Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार, पुलिस कार्रवाई, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों पर हमलावर है और लगातार सवाल उठा रही है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष, आगे की रणनीति और सरकार से मांगों को लेकर पटना जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण-2) के अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह से चर्चा की गई है। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी का रुख साफ किया जा रहा है।
Swaraj Bharat Live
दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार, पुलिस कार्रवाई, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों पर हमलावर है और लगातार सवाल उठा रही है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष, आगे की रणनीति और सरकार से मांगों को लेकर पटना जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण-2) के अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह से चर्चा की गई है। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी का रुख साफ किया जा रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार, पुलिस कार्रवाई, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों पर हमलावर है और लगातार सवाल उठा रही है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष, आगे की रणनीति और सरकार से मांगों को लेकर पटना जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण-2) के अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह से चर्चा की गई है। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी का रुख साफ किया जा रहा है।1
- शेखपुरा जिला स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रमोद कुमार झा द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी कार्यालय कर्मियों व शिक्षकों की भूमिका रही। इस अवसर पर अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सिंह, पवन कुमार, कुमार राकेश कुमार, अजय प्रिय, सोनू, मनोज कुमार, बीआरसी ऑपरेटर निवास कुमार, प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों से विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार शाम 4 बजे संपन्न हुआ।1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री इस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं। इसके बावजूद विपक्ष के नेता छात्र-छात्राओं को उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में नीट पेपर लीक मामले पर बहस करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष खुद इस विषय पर चर्चा नहीं करना चाहता है।1
- पटना ग्रामीण-2 कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मवीर कुमार ने दिल्ली और पटना में छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, विपक्षी नेताओं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। इसके बाद पटना के गांधी मैदान में छात्र संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जिस तरह पुलिस ने कथित बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, उसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक बताया। धर्मवीर कुमार ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और छात्रों के लगातार विरोध के बीच सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और सरकार द्वारा छात्रों की मांगों पर तुरंत संवाद शुरू करने की मांग की है।1
- कैंसर के आयुर्वेदिक इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। कैंसर उपचार और आयुर्वेदिक पद्धति (Ayurvedic Treatment) से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।1
- देशभर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच शेखपुरा में छात्राओं ने कच्ची रोड से दल्लू चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को निकाले गए इस मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई। इस प्रदर्शन को राजद के छात्र नेताओं का भी समर्थन प्राप्त हुआ। प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है तथा केंद्र सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार की भी कड़ी निंदा की। छात्राओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला और कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।2
- बाढ़ के अचुआरा हॉल्ट के पास स्थित अभ्यंग योग वाटिका में योग, पंचकर्म, मर्म चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार का दावा किया जा रहा है। इस केंद्र पर कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल, साइटिका, गठिया, लकवा, मोटापा, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं के लिए प्राकृतिक चिकित्सा और योग पर आधारित उपचार की जानकारी दी जा रही है। केंद्र के संचालकों का कहना है कि नियमित योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर लोग अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। वहीं यह सलाह भी दी गई है कि किसी भी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।1
- बिहार में छात्र आंदोलन का एक दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है, जहाँ वाटर कैनन से निकलती पानी की बौछारों के बीच प्रदर्शनकारी छात्र नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन के ज़रिए छात्रों ने संदेश दिया है कि उन्हें पुलिस के डंडों या पानी की बौछार से कोई डर नहीं लगता, बल्कि वे बेरोज़गारी और लगातार हो रहे पेपर लीक से डरते हैं। छात्र आंदोलन के इस वायरल दृश्य ने बेरोज़गारी और पेपर लीक के गंभीर मुद्दे पर छात्रों के आक्रोश और अनूठे विरोध प्रदर्शन को उजागर किया है।1