logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फाल्गुन महोत्सव में खिले फूलों के रंग, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बढ़ाया उत्साह शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज परिसर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से “फाल्गुन महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फूलों की होली खेलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों, स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा ने भजन और होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी और स्वाति सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं महासचिव सतीश सक्सेना, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, अनुजदेव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल और कौशलेंद्र मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री खन्ना ने कहा कि भारत के त्योहार हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में हास्य कवि अजीत शुक्ला (हरदोई) और दिनेश रस्तोगी ने काव्य पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया, जबकि फैसल शाह ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और स्वच्छता अभियान प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। इसके अलावा उद्योगपति अशोक अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, पार्षद प्रदीप सक्सेना, हेमा अग्रवाल, रवि मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता विशंभर दास गुप्ता, शिवम, अनुपम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीआईपी ग्रुप की ओर से कूपन के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर लोगों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने अतिथियों को गमले सहित पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान ग्रुप की संरक्षक दीपा सक्सेना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, हर्षी अग्रवाल, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता, कंचन वर्मा, अग्रिमा गुप्ता, वंदिता गुप्ता, रीना सेठ, अनूप सेठ, रागिनी श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, हर्षराज सिंह, सचिन शर्मा, अजय अवस्थी ‘अनुरागी’, राहुल मिश्रा, पूजा गुप्ता, काजल यादव, अनुपम शुक्ला, दिव्यांग सिंगल, वरुण शुक्ला, पुनीत मिश्रा, शिवम शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_A K DIXIT
A K DIXIT
8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत दो घायल खन्नौत नदी पुल के पास मंदिर से जा भिड़ी कार की घटना। कार की स्पीड बता रही है कि घटना का कारण क्या था 120km की स्पीड है जो गाड़ी को चालक कंट्रोल न कर पाया सीदे मंदिर की दीवार से हुई भयानक टक्कर जिससे कार में बैठे 3 दोस्त एक की मौके पर हो गई मौत 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया
    3
    शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत दो घायल
खन्नौत नदी पुल के पास मंदिर से जा भिड़ी कार की घटना।
कार की स्पीड बता रही है कि घटना का कारण क्या था 120km की स्पीड है जो गाड़ी को चालक कंट्रोल न कर पाया सीदे मंदिर की दीवार से हुई भयानक टक्कर जिससे कार में बैठे 3 दोस्त एक की मौके पर हो गई मौत 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल उनको उपचार के लिए  जिला अस्पताल भेज दिया गया
    user_रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित डीएम ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर, 07 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या निस्तारण के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दौरान मौके पर लिया गया फोटो भी अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
डीएम ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर, 07 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या निस्तारण के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दौरान मौके पर लिया गया फोटो भी अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें और उसे पोर्टल पर अपलोड करें। आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर स्थलीय निरीक्षण के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें और उसे पोर्टल पर अपलोड करें।
आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर स्थलीय निरीक्षण के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, 35 शिकायतें आईं
    2
    डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, 35 शिकायतें आईं
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Dharmendra kumar mishra
    1
    Post by Dharmendra kumar mishra
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक लि० की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक अटल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद रहे। बैठक में बैंक की गतिविधियों, योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
    1
    शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक लि० की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक अटल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद रहे।
बैठक में बैंक की गतिविधियों, योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Dharmendra kumar mishra
    1
    Post by Dharmendra kumar mishra
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 7 मार्च। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अजिजगंज में एक कार आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।कार चालक ने बताया कि कार जलालाबाद के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता की है। बीती रात एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। अजिजगंज में अचानक कार से धुंआ से निकलने लगा। कार को सड़क किनारे रोका और कार में सवार अन्य लोगो को कार से बाहर निकाला।जब तक वो लोग कुछ समझ पाते अचानक कार से आग की लपटें उठनी लगी और कार जलकर खाक हो गई।
    4
    शाहजहांपुर, 7 मार्च। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अजिजगंज में एक कार आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।कार चालक ने बताया कि कार जलालाबाद के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता की है। बीती रात एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। अजिजगंज में अचानक कार से धुंआ से निकलने लगा। कार को सड़क किनारे रोका और कार में सवार अन्य लोगो को कार से बाहर निकाला।जब तक वो लोग कुछ समझ पाते अचानक कार से आग की लपटें उठनी लगी और कार जलकर खाक हो गई।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.