logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलोद में होली जुलूस के दौरान मस्जिद को बनाया निशानाअसामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। बूंदी जिले के अलोद ग्राम में होली के त्यौहार पर निकले जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धार्मिक स्थल की दीवारों पर काले रंग व जले हुए ऑयल जैसा पदार्थ डालकर उसे गंदा किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

20 hrs ago
user_मोहम्मद अन्नू बारां
मोहम्मद अन्नू बारां
बारां, बारां, राजस्थान•
20 hrs ago

अलोद में होली जुलूस के दौरान मस्जिद को बनाया निशानाअसामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। बूंदी जिले के अलोद ग्राम में होली के त्यौहार पर निकले जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धार्मिक स्थल की दीवारों पर काले रंग व जले हुए ऑयल जैसा पदार्थ डालकर उसे गंदा किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

More news from Baran and nearby areas
  • संघर्ष से सफलता तक: निरक्षर किसान के बेटे कल्पेश बने खनि कार्यदेशक, जिला कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र बारां जिले की अटरू तहसील के ग्राम उम्मेदगंज निवासी कल्पेश मीणा पुत्र श्री अजीत कुमार मीणा ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग में खनि कार्यदेशक के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। विशेष उल्लेखनीय है कि पूरे हाड़ौती क्षेत्र से इस पद पर चयनित होने वाले वे एकमात्र अभ्यर्थी हैं। एक साधारण कृषक और निरक्षर माता-पिता की संतान होने के बावजूद कल्पेश ने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर 28 फरवरी को आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' के दौरान बारां जिला कलेक्टर द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। कल्पेश को प्रथम पदस्थापन कार्यालय के रूप में बूंदी जिला आवंटित किया गया है, जहाँ वे अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी है।
    1
    संघर्ष से सफलता तक: निरक्षर किसान के बेटे कल्पेश बने खनि कार्यदेशक, जिला कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र
बारां जिले की अटरू तहसील के ग्राम उम्मेदगंज निवासी कल्पेश मीणा पुत्र श्री अजीत कुमार मीणा ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग में खनि कार्यदेशक के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। विशेष उल्लेखनीय है कि पूरे हाड़ौती क्षेत्र से इस पद पर चयनित होने वाले वे एकमात्र अभ्यर्थी हैं। एक साधारण कृषक और निरक्षर माता-पिता की संतान होने के बावजूद कल्पेश ने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर 28 फरवरी को आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' के दौरान बारां जिला कलेक्टर द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। कल्पेश को प्रथम पदस्थापन कार्यालय के रूप में बूंदी जिला आवंटित किया गया है, जहाँ वे अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी है।
    user_Pradeep Sharma
    Pradeep Sharma
    पत्रकारिता Atru, Baran•
    17 hrs ago
  • *श्री खाटूश्याम निर्माणाधीन मन्दिर परिसर में 2 मार्च,2025 को मनाई गई पहली धुलेंडी।* छबड़ा:खाटूश्याम गो शाला समिति एवं श्री खाटूश्याम मन्दिर निर्माण समिति,भुवाखेड़ी के साधकों नें हर्षोल्लास के साथ होली के बाद आने वाला गरीब,मध्यम,अमीर लोगों के त्यौहार को हिलमिल कर मनाया गया।मन्दिर परिसर की साफ-सफाई कर मन्दिर समिति के अध्यक्ष की ओर से सबको गर्मागर्म पकौड़ों का प्रसाद और छाछ का प्रसाद वितरण किया गया।सभी होली खेलने वालों ने नृत्य और संगीत के साथ ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र,अमीरपुर खेड़ी,भुवाखेड़ी स्थित स्विमिंग पुल में स्नान कर ध्यान का अभ्यास किया गया।
    4
    *श्री खाटूश्याम निर्माणाधीन मन्दिर परिसर में 2 मार्च,2025 को मनाई गई पहली धुलेंडी।*
छबड़ा:खाटूश्याम गो शाला समिति एवं श्री खाटूश्याम मन्दिर निर्माण समिति,भुवाखेड़ी के साधकों नें हर्षोल्लास के साथ होली के बाद आने वाला गरीब,मध्यम,अमीर लोगों के त्यौहार को हिलमिल कर मनाया गया।मन्दिर परिसर की साफ-सफाई कर मन्दिर समिति के अध्यक्ष की ओर से सबको गर्मागर्म पकौड़ों का प्रसाद और छाछ का प्रसाद वितरण किया गया।सभी होली खेलने वालों ने नृत्य और संगीत के साथ ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र,अमीरपुर खेड़ी,भुवाखेड़ी स्थित स्विमिंग पुल में स्नान कर ध्यान का अभ्यास किया गया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    22 hrs ago
  • कोटा करंट से बीएसटीसी स्टूडेंट की मौत मामले में धरना परिजनों व समाज के लोगों दिया घटनास्थल पर धरना मुआवजा व कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर जता रहे हैं आक्रोश होली की मस्ती में झूमते हुए का वीडियो बनाते हुए कल स्टूडेंट्स की हुई थी मौत वीडियो बनाते समय करंट की चपेट में आने से हुई छात्र की मौत मृतक 21 वर्षीय छात्र धीरज मीणा बीएसटीसी का था स्टूडेंट् कुन्हाड़ी थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच
    1
    कोटा
करंट से बीएसटीसी स्टूडेंट की मौत मामले में धरना
परिजनों व समाज के लोगों दिया घटनास्थल पर धरना 
मुआवजा व कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर जता रहे हैं आक्रोश 
होली की मस्ती में झूमते हुए का वीडियो बनाते हुए कल स्टूडेंट्स की हुई थी  मौत 
वीडियो बनाते समय करंट की चपेट में आने से हुई छात्र की मौत
मृतक 21 वर्षीय छात्र धीरज मीणा बीएसटीसी का था स्टूडेंट्
कुन्हाड़ी थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा के श्रीपुर स्थित सनाढय धर्मशाला में समाज की ओर से धूमधाम से होली मनाई गई
    1
    कोटा के श्रीपुर स्थित सनाढय धर्मशाला में समाज की ओर से धूमधाम से होली मनाई गई
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा के पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर पर धूमधाम से होली मनाई गई
    1
    कोटा के पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर पर धूमधाम से होली मनाई गई
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट के गेट पर जेके मजदूरों ने मनाई संघर्ष वाली धुलंडी कोटा। कोटा के जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पिछले एक साल से अधिक समय से धरना दे रहे जेके सिंथेटिक्स के मजदूरों ने बुधवार को रंगों का त्यौहार धुलंडी धरना स्थल पर ही मनाया। एक तरफ जहां पूरा देश अपने घरों में खुशियां मना रहा था, वहीं इन मजदूरों ने सड़क पर ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मजदूरों ने संकल्प लिया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उनके 28 साल पुराने बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। धरने का संचालन कर रहे महामंत्री कामरेड हबीब खान, उमाशंकर और नरेंद्र सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी रवैये के कारण 4200 परिवारों के भविष्य पर अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें शर्म आती है यहां के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर, जिनकी अनदेखी के कारण हमने दीपावली, ईद, रक्षाबंधन और अब होली भी सड़क पर ही मनाई है। जमीन अधिग्रहण के बावजूद नहीं मिला हक सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सरकार ने जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन मजदूरों के बकाया वेतन के भुगतान की शर्त को भुला दिया गया। मजदूरों ने मांग की है कि सरकार अपनी तानाशाही छोड़े और तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू करे। कामरेड पुष्पा खींची (जनवादी महिला समिति) ने भी समर्थन देते हुए कहा कि अब इस लड़ाई को ग्रामीण स्तर तक ले जाया जाएगा और महिलाओं को लामबंद किया जाएगा। बंद उद्योगों को पुनर्जीवित करने का संकल्प मजदूर नेताओं ने केवल वेतन ही नहीं, बल्कि कोटा के विकास के लिए बंद पड़ी जेके सिंथेटिक फैक्ट्री को दोबारा शुरू करवाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को उग्र करते हुए कोटा की सड़कों पर जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। बड़ी संख्या में मौजूद रहे मजदूर धरने पर कालीचरण सोनी, केदार जोशी, महावीर प्रसाद, सतीश चंद्र, रेशमा देवी, राजी वर्मा, निर्मला बाई, चंद्रकला सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर संघर्ष को अंतिम सांस तक लड़ने की शपथ ली।
    4
    कलेक्ट्रेट के गेट पर जेके मजदूरों ने मनाई संघर्ष वाली धुलंडी
कोटा।
कोटा के जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पिछले एक साल से अधिक समय से धरना दे रहे जेके सिंथेटिक्स के मजदूरों ने बुधवार को रंगों का त्यौहार धुलंडी धरना स्थल पर ही मनाया। 
एक तरफ जहां पूरा देश अपने घरों में खुशियां मना रहा था, वहीं इन मजदूरों ने सड़क पर ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मजदूरों ने संकल्प लिया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उनके 28 साल पुराने बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। धरने का संचालन कर रहे महामंत्री कामरेड हबीब खान, उमाशंकर और नरेंद्र सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी रवैये के कारण 4200 परिवारों के भविष्य पर अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें शर्म आती है यहां के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर, जिनकी अनदेखी के कारण हमने दीपावली, ईद, रक्षाबंधन और अब होली भी सड़क पर ही मनाई है।
जमीन अधिग्रहण के बावजूद नहीं मिला हक
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सरकार ने जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन मजदूरों के बकाया वेतन के भुगतान की शर्त को भुला दिया गया। मजदूरों ने मांग की है कि सरकार अपनी तानाशाही छोड़े और तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू करे। कामरेड पुष्पा खींची (जनवादी महिला समिति) ने भी समर्थन देते हुए कहा कि अब इस लड़ाई को ग्रामीण स्तर तक ले जाया जाएगा और महिलाओं को लामबंद किया जाएगा।
बंद उद्योगों को पुनर्जीवित करने का संकल्प
मजदूर नेताओं ने केवल वेतन ही नहीं, बल्कि कोटा के विकास के लिए बंद पड़ी जेके सिंथेटिक फैक्ट्री को दोबारा शुरू करवाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को उग्र करते हुए कोटा की सड़कों पर जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे मजदूर 
धरने पर कालीचरण सोनी, केदार जोशी, महावीर प्रसाद, सतीश चंद्र, रेशमा देवी, राजी वर्मा, निर्मला बाई, चंद्रकला सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर संघर्ष को अंतिम सांस तक लड़ने की शपथ ली।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.