कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल (अनुमानित कीमत 23 लाख रू०) रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये कौशाम्बी : सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं। अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाट पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है। नोट- सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है। मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण- क्र०सं० नाम थाना बरामद मोबाइल की संख्या 1. करारी 15 2. सैनी 15 3. पश्चिम शरीरा 14 4. सराय अकिल 11 5. महेवाघाट 09 6. चरवा 09 7. संदीपनघाट 08 8. कोखराज 08 9. कड़ाधाम 07 10. मंझनपुर 04 11. मोहब्बतपुर पइन्सा 03 12. कौशाम्बी 02 13. पिपरी 01कुल योग 106 बरामद करने वाली टीम- समस्त थानों पर सी0ई0आई0आर0 पोर्टल में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम।
कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल (अनुमानित कीमत 23 लाख रू०) रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये कौशाम्बी : सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं। अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की
सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाट पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है। नोट- सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है। मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण- क्र०सं० नाम थाना बरामद मोबाइल की संख्या 1. करारी 15 2. सैनी 15 3. पश्चिम शरीरा 14 4. सराय अकिल 11 5. महेवाघाट 09 6. चरवा 09 7. संदीपनघाट 08 8. कोखराज 08 9. कड़ाधाम 07 10. मंझनपुर 04 11. मोहब्बतपुर पइन्सा 03 12. कौशाम्बी 02 13. पिपरी 01कुल योग 106 बरामद करने वाली टीम- समस्त थानों पर सी0ई0आई0आर0 पोर्टल में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम।
- प्रयागराज शहर में हो रहे जल भराव को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का बयान - JGE News1
- प्रयागराज: बारिश से गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी, सभी तटबंध सुरक्षित प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ना जारी है। गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक भी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल गंगा और यमुना खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक सभी तटबंध सुरक्षित हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 79.93 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। फाफामऊ में गंगा 80.57 मीटर पर पहुंच गई, यहां 26 सेंटीमीटर पानी बढ़ा। वहीं छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.54 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 23 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। इस दौरान नैनी में 9 मिमी, फाफामऊ में 21.8 मिमी और छतनाग में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।1
- कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल (अनुमानित कीमत 23 लाख रू०) रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये कौशाम्बी : सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं। अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाट पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है। नोट- सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है। मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण- क्र०सं० नाम थाना बरामद मोबाइल की संख्या 1. करारी 15 2. सैनी 15 3. पश्चिम शरीरा 14 4. सराय अकिल 11 5. महेवाघाट 09 6. चरवा 09 7. संदीपनघाट 08 8. कोखराज 08 9. कड़ाधाम 07 10. मंझनपुर 04 11. मोहब्बतपुर पइन्सा 03 12. कौशाम्बी 02 13. पिपरी 01कुल योग 106 बरामद करने वाली टीम- समस्त थानों पर सी0ई0आई0आर0 पोर्टल में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम।2
- हापुड़ के अभिषेक और प्रयागराज की नीतू कुमारी बनी राजीव गांधी सदभावना मैराथन की विजेता राजेश सरकार प्रयागराज। अरैल बांधरोड पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित राजीव गांधी सद्भावना मैराथन में बारिश के बावजूद लगभग 1250 महिला-पुरुष धावकों का उत्साह देखा गया, जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सचिव जरिथा लतीफलांग और आयोजक जितेंद्र तिवारी की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता में 1000 पुरुषों ने 2 किमी और 250 महिलाओं ने 1 किमी की दौड़ में हिस्सा लेकर पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया। महिला महिला वर्ग में विजेता प्रथम नीतू कुमारी मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज, द्वितीय लक्ष्मी चौहान तथा तृतीय नंदनी राजभर दिल्ली को घोषित किया गया। जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम हापुड़ के अभिषेक कुमार, द्वितीय प्रतापगढ़ के राजकुमार तथा तृतीय झूंसी प्रयागराज के करण निषाद रहे।4
- बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का गौहनिया में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह प्रयागराज, गौहनिया 20 अगस्त 2026 यमुनानगर क्षेत्र के बारा विधानसभा अंतर्गत गौहनिया में आज बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने भव्य और जोरदार स्वागत किया। विधायक के आगमन पर गौहनिया बाजार में फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और डॉ. वाचस्पति जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद उर्फ श्यामू निषाद,क्षेत्रीय प्रतिनिधि मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के बाद विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि क्षेत्र के विकास, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक के विकास कार्यों की सराहना की और क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान श्याम जी, और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, राजेशचतुर्वेदी, गौरी शंकर बिंद, ब्रहमलोचन पांडे, मोहम्मद खालिद, निहाल अहमद, आबिद अली, राशिद हयात आदि उपस्थित रहे बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का गौहनिया में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह प्रयागराज, गौहनिया 20 अगस्त 2026 यमुनानगर क्षेत्र के बारा विधानसभा अंतर्गत गौहनिया में आज बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने भव्य और जोरदार स्वागत किया। विधायक के आगमन पर गौहनिया बाजार में फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और डॉ. वाचस्पति जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद उर्फ श्यामू निषाद,क्षेत्रीय प्रतिनिधि मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के बाद विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि क्षेत्र के विकास, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक के विकास कार्यों की सराहना की और क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान श्याम जी, और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, राजेशचतुर्वेदी, गौरी शंकर बिंद, ब्रहमलोचन पांडे, मोहम्मद खालिद, निहाल अहमद, आबिद अली, राशिद हयात आदि उपस्थित रहे2
- माफिया अतीक के पूरे सम्राज्य की वो चाबी जिसके खुलने से अतीक का सारा काला धन बाहर आ सकता हैं प्रयागराज मे मफिया अतीक अहमद के गुर्गे लुकमान नाटे सहित कई लोगो ने एक शख्स की ज़मीन पर न केवल कब्ज़ा किया बल्कि जिसकी ज़मीन थी उसकी हत्या करने की भी धमकी दी, लुकमान नाटे माफिया अतीक के पूरे सम्राज्य की वो चाबी हैं जिसके खुलने से अतीक का सारा काला धन बाहर आ सकता हैं1
- प्रयागराज शहर में हुए जल भराव को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन प्रयागराज में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम, मेयर और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने "महापौर इस्तीफा दो", "स्मार्ट सिटी बनाने वालों शर्म करो", "नगर निगम मस्त है, जनता त्रस्त है" और "डबल इंजन सरकार जवाब दो" जैसे नारे लगाए।1
- आरक्षी अपनी ड्यूटी से वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद था, न खुलने पर आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उनकी पत्नी मृत अवस्था में पाईं गईं, इस संबंध में एसपी की वीडियो बाइट कौशाम्बी : रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में नियुक्त आरक्षी रवि सिंह अपनी पत्नी के साथ कस्बा मंझनपुर में किराए पर रह रहे थे। आज दिनांक 20.08.2026 को आरक्षी अपनी ड्यूटी से वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद था, न खुलने पर आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उनकी पत्नी मृत अवस्था में पाईं गईं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या किया जाना पाया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा दी गई वीडियो बाइट।1
- *थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह निलंबित* *जानलेवा हमले में उचित धारा में मुकदमा दर्ज न करने और आरोपियों पर कार्रवाई न करने का मामला* कौशाम्बी। संदीपनघाट थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को जानलेवा हमले के मामले में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र ने उचित धारा में मुकदमा दर्ज न करने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्राम असदउल्लागंज मजरा पट्टी परवेजाबाद निवासी गनेशदीन ने आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 08 अगस्त को उनके पुत्र अमर सिंह के सिर पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की सूचना उसी दिन थाने में दी गई थी। आरोप है कि कुल्हाड़ी से किए गए जानलेवा हमले के बावजूद थानाध्यक्ष ने अभियुक्तों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धारा 109 बीएनएस के बजाय धारा 110 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई भी नहीं की गई थाने से कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से भी शिकायत की। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी चायल से कराई गई। जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र ने थानाध्यक्ष संदीपनघाट आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया। *जांच में सही मिले आरोप* जानलेवा हमले के मामले में लापरवाही बरतने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।1