logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली के जगतपुर में किसान की मौत के बाद हुए सड़क जाम और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में 173 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, रायबरेली के जगतपुर में किसान की मौत के बाद हुए सड़क जाम और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में 173 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें 23 नामजद और 150 अज्ञात पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब छिछौरा मजरे अलावलपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश कुमार की 19 मार्च को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर विशवनाथगंज गांव के पास सड़क जाम कर दिया था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

15 hrs ago
user_Abhishek Tripathi
Abhishek Tripathi
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

रायबरेली के जगतपुर में किसान की मौत के बाद हुए सड़क जाम और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में 173 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, रायबरेली के जगतपुर में किसान की मौत के बाद हुए सड़क जाम और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में 173 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें 23 नामजद और 150 अज्ञात पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब छिछौरा मजरे अलावलपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश कुमार की 19 मार्च को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर विशवनाथगंज गांव के पास सड़क जाम कर दिया था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली।सवारियां लेकर सलोन जा रही एक निजी बस में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एक निजी बस देर शाम यात्रियों को लेकर सलोन के लिए निकली। रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर भदोखर के रायपुर महेरी में अचानक बस में आग लग गई। धुआं उठता देख चालक ने आनन-फानन बस खड़ी कर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र ने बताया कि बस यात्री लेकर सलोन जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं, आग पर काबू पा लिया गया है।
    3
    रायबरेली।सवारियां लेकर सलोन जा रही एक निजी बस में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि एक निजी बस देर शाम यात्रियों को लेकर सलोन के लिए निकली। रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर भदोखर के रायपुर महेरी में अचानक बस में आग लग गई।
धुआं उठता देख चालक ने आनन-फानन बस खड़ी कर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र ने बताया कि बस यात्री लेकर सलोन जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं, आग पर काबू पा लिया गया है।
    user_खबरे सुपर फास्ट सलोन
    खबरे सुपर फास्ट सलोन
    Video Creator सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एसपी रवि कुमार के निर्देशन में चला अभियान, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान रायबरेली। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 17 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और खोजबीन की। आधुनिक तकनीक और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सभी बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य लापता बच्चों को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाना है। इसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी परिवार को अपने बच्चों से बिछड़ने का दर्द न सहना पड़े।
    1
    एसपी रवि कुमार के निर्देशन में चला अभियान, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
रायबरेली। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 17 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया है।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और खोजबीन की। आधुनिक तकनीक और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सभी बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य लापता बच्चों को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाना है। इसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी परिवार को अपने बच्चों से बिछड़ने का दर्द न सहना पड़े।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 🚨
    1
    रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 🚨
    user_Abhishek Tripathi
    Abhishek Tripathi
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस वितरण काउण्टर के अतिरिक्त केवाईसी हेतु पृथक काउण्टर/स्टॉल लगाया जाए रायबरेलीः- 25 मार्च 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों के साथ पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति एवं वितरण में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 25 मार्च 2026 को जनपद में 9442 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डरों की आमद हुई, 8864 घरेलू गैस सिलण्डरों का वितरण किया गया एवं 16090 घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अवशेष हैं। इसी प्रकार जनपद में पेट्रोल 1344.343 के0एल0 तथा डीजल 1714.052 के0एल0 स्टॉक में अवशेष है। इस प्रकार जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। समीक्षा बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों से हुई वार्ता के क्रम में जनहित के दृष्टिगत निर्देश निर्गत किये गये है कि गैस एजेन्सियों पर केवाईसी हेतु एकत्र हो रही भीड़ के दृष्टिगत समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस वितरण काउण्टर के अतिरिक्त केवाईसी हेतु पृथक काउण्टर/स्टॉल लगाया जाए। जनपद की सभी गैस एजेन्सियों पर उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। सभी गैस एजेन्सियों पर उपभोक्ताओं को गर्मी/घूप से बचाव के लिये छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। गैस एजेन्सीवार नामित नोडल अधिकारी प्रत्येक समय अपना दूरभाष/मोबाइल नंबर सक्रिय रखेंगे। सम्बन्धित नोडल अधिकारी उपभोक्ताओं की एल०पी०जी० घरेलू गैस से सम्बन्धित समस्याओं का यथासम्भव निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। एल०पी०जी० घरेलू गैस का वितरण प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम एवं बाद में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को क्रमिक रूप से बुकिंग के अनुसार रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। गैस एजेन्सीवार नामित नोडल अधिकारियों के दूरभाष/मोबाइल नंबर सक्रिय न होने, कतिपय कारणों से फोन रिसीव न होने एवं कॉल बैक न होने की स्थिति में उपभोक्ता कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर-7275765147 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने समस्त एल०पी०जी० घरेलू गैस उपभोक्ताओं/जनसामान्य से कहा है कि जनपद में एल०पी०जी० घरेलू गैस, पेट्रोल एवम् डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एल०पी०जी० घरेलू गैस बुकिंग के उपरान्त समस्त उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
