तालाब की भूमि को लेकर विवाद गहराया, कॉलेज परिसर में पैमाइश पर उठे सवाल, Aks@Tkd news ठाकुरद्वारा। अमृत विचार : नगर के कैलेंडर वाली मस्जिद के निकट स्थित ऑक्सफोर्ड वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को उप जिला अधिकारी प्रीति सिंह केनेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अधिकारी अंजली सिंह लेखपाल हिमांशु कानून को व राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने ग्राम समाज की तालाब भूमि की पैमाइश की। कई घंटों तक चली इस कार्रवाई के बाद टीम ने दावा किया कि अभिलेखों में दर्ज तालाब की भूमि का हिस्सा कॉलेज परिसर के भीतर पाया गया है। हालांकि, कॉलेज संचालक हाजी भूरे हुसैन अंसारी ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सत्ता पक्ष के दबाव में की गई गलत कार्रवाई बताया। उनका कहना है कि संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अदालत द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं, इसके बावजूद पैमाइश कराना न्यायालय के आदेशों की अनदेखी है। उन्होंने बताया कि इस भूमि से जुड़े कई मुकदमे, जिनमें मुकदमा संख्या 183/2022, 209/2022 और 27/2026 शामिल हैं, सिविल कोर्ट में लंबित हैं और इनमें यथास्थिति के आदेश पारित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद टीम द्वारा की गई पैमाइश को उन्होंने अनुचित ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय शिकायत करने की बात कही। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 446 पर 0.1740 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज के तालाब के रूप में दर्ज है। पैमाइश के दौरान उक्त भूमि का हिस्सा कॉलेज परिसर में पाया गया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी पक्ष को आपत्ति है तो वह नियमानुसार पुनः पैमाइश के लिए आवेदन कर सकता है।

- ठाकुरद्वारा : ब्लॉक ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 1 अप्रैल को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल (आज बुधवार ) से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजन नगर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ठाकुरद्वारा योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और आवश्यक दवाइयां भी वितरित करेंगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी को अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।1
- ब्रेकिंग बिजनौर बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के गंज रोड स्थित एक सील लगी आरा मशीन पर पहुंचे पूर्व सांसद राजा भारतेंदु पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सील लगी आरा मशीन को चोरी से चलाने की सूचना अधिकारियों को दी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पर खालिद, तालिब और उसके भतीजे द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए और मौके से अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने अधिकारियों के सामने भी दबंगई दिखाई और पुलिस की बंदूक छीनकर गोली मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- हनुमान चालीसा पाठ पर FIR, मुरादाबाद में बवाल रिपोर्ट//तनवीर राणा मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हनुमान चालीसा का पाठ करना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे इलाके में माहौल गर्म हो गया है। दरअसल मामला मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त के कैम्प कार्यालय परिसर का है, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने से पहले परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। नगर आयुक्त की नाराजगी उस समय सामने आई, जब उनकी ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई। एक नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर केस हंगामा और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा पीली कोठी कैम्प कार्यालय का मामला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और विरोध के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।1
- Post by Salman arfi1
- कालाढूंगी चकलुवा में युवक पर जानलेवा हमला ट्रैक्टर से रोदने की कोशिश1
- Post by Junaid Junaid1
- छात्राओं को वितरित की गई नि:शुल्क पुस्तकें, कापियां व स्कूल बैग बिजनौर / नगीना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पुरैनी में कक्षा 7 व 8 की छात्राओं को नि:शुल्क किताबें, कापियां, पेन, पेंसिल, कलर एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कोतवाली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत सिंह की उपस्थिति में कुल 47 बालिकाओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय की वार्डन (प्रधानाचार्य) सुषमा रानी, सहयोगी कल्पना रानी, शोरभी, कुसुम रानी, अनवर जहां तथा शिक्षिकाओं में पवन, अनीता शर्मा, अंजीता सिंह, नाज परवीन आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष2