logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मड़ोका में गिरी बिल्डिंग समय रहते बचा परिवार, बड़ा हादसा टला ,पीड़ित अनिल भारतीय ने यू पी सरकार से मांगी आर्थिक मदद आंखों के सामने देखते ही देखते गिरा मकान

3 hrs ago
user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मड़ोका में गिरी बिल्डिंग समय रहते बचा परिवार, बड़ा हादसा टला ,पीड़ित अनिल भारतीय ने यू पी सरकार से मांगी आर्थिक मदद आंखों के सामने देखते ही देखते गिरा मकान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज। बारिश के बाद जमुना नगर मोहल्ले का ‘जैसा नाम, वैसा काम’ घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुना नगर मोहल्ले में बारिश के बाद जलभराव और सीवर की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी सुमन मिश्रा ने बताया कि मोहल्ले में सीवर का गंदा पानी करीब छह दिनों से जमा है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर उनका आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलनिकासी और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आगे और बड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    1
    प्रयागराज। बारिश के बाद जमुना नगर मोहल्ले का ‘जैसा नाम, वैसा काम’ घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुना नगर मोहल्ले में बारिश के बाद जलभराव और सीवर की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी सुमन मिश्रा ने बताया कि मोहल्ले में सीवर का गंदा पानी करीब छह दिनों से जमा है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर उनका आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलनिकासी और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आगे और बड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मड़ोका में गिरी बिल्डिंग समय रहते बचा परिवार, बड़ा हादसा टला ,पीड़ित अनिल भारतीय ने यू पी सरकार से मांगी आर्थिक मदद आंखों के सामने देखते ही देखते गिरा मकान
    1
    मड़ोका में गिरी बिल्डिंग समय रहते बचा परिवार, बड़ा हादसा टला ,पीड़ित अनिल भारतीय ने यू पी सरकार से मांगी  आर्थिक मदद
आंखों के सामने देखते ही देखते गिरा मकान
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज में भारी बारिश से जलभराव: मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने दिए स्थायी समाधान और युद्धस्तर पर सफाई के निर्देश प्रयागराज नगर निगम शहर में जलभराव की समस्या और उससे निपटने के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। मीडिया से बातचीत के दौरान नगर निगम मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने शहर में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलजमाव की स्थिति पर खुलकर बात की और इसके स्थायी समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।​मेयर ने स्वीकार किया कि हाल ही में हुई अति वर्षा के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जल जमाव की स्थिति बनी है। उन्होंने विशेष रूप से जार्जटाउन, टैगोर टाउन, लीडर रोड और अल्लापुर जैसे मोहल्लों का उल्लेख किया, जहाँ जलभराव का पुराना इतिहास रहा है।​समस्या के समाधान पर प्रकाश डालते हुए मेयर ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों के लिए बेहतर जल निकासी की नई योजनाएं तैयार की गई हैं। जहाँ-जहाँ जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं, वहाँ नए मोटर लगाकर पानी को डायवर्ट करके निकालने का कार्य लगातार जारी है। पानी उतरने वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर, चूना छिड़काव और फॉगिंग की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।​मेयर ने कहा कि वह स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी इंस्पेक्टर और हवलदार अपने-अपने क्षेत्रों में चौबीसों घंटे जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। ​
    1
    प्रयागराज में भारी बारिश से जलभराव: मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने दिए स्थायी समाधान और युद्धस्तर पर सफाई के निर्देश


