उत्तर प्रदेश के इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल होने वाले दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगा है। सपा ने ऐलान किया है कि यदि कल मुख्यमंत्री उनके इन बिंदुओं का जवाब नहीं देते हैं, तो पार्टी उनका घेराव करेगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य "बब्लू" ने औपचारिक ऐलान करते हुए कहा है कि जवाब न मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कल सीएम योगी का घेराव करने की बात कही है। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके बाद अब यह देखना होगा कि प्रशासन सपा के इस ऐलान से किस तरह से निपटता है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल होने वाले दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगा है। सपा ने ऐलान किया है कि यदि कल मुख्यमंत्री उनके इन बिंदुओं का जवाब नहीं देते हैं, तो पार्टी उनका घेराव करेगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य "बब्लू" ने औपचारिक ऐलान करते हुए कहा है कि जवाब न मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कल सीएम योगी का घेराव करने की बात कही है। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके बाद अब यह देखना होगा कि प्रशासन सपा के इस ऐलान से किस तरह से निपटता है।
- उत्तर प्रदेश के इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल होने वाले दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगा है। सपा ने ऐलान किया है कि यदि कल मुख्यमंत्री उनके इन बिंदुओं का जवाब नहीं देते हैं, तो पार्टी उनका घेराव करेगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य "बब्लू" ने औपचारिक ऐलान करते हुए कहा है कि जवाब न मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कल सीएम योगी का घेराव करने की बात कही है। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके बाद अब यह देखना होगा कि प्रशासन सपा के इस ऐलान से किस तरह से निपटता है।1
- इटावा में समाजसेवी एवं अधिवक्ता विकास रावत ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सांसद निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से होने वाले कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है और जनता को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि किस क्षेत्र में कितनी धनराशि स्वीकृत हुई तथा किन-किन कार्यों पर उसका उपयोग किया गया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से सभी विकास कार्यों का सार्वजनिक विवरण उपलब्ध कराने और इन कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। विकास रावत ने बताया कि वह कल सांसद के आवास व कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे और सांसद निधि से कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी तथा जवाबदेही मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता के हित से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। इसके तहत 26 जुलाई दिन रविवार को सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे के घर के सामने अनशन किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से भी अपील की कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग जागरूक रहें।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई 2026, रविवार को इटावा के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस इटावा दौरे के संबंध में समाजवादी पार्टी इटावा का भी उल्लेख सामने आया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के इटावा दौरे से पहले जिले की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए सरकार के सामने 15 बड़े सवाल रखे हैं। पार्टी का कहना है कि जिस इटावा नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री की बैठक प्रस्तावित है, वह खुद इस समय बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी ने सैफई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, किसान बाजार और पीजीआई में बजट की कमी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और अधूरे विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा चंबल एक्सप्रेसवे, सड़क चौड़ीकरण, नहरों की सफाई, बिजली व्यवस्था, किसानों को खाद की उपलब्धता, अवैध खनन, अस्पतालों में कथित भ्रष्टाचार, बिना सड़क निर्माण के टोल वसूली और सरकारी गेस्ट हाउसों के उपयोग जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया है। प्रेस नोट में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं, बिजली कटौती और तहसीलों में जारी कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार से सीधे जवाब की मांग की गई है। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के इटावा दौरे पर टिकी हैं कि सरकार की ओर से इन सवालों पर क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या इन मुद्दों का कोई जवाब दिया जाता है।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा निशाना साधा है। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है और केंद्रीय मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बहुत पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। सपा जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी मांग की है।1
- इटावा के बलरई थाना परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की ओर से कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मारपीट के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं भूमि विवाद से संबंधित दो अन्य शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त टीम का गठन किया गया है, जिसे मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही और थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इटावा के नुमाइश पंडाल में दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे। वे क्षेत्र को 604 करोड़ रुपए की 128 परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें से 59 परियोजनाओं का लोकार्पण और 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और वर्ष 2027 के चुनाव के मद्देनजर सरकारी योजनाओं को भी गिनाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर नुमाइश पंडाल में भव्य सजावट की गई है। मुख्य मंच के सामने एक बड़ी एलईडी स्क्रीन और पीछे की भीड़ को दिखाने के लिए कई डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। लोगों के बैठने के लिए 5,000 से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटावा जनपद और आसपास के इलाकों से हजारों लोगों के इस कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।1
- दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश के अछल्दा कस्बे में पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इस पैदल मार्च के आयोजन के लिए उप जिलाधिकारी महोदय बिधूना और थाना अध्यक्ष अछल्दा से परमिशन मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने के बजाय नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया गया कि उत्तर प्रदेश की सरकार लोकतंत्र को नहीं मानती और जिस तरीके से छात्रों पर अत्याचार कर रही है, उसके विरोध में हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी और पूरी समाजवादी पार्टी मजबूती से छात्रों के पक्ष में खड़ी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद यादव का जी, पूर्व प्रधान बंटी यादव जी, गिरवर सिंह यादव जी, बिट्टू यादव जी, हैप्पी यादव जी, सोनू यादव ठेकेदार, जीतू यादव जी, अभिषेक यादव जी, आउआ यादव, मुकेश यादव और समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव व वार्ड नंबर 3 अछल्दा साजनपुर से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बाबा डकुरे मौजूद रहे।1