन का हुआ शुभारंभ राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला)के जिला अध्यक्ष श्री जगन्नाथ मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आज उत्थान भवन बाड़ी में शुभारंभ हुआ उन्होंने बताया की मुख्य अतिथि सीबीईओ साहब श्री रामनिवास मीणा विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ श्री रामप्रसाद राघव जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी श्री लाखन सिंह मीणा प्रधानाचार्य जगदीश पहाड़िया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चेतराम सिंह जादौन रहे अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चेतराम सिंह जादौन जिला अध्यक्ष जगन्नाथ मीणा जिला मंत्री राकेश कुमार ब्लॉक मंत्री धौलपुर शिवराज सिंह भास्कर ब्लॉक मंत्री पूर्व साकिर खान वर्तमान ब्लॉक मंत्री रेसला बाड़ी राधेश्याम वर्मा सेवानिवृत उप प्रधानाचार्य विजय सिंह राठौर व्याख्याता मांगीलाल जी एवं श्री हरिओम अग्रवाल जी को साफा एवं माला पहननाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज भास्कर ने शिक्षकों की समस्याओं पर शिक्षाविदों का ध्यान आकर्षित किया व्याख्याता या प्रिंसिपल या वाइस प्रिंसिपल काउंसलिंग होने पर सरकार द्वारा या विभाग द्वारा सभी जगह जो रिक्त होती है ओपन नहीं की जाती जिससे हमारे साथियों को सही जगह चुनने में समस्या आती है श्री चेतराम सिंह जी द्वारा व्याख्याता साथियों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया एवं हमारे व्याख्याता साथियों में जो बड़ा कॉमन सीनियरिटी एवं डीपीसी का जो विवाद चल रहा है उस विवाद को बीच का रास्ता अपना के सुलझाया जाए इस पर शिक्षाविदो शिक्षाविदों एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहा की ना तो किसी वाइस प्रिंसिपल को रिवॉर्ड किया जाए और ना ही कॉमन सीनियरिटी वालों को हानि हो ऐसा कोई बीच का रास्ता निकाला जाए जिससे कि सभी संतुष्ट हो उसके लिए उन्होंने एक सुझाव दिया कि अगर सरकार चाहे तो को उप प्रधानाचार्यओ को प्रिंसिपल पर प्रमोट करके और कॉमन सीनियरिटी वालों के लिए रिक्त स्थान करके इस समस्या का समाधान किया जा सकता है जिससे ना तो किसी को रिवर्ट होना पड़ेगा और कॉमन सीनियारिटी वालों को अपना हक मिल जाएगा जिला अध्यक्ष श्री जगन्नाथ मीना जी द्वारा रेसला द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया सभी जिले से पधारे हुए व्याख्याता का प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य सभी शिक्षक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया सभी का आभार व्यक्त किया और अंत में स्वर्गीय श्री अशोक कोठारी जी के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर करवा कर आज के शैक्षिक सम्मेलन का समापन किया गया और कल के लिए शैक्षिक समस्याओं पर मंथन के लिए सभी को आमंत्रित किया0 औरअंत में जिला मंत्री श्री राकेश कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर आज केअधिवेशन का समापन किया गया । इस अवसर और इस अवसर पर रोहित सिंह चंदन सिंह कमलेश मीणा मुनेश भाई मीणा बृजेश भाई अनीता और जिले से दो तरह से पधारे हुए और संख्या में व्याख्याता साथियों ने भाग लिया2