प्रयागराज नगर निगम शहर में जलभराव की समस्या और उससे निपटने के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। मीडिया से बातचीत के दौरान नगर निगम मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने शहर में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलजमाव की स्थिति पर खुलकर बात की और इसके स्थायी समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।​मेयर ने स्वीकार किया कि हाल ही में हुई अति वर्षा के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जल जमाव की स्थिति बनी है। उन्होंने विशेष रूप से जार्जटाउन, टैगोर टाउन, लीडर रोड और अल्लापुर जैसे मोहल्लों का उल्लेख किया, जहाँ जलभराव का पुराना इतिहास रहा है।​समस्या के समाधान पर प्रकाश डालते हुए मेयर ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों के लिए बेहतर जल निकासी की नई योजनाएं तैयार की गई हैं। जहाँ-जहाँ जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं, वहाँ नए मोटर लगाकर पानी को डायवर्ट करके निकालने का कार्य लगातार जारी है। पानी उतरने वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर, चूना छिड़काव और फॉगिंग की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।​मेयर ने कहा कि वह स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी इंस्पेक्टर और हवलदार अपने-अपने क्षेत्रों में चौबीसों घंटे  जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखें।
​
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेवालाल बगिया तिराहे के मंदिर में चोरी: दानपात्र तोड़कर नकदी पार, स्मैकियों पर गहराया शक राजेश सरकार प्रयागराज। शहर के यमुनानगर जोन में मेवालाल बगिया तिराहे पर स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। पीपल के वृक्ष के नीचे बने इस मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उचक्के उसमें रखी करीब डेढ़ हजार रुपये की चढ़ावा राशि लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी बुधवार शाम को उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी सफाई करने पहुंचे। भंडारे की रकम पर चोरों ने फेरा हाथ मंदिर के पुजारी राजेश के मुताबिक, बीते 9 अगस्त को मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया था। इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दानपात्र में छोटी-बड़ी राशियां अर्पित की थीं। दानपात्र में वही श्रद्धा की कमाई जमा थी, जिस पर बुधवार को शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बुधवार शाम को जब तेज बारिश के बीच पुजारी राजेश मंदिर परिसर की सफाई करने पहुंचे, तो दानपात्र का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखने पर पता चला कि सारी नकदी गायब थी। नशेड़ियों के जमावड़े से स्थानीय लोग त्रस्त, स्मैकियों पर शक पुजारी राजेश ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात होते ही मंदिर और आसपास के इलाके में स्मैक पीने वाले नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। ये असामाजिक तत्व देर रात तक यहां मंडराते रहते हैं। पुजारी ने पूरी आशंका जताई है कि इसी स्मैकिया गैंग ने नशे की लत को पूरा करने के लिए मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया है। - पुलिस घटना से अनभिज्ञ हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अभी तक नैनी थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत न मिलने के कारण स्थानीय नैनी पुलिस इस पूरी घटना से पूरी तरह बेखबर है। क्षेत्र के लोगों में इस चोरी को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है
    2
    मेवालाल बगिया तिराहे के मंदिर में चोरी: दानपात्र तोड़कर नकदी पार, स्मैकियों पर गहराया शक
राजेश सरकार 
प्रयागराज। शहर के यमुनानगर जोन में  मेवालाल बगिया तिराहे पर स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। पीपल के वृक्ष के नीचे बने इस मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उचक्के उसमें रखी करीब डेढ़ हजार रुपये की चढ़ावा राशि लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी बुधवार शाम को उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी सफाई करने पहुंचे।
भंडारे की रकम पर चोरों ने फेरा हाथ
मंदिर के पुजारी राजेश के मुताबिक, बीते 9 अगस्त को मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया था। इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दानपात्र में छोटी-बड़ी राशियां अर्पित की थीं। दानपात्र में वही श्रद्धा की कमाई जमा थी, जिस पर बुधवार को शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बुधवार शाम को जब तेज बारिश के बीच पुजारी राजेश मंदिर परिसर की सफाई करने पहुंचे, तो दानपात्र का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखने पर पता चला कि सारी नकदी गायब थी।
नशेड़ियों के जमावड़े से स्थानीय लोग त्रस्त, स्मैकियों पर शक
पुजारी राजेश ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात होते ही मंदिर और आसपास के इलाके में स्मैक पीने वाले नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। ये असामाजिक तत्व देर रात तक यहां मंडराते रहते हैं। पुजारी ने पूरी आशंका जताई है कि इसी स्मैकिया गैंग ने नशे की लत को पूरा करने के लिए मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया है।
- पुलिस घटना से अनभिज्ञ 
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अभी तक नैनी थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत न मिलने के कारण स्थानीय नैनी पुलिस इस पूरी घटना से पूरी तरह बेखबर है। क्षेत्र के लोगों में इस चोरी को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ज्योत्स्ना संस्था ने झलवा में आयोजित किया सावन महोत्सव, महिलाओं बच्चों ने प्रतिभाग किया... प्रयागराज : प्रकृति चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। शिव और पार्वती के मिलन का महीना है। एकता, शक्ति, उत्सव और स्वास्थ्य से ही सावन की हरियाली और नारी शक्ति का संगम हैं यह बातें मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झलवा में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं/बहनों/दीदियों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा जैसे सावन में झूले पर सब बहनें मिलकर गीत गाती हैं, वैसे ही समाज को भी एक साथ आगे बढ़ना है। माँ पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को पाया। ये तप, धैर्य और समर्पण हर नारी के अंदर होता है। आप घर संभालती हैं, बच्चों का भविष्य बनाती हैं, समाज को संस्कार देती हैं। आप ही असली हरियाली हैं।स्वस्थ रहेंगे, संगठित रहेंगे और अपने भारतीय संस्कृति व परंपरा के संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे।स्वागताध्यक्ष व काशी प्रांत भाजपा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. सुशील सिन्हा ने अतिथियों एवं बहनों का स्वागत करते हुए कहा सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आते हैं। ये सिर्फ त्योहार नहीं हैं। हरे वस्त्र, मेहंदी, झूले, भजन ये सब हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानसिक शांति देते हैं। आप सब विधानसभा शहर पश्चिमी की ताकत और आधार है। ज्योत्सना संस्था के सचिव अविचल द्विवेदी ने कहा अपनी लोक गीत, फाग, कजरी, झूले के गीतों से इस महोत्सव को जीवंत किया हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। बहनों, जिस घर में नारी खुश होती है उस घर में शिव का वास होता है। जिस समाज में नारी आगे बढ़ती है वो समाज भी शिव की तरह कल्याणकारी बनता है।कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कहा बहनों आप सबके सहयोग से ये सावन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का महापर्व हैं। इससे पहले मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें अंजलि ने पहला स्थान, शिखा ने दूसरा स्थान तथा राखी ने प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस में तान्या, शिव तांडव नृत्य में वैष्णव, रिद्धि,सिद्धि, सुनीता केसरवानी, शांति सिंह तथा उमा तिवारी का नृत्य बेहद ही शानदार रहा और वृद्ध महिला कमलावती ने अपने सुरीली आवाज से गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बहनों को शाल ओढ़ाकर, मेमेंटो भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर पीपलगांव पार्षद दीपिका जैसल, चौफटका पार्षद रोमा भारतीया, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी,आभा सिंह,युवा मोर्चा मंत्री पवन राष्ट्रवादी, अखिलेश श्रीवास्तव पूनम कुशवाहा,रेखा मौर्या, सतीश कुशवाहा,संजय द्विवेदी, डॉ कमल श्रीवास्तव, मीणा चौधरी, पूजा गुप्ता, तनु भारतीया, मंजू द्विवेदी, सबिता साहू, प्रियंका प्रजापति, रेनू प्रजापति, रूपला पटेल, प्रिया पटेल, निर्जला पटेल, अंजली कुशवाहा, आरती सिंह, सुनीता केसरवानी, स्वाती यादव, सोनम सरोज, उर्मिला साहू, विमला सिंह, प्रिया सिंह, शीला चौहान, मंजू मौर्या, सुषमा शाक्या आदि सभी बहनों को सम्मानित डॉ. सुशील सिन्हा और राम लोचन साहू ने किया। सावन महोत्सव का संचालन डॉ.आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    2
    ज्योत्स्ना संस्था ने झलवा में आयोजित किया सावन महोत्सव, महिलाओं बच्चों ने प्रतिभाग किया...

