Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग में अभिषेक वर्मा की हत्या पर चंद्रवंशी समाज हुआ एकजुट और पीड़ित परिवार से मिलकर दिया कार्रवाई का भरोसा। हजारीबाग में रामनवमी त्योहार के दरमियान चंद्रवंशी समाज की बेटे अभिषेक वर्मा की हत्या होने पर चंद्रवंशी समाज के झारखंड के तमाम नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सभी लोगों ने एक सुर में कार्रवाई की मांग की। और पीड़ित परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। पूरे समाज जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात ।
Surjeet Nagwala
हजारीबाग में अभिषेक वर्मा की हत्या पर चंद्रवंशी समाज हुआ एकजुट और पीड़ित परिवार से मिलकर दिया कार्रवाई का भरोसा। हजारीबाग में रामनवमी त्योहार के दरमियान चंद्रवंशी समाज की बेटे अभिषेक वर्मा की हत्या होने पर चंद्रवंशी समाज के झारखंड के तमाम नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सभी लोगों ने एक सुर में कार्रवाई की मांग की। और पीड़ित परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। पूरे समाज जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात ।
More news from झारखंड and nearby areas
- सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर1
- *पेयजल समस्या के समाधान हेतु “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत: उपायुक्त* *व्हाट्सएप के माध्यम से खराब चापानलों की जानकारी पर होगी त्वरित कारवाई* *8757864361 नंबर पर संदेश भेज कर अपने विकल्पों को चुन अपनी पेयजल संबंधी समस्या को दर्ज कर सकते है।* जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आम नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल करते हुए *“नीर वीर”* नामक व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की है। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल सुविधा विकसित की गई है, जिससे नागरिक अपने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को आसानी से दर्ज करा सकेंगे। इस चैटबोट के माध्यम से आमजन खराब या निष्क्रिय चापानल (हैंडपंप) से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, तथा शिकायत की स्थिति की जानकारी तथा अपनी पूर्व शिकायतों का विवरण भी देख सकते हैं। यह प्रणाली पूरी तरह सरल, सुलभ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिक अपने मोबाइल से *व्हाट्सएप नंबर 8757864361* पर संदेश भेज सकते हैं तथा अपने विकल्पों का चुनाव कर समस्या दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त, 8076635024 नंबर पर कॉल कर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल सुनिश्चित करेगी कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए और संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र समाधान किया जा सके। प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें एवं अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।3
- CM योगी ने सनातनी विरोधियों को लेकर दी खुली चेतावनी?1
- हजारीबाग में रामनवमी त्योहार के दरमियान चंद्रवंशी समाज की बेटे अभिषेक वर्मा की हत्या होने पर चंद्रवंशी समाज के झारखंड के तमाम नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सभी लोगों ने एक सुर में कार्रवाई की मांग की। और पीड़ित परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। पूरे समाज जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात ।1
- --- --आइए, हम सभी मिलकर समाज के इन अनमोल लोगों के लिए थोड़ा समय और सहयोग जरूर दें: शेफाली गुप्ता ---- हजारीबाग। ओम आरोह्णम संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को ओल्ड एज होम एवं मुखबधीर विद्यालय का दौरा कर वहां रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उन्हें जलपान भी कराया। ओल्ड एज होम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए उन्होंने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियां भेंट कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देख उन्होंने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और इसे अपने लिए आंतरिक सुख की अनुभूति बताया। मुखबधीर विद्यालय में भी उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वहां का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भरा रहा। शेफाली गुप्ता ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे जरूरतमंद और अनमोल लोगों के लिए समय निकालना चाहिए और यथासंभव सहयोग करना चाहिए, ताकि वे खुद को समाज से जुड़ा और सम्मानित महसूस कर सकें।1
- हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संपूर्ण अस्पताल परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने सर्जरी, आर्थो, गायनी, डायलिसिस, शिशु वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, वरिष्ठ नागरिक वार्ड, अल्ट्रासाउंड केंद्र, सिटी स्कैन, एक्स-रे, लैब, ड्रेसिंग रूम आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए डस्टबिन की समुचित व्यवस्था एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा दवाइयों, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सतत चिकित्सीय निगरानी में रखने का निर्देश दिया गया।1
- हजारीबाग | हजारीबाग में समाज सेवा की एक सराहनीय पहल के तहत नई किरण और सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गरीब और बेसहारा बच्चों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस पहल का नेतृत्व सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन के डायरेक्टर अमन मुजम्मिल कर रहे हैं, जो पिछले करीब एक साल से लगातार गरीब बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य इस सेवा कार्य को हजारीबाग से आगे बढ़ाकर पूरे झारखंड और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। अमन मुजम्मिल ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य लक्ष्य है कि “कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे”। इसी सोच के साथ उनकी टीम लगातार जरूरतमंदों तक भोजन और सहायता पहुंचाने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का कार्यालय हजारीबाग के हाशमी मियां कॉलोनी में स्थित है। जो लोग इस सेवा कार्य से जुड़ना चाहते हैं या गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, नई किरण संस्था पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और अब तक कई जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क आंखों के ऑपरेशन सहित कई सेवाएं दे चुकी है। इस संयुक्त पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि अगर समाज के लोग एकजुट होकर आगे आएं, तो कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा।1
- रामनवमी जुलूस में चाकूबाजी कांड ने लिया दर्दनाक मोड़, घायल युवक की मौत1