Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत दो घायल खन्नौत नदी पुल के पास मंदिर से जा भिड़ी कार की घटना। कार की स्पीड बता रही है कि घटना का कारण क्या था 120km की स्पीड है जो गाड़ी को चालक कंट्रोल न कर पाया सीदे मंदिर की दीवार से हुई भयानक टक्कर जिससे कार में बैठे 3 दोस्त एक की मौके पर हो गई मौत 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया
रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत दो घायल खन्नौत नदी पुल के पास मंदिर से जा भिड़ी कार की घटना। कार की स्पीड बता रही है कि घटना का कारण क्या था 120km की स्पीड है जो गाड़ी को चालक कंट्रोल न कर पाया सीदे मंदिर की दीवार से हुई भयानक टक्कर जिससे कार में बैठे 3 दोस्त एक की मौके पर हो गई मौत 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज परिसर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से “फाल्गुन महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फूलों की होली खेलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों, स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा ने भजन और होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी और स्वाति सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं महासचिव सतीश सक्सेना, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, अनुजदेव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल और कौशलेंद्र मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री खन्ना ने कहा कि भारत के त्योहार हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में हास्य कवि अजीत शुक्ला (हरदोई) और दिनेश रस्तोगी ने काव्य पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया, जबकि फैसल शाह ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और स्वच्छता अभियान प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। इसके अलावा उद्योगपति अशोक अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, पार्षद प्रदीप सक्सेना, हेमा अग्रवाल, रवि मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता विशंभर दास गुप्ता, शिवम, अनुपम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीआईपी ग्रुप की ओर से कूपन के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर लोगों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने अतिथियों को गमले सहित पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान ग्रुप की संरक्षक दीपा सक्सेना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, हर्षी अग्रवाल, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता, कंचन वर्मा, अग्रिमा गुप्ता, वंदिता गुप्ता, रीना सेठ, अनूप सेठ, रागिनी श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, हर्षराज सिंह, सचिन शर्मा, अजय अवस्थी ‘अनुरागी’, राहुल मिश्रा, पूजा गुप्ता, काजल यादव, अनुपम शुक्ला, दिव्यांग सिंगल, वरुण शुक्ला, पुनीत मिश्रा, शिवम शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।1
- रोशन लाल वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है #tilharvidhansabha1
- 07.03.2026* *“थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, महोदया के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम ,अवैध शराब, चोरी , लूट , डकैती, गौ तस्कर व तलाश वांछित अपराधी व वारन्टी तथा बरामदगी अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ के क्रम मे थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/2026 धारा 64(1) बीएनएस 3/4 पाक्सो एक्ट व 67(बी) आईटी एक्ट से सम्बन्धित नामित वांछित अभियुक्त 1. राजू उर्फ कल्लू पुत्र अजुद्दी सिंह निवासी ग्राम व थाना सोरो कोतवाली जनपद कासगंज को मुखविर खास की सूचना पर दिनांक 07.03.2026 को समय करीब 14.00 बजे खैरपुर चौराहा थाना तिलहर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।4
- डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित डीएम ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर, 07 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या निस्तारण के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दौरान मौके पर लिया गया फोटो भी अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शाहजहांपुर। Jitin Prasada केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। वह शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित सहकारिता विभाग के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।1
- Post by Krish mishra1
- शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड शाहजहांपुर की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बैंक की वित्तीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों से खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और सहकारिता मंत्री के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के तहत केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार सहकारिता आंदोलन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री ने बताया कि बैंक की कार्यशील पूंजी ने पहली बार 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए 1004.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसानों और जमाकर्ताओं के बढ़ते विश्वास के कारण बैंक की अंशपूंजी 27.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 41.48 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं बैंक का शुद्ध लाभ भी पिछले वर्ष के 1.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.07 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि 75.03 प्रतिशत रिकवरी रेट और मात्र 0.84 प्रतिशत नेट एनपीए के साथ बैंक ने ‘ए’ श्रेणी का ऑडिट वर्गीकरण बनाए रखा है। बैंक की 22 में से 20 शाखाएं वर्तमान में लाभ में संचालित हो रही हैं। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में खेती को केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मौसम का सटीक पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता का विश्लेषण, फसल रोगों की समय से पहचान और सही समय पर बुवाई संभव हो रही है। किसानों को इन तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बी-पैक्स बनाकर कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक 3000 से अधिक बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है, जिससे किसानों को गांव में ही बैंकिंग और सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। यदि वितरण में खाद की फटी बोरी पाई जाती है तो संबंधित ट्रांसपोर्ट फर्म का लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान किया गया है। राज्यमंत्री ने ऋण की समय पर अदायगी को एक संस्कार बताते हुए कहा कि इससे बैंक की ऋण देने की क्षमता बढ़ती है और अधिक किसानों को लाभ मिलता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि शाहजहांपुर के किसानों के सशक्तिकरण का प्रमाण है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि बी-पैक्स के कंप्यूटरीकरण से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है। जिला सहकारी बैंक के सभापति डी.पी.एस. राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गुरगवां पैक्स सभापति आयुष सिंह और नियामतपुर पैक्स सभापति तनु यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी लखनऊ की बिंदु जैन ने किया। इस अवसर पर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर में बर्रियों का छत्ता हटाने के दौरान हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है जब किशोरी ने घर में लगे छत्ते में आग लगा दी, जिसके बाद जलता हुआ छत्ता उस पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के रामेश्वरगंज गौटिया में ਰਹੇ। 17 ਗਰੀਸ ਜੀਤਰ ਅਤੇ ਪਰ ਮੈਂ ਰੇਹੀ1