प्रयागराज : प्रकृति चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। शिव और पार्वती के मिलन का महीना है। एकता, शक्ति, उत्सव और स्वास्थ्य से ही सावन की हरियाली और नारी शक्ति का संगम हैं यह बातें मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झलवा में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं/बहनों/दीदियों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा जैसे सावन में झूले पर सब बहनें मिलकर गीत गाती हैं, वैसे ही समाज को भी एक साथ आगे बढ़ना है। माँ पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को पाया। ये तप, धैर्य और समर्पण हर नारी के अंदर होता है। आप घर संभालती हैं, बच्चों का भविष्य बनाती हैं, समाज को संस्कार देती हैं। आप ही असली हरियाली हैं।स्वस्थ रहेंगे, संगठित रहेंगे और अपने भारतीय संस्कृति व परंपरा के संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे।स्वागताध्यक्ष व काशी प्रांत भाजपा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. सुशील  सिन्हा ने अतिथियों एवं बहनों का स्वागत करते हुए कहा सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आते हैं। ये सिर्फ त्योहार नहीं हैं। हरे वस्त्र, मेहंदी, झूले, भजन ये सब हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानसिक शांति देते हैं। आप सब विधानसभा शहर पश्चिमी की ताकत और आधार है। ज्योत्सना संस्था के सचिव अविचल द्विवेदी ने कहा अपनी लोक गीत, फाग, कजरी, झूले के गीतों से इस महोत्सव को जीवंत किया हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। बहनों, जिस घर में नारी खुश होती है उस घर में शिव का वास होता है। जिस समाज में नारी आगे बढ़ती है वो समाज भी शिव की तरह कल्याणकारी बनता है।कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कहा बहनों आप सबके सहयोग से ये सावन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का महापर्व हैं। इससे पहले मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें अंजलि ने पहला स्थान, शिखा ने दूसरा स्थान तथा राखी ने प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस में तान्या, शिव तांडव नृत्य में वैष्णव, रिद्धि,सिद्धि, सुनीता केसरवानी, शांति सिंह तथा उमा तिवारी का नृत्य बेहद ही शानदार रहा और वृद्ध महिला कमलावती ने अपने सुरीली आवाज से गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बहनों को शाल ओढ़ाकर, मेमेंटो भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर पीपलगांव पार्षद दीपिका जैसल, चौफटका पार्षद रोमा भारतीया, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी,आभा सिंह,युवा मोर्चा मंत्री पवन राष्ट्रवादी, अखिलेश श्रीवास्तव पूनम कुशवाहा,रेखा मौर्या, सतीश कुशवाहा,संजय द्विवेदी, डॉ कमल श्रीवास्तव, मीणा चौधरी, पूजा गुप्ता, तनु भारतीया, मंजू द्विवेदी, सबिता साहू, प्रियंका प्रजापति, रेनू प्रजापति, रूपला पटेल, प्रिया पटेल, निर्जला पटेल, अंजली कुशवाहा, आरती सिंह, सुनीता केसरवानी, स्वाती यादव, सोनम सरोज, उर्मिला साहू, विमला सिंह, प्रिया सिंह, शीला चौहान, मंजू मौर्या, सुषमा शाक्या आदि सभी बहनों को सम्मानित डॉ. सुशील सिन्हा और राम लोचन साहू ने किया। सावन महोत्सव का संचालन डॉ.आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कूटरचित दस्तावेजों से नामांतरण कराने का आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग प्रयागराज। चकिया क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर अनीस ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी जमीन पर कथित कब्जे और भूमाफियाओं के दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लखनपुर क्षेत्र स्थित उनकी जमीन को लेकर मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित है और अभी तक जमीन की पैमाइश भी नहीं कराई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर अनीस के मुताबिक, वर्ष 2001 में कुछ लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन को अपने नाम कराने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद संबंधित बैनामा निरस्त कर दिया गया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोग लंबे समय से जमीन पर नजर बनाए हुए हैं । पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में कुछ दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हस्तक्षेप है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कूटरचित दस्तावेजों से नामांतरण कराने का आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