    1
    पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न 
समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस वितरण काउण्टर के अतिरिक्त केवाईसी हेतु पृथक काउण्टर/स्टॉल लगाया जाए 
रायबरेलीः- 25 मार्च 2026 
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों के साथ पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति एवं वितरण में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 25 मार्च 2026 को जनपद में 9442 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डरों की आमद हुई, 8864 घरेलू गैस सिलण्डरों का वितरण किया गया एवं 16090 घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अवशेष हैं। इसी प्रकार जनपद में पेट्रोल 1344.343 के0एल0 तथा डीजल 1714.052 के0एल0 स्टॉक में अवशेष है। इस प्रकार जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 
समीक्षा बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों से हुई वार्ता के क्रम में जनहित के दृष्टिगत निर्देश निर्गत किये गये है कि गैस एजेन्सियों पर केवाईसी हेतु एकत्र हो रही भीड़ के दृष्टिगत समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस वितरण काउण्टर के अतिरिक्त केवाईसी हेतु पृथक काउण्टर/स्टॉल लगाया जाए। जनपद की सभी गैस एजेन्सियों पर उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। सभी गैस एजेन्सियों पर उपभोक्ताओं को गर्मी/घूप से बचाव के लिये छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। गैस एजेन्सीवार नामित नोडल अधिकारी प्रत्येक समय अपना दूरभाष/मोबाइल नंबर सक्रिय रखेंगे। सम्बन्धित नोडल अधिकारी उपभोक्ताओं की एल०पी०जी० घरेलू गैस से सम्बन्धित समस्याओं का यथासम्भव निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। एल०पी०जी० घरेलू गैस का वितरण प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम एवं बाद में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को क्रमिक रूप से बुकिंग के अनुसार रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। गैस एजेन्सीवार नामित नोडल अधिकारियों के दूरभाष/मोबाइल नंबर सक्रिय न होने, कतिपय कारणों से फोन रिसीव न होने एवं कॉल बैक न होने की स्थिति में उपभोक्ता कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर-7275765147 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने समस्त एल०पी०जी० घरेलू गैस उपभोक्ताओं/जनसामान्य से कहा है कि जनपद में एल०पी०जी० घरेलू गैस, पेट्रोल एवम् डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एल०पी०जी० घरेलू गैस बुकिंग के उपरान्त समस्त उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • रायबरेली में समृद्धि गैस सर्विस में सिलेंडर नहीं मिल रह है। कम से कम २०० लोगों की भीड ।
    1
    रायबरेली में समृद्धि गैस सर्विस में सिलेंडर नहीं मिल रह है। कम से कम २०० लोगों की भीड ।
    user_User5845
    User5845
    Salon, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • ऊंचाहार में सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत रायबरेली जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से प्रयागराज जाते समय बटोही रेस्टोरेंट के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के बीच कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और दमदार प्रत्याशी उतारने की बात कही। वहीं शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को भारी मतों से विजयी बनाकर पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    ऊंचाहार में सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत
रायबरेली जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से प्रयागराज जाते समय बटोही रेस्टोरेंट के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के बीच कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और दमदार प्रत्याशी उतारने की बात कही।
वहीं शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को भारी मतों से विजयी बनाकर पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक एक युवती के साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आ रहा है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम हिमांशु पांडेय है,जो सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव का रहने वाला है।वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
    1
    की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक एक युवती के साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आ रहा है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम हिमांशु पांडेय है,जो सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव का रहने वाला है।वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सलोन(रायबरेली) : सलोन नगर के मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति 551 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से प्रांगण में कुंवारी कन्याओं को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया।विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी को भोजन कराया गया।बुधवार को मन्कामेंश्वरी मन्दिर पर नव युवक अम्बे दल के कार्यकर्ताओं की ओर से सबसे पहले माता की पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद कुमारी पूजन फिर आराधना की गयी।इस दौरान माता की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं ने माता को मिठाई, फल फ्रूट आदि का भोग लगाया।इसके बाद महाप्रसादी हुई।इसके बाद कन्यायों का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आशीष मोदनवाल, राकेश शर्मा, मानिकचंद्र गुप्ता, सर्वेश मौर्या, अमरदीप गुप्ता, वर्षा अग्रहरि, मनदीप गुप्ता, गुड्डू साहू, गंगाराम साहू, गुलाबचंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    सलोन(रायबरेली)  :  सलोन नगर के मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति 551 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से प्रांगण में कुंवारी कन्याओं को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया।विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी को भोजन कराया गया।बुधवार को मन्कामेंश्वरी मन्दिर पर नव युवक अम्बे दल के कार्यकर्ताओं की ओर से सबसे पहले माता की पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद कुमारी पूजन फिर आराधना की गयी।इस दौरान माता की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं ने माता को मिठाई, फल फ्रूट आदि का भोग लगाया।इसके बाद महाप्रसादी हुई।इसके बाद कन्यायों का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आशीष मोदनवाल, राकेश शर्मा, मानिकचंद्र गुप्ता, सर्वेश मौर्या, अमरदीप गुप्ता, वर्षा अग्रहरि, मनदीप गुप्ता, गुड्डू साहू, गंगाराम साहू, गुलाबचंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
    user_खबरे सुपर फास्ट सलोन
    खबरे सुपर फास्ट सलोन
    Video Creator सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.