प्रयागराज। चकिया क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर अनीस ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी जमीन पर कथित कब्जे और भूमाफियाओं के दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लखनपुर क्षेत्र स्थित उनकी जमीन को लेकर मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित है और अभी तक जमीन की पैमाइश भी नहीं कराई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉक्टर अनीस के मुताबिक, वर्ष 2001 में कुछ लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन को अपने नाम कराने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद संबंधित बैनामा निरस्त कर दिया गया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोग लंबे समय से जमीन पर नजर बनाए हुए हैं । 
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में कुछ दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हस्तक्षेप है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Salahuddin  umar khan
    Salahuddin umar khan
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *अतीक गैंग के भू माफियों ने मऊआईमा की सरकारी भूमि, ग्राम सभा की भूमि, व दूसरे की भूमिधरी जमीन के आपने नाम फर्जी कागज तैयार कर करोड़ों का किए क्रय* *Anchor*-- संगम नगरी प्रयागराज के थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमपुर मऊआइमा की अतीक गैंग के भू माफियाओ ने सरकारी भूमि ग्राम सभा की भूमि और दूसरे की भूमिदारी जमीन को कूट रचित कागज आपने नाम तैयार कर करोड़ों की भूमि को किया करें जहां योगी सरकार एक तरफ भूमाफियाओं की नकेल कसने पर तत्पर है वही यह भूमिया अवैध तरीके से जमीनों का क्रय विक्रय कर संपत्ति को अर्जित कर रहे हैं 4712/1 भीटा तालाब के खाते में 1359 फसली में दर्ज है 4712/2 खलीलउद्दीन के खाते में दर्ज है जिसका फर्जी खसरा बना कर पूरे रकबे को खलील उद्दीन के खाते में दिखा कर इसको बेच दिया गया जों की 4712/1 में 2010 में काशी आवास योजना बनने जा रही थी जिसमें शासन की रिपोर्ट लगी की ये NZA में तालाब दर्ज है इसलिए आवास विकास ने ADM ओर SDM की रिपोर्ट के अधार पर काशी आवास योजना यहां से दूसरे ग्राम सभा में शिफ्ट की गई है वहीं 4713 अब्दुल मन्नान के भूमिधरी को भूमाफियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने खसरा में फर्जी खतौनी बना कर बेच दिया.अब्दुल मन्नान की शिकायत पर DCP ने जांच करा कर FIR दर्ज करने का आदेश दिए डीसीपी के आदेश के बाद मऊआइमा थाना में मुजफ्फर हक़, आमिर मुनाफ, मुतिबुर्रब वा लल्लू सोनी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड भीम सिंह बताया जा रहा है जो की तमाम जगहों की सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय विक्रय का काम किया जाता है जिससे करोड़ों की अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की जा रही है। *बाईट मो अख्तर पुत्र अब्दुल मन्नान*
    1
    *अतीक गैंग के भू माफियों ने मऊआईमा की सरकारी भूमि, ग्राम सभा की भूमि, व दूसरे की भूमिधरी जमीन के आपने नाम फर्जी कागज तैयार कर करोड़ों का किए क्रय*

*Anchor*-- संगम नगरी
प्रयागराज के थाना क्षेत्र अंतर्गत  आजमपुर मऊआइमा की अतीक गैंग के भू माफियाओ ने सरकारी भूमि ग्राम सभा की भूमि और दूसरे की भूमिदारी जमीन को कूट रचित कागज आपने नाम तैयार कर करोड़ों की भूमि को किया करें जहां योगी सरकार एक तरफ भूमाफियाओं की नकेल कसने पर तत्पर है वही यह भूमिया अवैध तरीके से जमीनों का क्रय विक्रय कर संपत्ति को अर्जित कर रहे हैं 

4712/1 भीटा तालाब के खाते में 1359 फसली में दर्ज है 4712/2 खलीलउद्दीन के खाते में दर्ज है जिसका फर्जी खसरा बना कर पूरे रकबे को खलील उद्दीन के खाते में दिखा कर इसको बेच दिया गया

जों की 4712/1 में 2010 में काशी आवास योजना बनने जा रही थी जिसमें शासन की रिपोर्ट लगी की ये NZA में तालाब दर्ज है इसलिए आवास विकास ने ADM ओर SDM की रिपोर्ट के अधार पर काशी आवास योजना यहां से दूसरे ग्राम सभा में शिफ्ट की गई है

वहीं 4713 अब्दुल मन्नान के भूमिधरी को भूमाफियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने खसरा में फर्जी खतौनी बना कर बेच दिया.अब्दुल मन्नान की शिकायत पर DCP ने जांच करा कर FIR दर्ज करने का आदेश दिए डीसीपी के आदेश के बाद मऊआइमा थाना में मुजफ्फर हक़, आमिर मुनाफ, मुतिबुर्रब वा लल्लू सोनी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड भीम सिंह बताया जा रहा है जो की तमाम जगहों की सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय विक्रय का काम किया जाता है जिससे करोड़ों की अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की जा रही है।

*बाईट मो अख्तर पुत्र अब्दुल मन्नान*
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज के सलोरी में फायरिंग और हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती प्रयागराज के सलोरी में अंकित कुमार सिंह के पास तारीख 18 अगस्त 2026, रात सवा 11 से साढ़े 11 बजे के बीच अनजाने नंबर से फोन आता है जिसमें दीपक शुक्ला कह रहा है कि कहाँ हो तुम जल्दी आओ अपने घर नहीं तो आज तुम्हें या तुम्हारे पिताजी को मार देंगे जैसे ही अंकित गेट पर पहुंचा, वहां पहले से दीपक शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला, निवासी सलोरी पार्षद आवास, प्रयागराज और धनंजय तिवारी, निवासी प्रतापगढ़ मौजूद थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया।इसी बीच दीपक शुक्ला ने अवैध पिस्टल निकाल कर अंकित पर फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गए। अंकित के पिता उन्हें घर ले आए। इसके बाद निखिल शुक्ला, दिवाकर यादव, पीयूष तिवारी और नीरज मिश्रा भी वहां पहुंचे। इन्होंने घर का गेट पीटा। घर में अंकित की माता, पिता, 2 बहनें और एक छोटा बच्चा था। गेट न खुलने पर 15-20 राउंड फायरिंग की और "जान से मार देंगे" की धमकी दिया फिर अंकित ने 112, ACP कर्नलगंज और कमिश्नर प्रयागराज को फोन किया। पुलिस आई और उन्हें अस्पताल ले गई। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने हाथापाई की। अतिरिक्त पुलिस आने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज हुआ।अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    प्रयागराज के सलोरी में फायरिंग और हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
प्रयागराज के सलोरी में अंकित कुमार सिंह  के पास तारीख 18 अगस्त 2026, रात सवा 11 से साढ़े 11 बजे के बीच अनजाने नंबर से फोन आता है जिसमें दीपक शुक्ला कह रहा है कि कहाँ हो तुम जल्दी आओ अपने घर नहीं तो आज तुम्हें या तुम्हारे पिताजी को मार देंगे जैसे ही अंकित गेट पर पहुंचा, वहां पहले से दीपक शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला, निवासी सलोरी पार्षद आवास, प्रयागराज और धनंजय तिवारी, निवासी प्रतापगढ़ मौजूद थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया।इसी बीच दीपक शुक्ला ने अवैध पिस्टल निकाल कर अंकित पर फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गए। अंकित के पिता उन्हें घर ले आए। इसके बाद निखिल शुक्ला, दिवाकर यादव, पीयूष तिवारी और नीरज मिश्रा भी वहां पहुंचे। इन्होंने घर का गेट पीटा। घर में अंकित की माता, पिता, 2 बहनें और एक छोटा बच्चा था। गेट न खुलने पर 15-20 राउंड फायरिंग की और "जान से मार देंगे" की धमकी दिया फिर अंकित ने 112, ACP कर्नलगंज और कमिश्नर प्रयागराज को फोन किया। पुलिस आई और उन्हें अस्पताल ले गई। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने हाथापाई की। अतिरिक्त पुलिस आने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज हुआ।अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.