सलोन में कन्या पूजन में उमड़ी भीड़,501 कन्याओं का हुआ पूजन सलोन(रायबरेली) : सलोन नगर के मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति 551 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से प्रांगण में कुंवारी कन्याओं को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया।विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी को भोजन कराया गया।बुधवार को मन्कामेंश्वरी मन्दिर पर नव युवक अम्बे दल के कार्यकर्ताओं की ओर से सबसे पहले माता की पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद कुमारी पूजन फिर आराधना की गयी।इस दौरान माता की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं ने माता को मिठाई, फल फ्रूट आदि का भोग लगाया।इसके बाद महाप्रसादी हुई।इसके बाद कन्यायों का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आशीष मोदनवाल, राकेश शर्मा, मानिकचंद्र गुप्ता, सर्वेश मौर्या, अमरदीप गुप्ता, वर्षा अग्रहरि, मनदीप गुप्ता, गुड्डू साहू, गंगाराम साहू, गुलाबचंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
सलोन में कन्या पूजन में उमड़ी भीड़,501 कन्याओं का हुआ पूजन सलोन(रायबरेली) : सलोन नगर के मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति 551 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों
से प्रांगण में कुंवारी कन्याओं को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया।विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी को भोजन कराया गया।बुधवार को मन्कामेंश्वरी मन्दिर पर नव युवक अम्बे दल के कार्यकर्ताओं की ओर से सबसे पहले माता की
पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद कुमारी पूजन फिर आराधना की गयी।इस दौरान माता की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं ने माता को मिठाई, फल फ्रूट आदि का भोग लगाया।इसके बाद महाप्रसादी हुई।इसके बाद कन्यायों का पूजन कर
प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आशीष मोदनवाल, राकेश शर्मा, मानिकचंद्र गुप्ता, सर्वेश मौर्या, अमरदीप गुप्ता, वर्षा अग्रहरि, मनदीप गुप्ता, गुड्डू साहू, गंगाराम साहू, गुलाबचंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
- रायबरेली में बड़ा हादसा टला, सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आग।घटना भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव के पास की है।चलती बस में आग लगते ही यात्रियों में मचा हड़कंप, आनन-फानन में सभी सवारियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया1
- भदोखर क्षेत्र में अंसार बस सर्विस की बस में भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा रायबरेली। सलोन से रायबरेली आ रही अंसार बस सर्विस की एक प्राइवेट बस में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों को जैसे ही आग लगने का अंदेशा हुआ, चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी को जल्दी उतरने के लिए कहा। चालक की सतर्कता के चलते यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों ने घबराहट में अपना सामान बस में ही छोड़ दिया और जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- मानवता की मिसाल बने सिपाही अभिषेक यादव, वक्त पर दिखाई असली पुलिसिंग! एम्बुलेंस लेट हुई तो खुद ही घायल को लेकर दौड़े, बचाई अनमोल जान। ऐसे जांबाज़ सिपाही ही बढ़ाते हैं खाकी वर्दी का सम्मान। मुसीबत की घड़ी में फरिश्ता बनकर सामने आई पुलिस। सलाम है ऐसे दरियादिल सिपाही को, जिन्होंने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा! युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल बरगदहा तो दूसरा कटघर का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंचने पर मची अफरा-तफरी। आनन-फानन में डायल 112 से घायलों को डलमऊ चिकित्सालय भेजा गया।1
- ऊंचाहार , रायबरेली । ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक गरीब की बेटी के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आ रही है । अपहृत किशोरी की बहन ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है । जिसमें दो सगे भाइयों को नामजद किया गया है । घटना क्षेत्र के हरबंधनपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे का है । यहां पर रोहनिया ब्लाक के धौरहरा गांव निवासिनी अर्चना अपने माता पिता और छोटी बहन के साथ मजदूरी करती है । उनका आरोप है कि वह मंगलवार को बाजार खरीदारी करने गई थी , तभी उनकी छोटी बहन को हरबंधनपुर गांव के दो भाइयों ने मिलकर कुछ खिला दिया और उसे बाइक पर बैठाकर उठा ले गए । जब वह बाजार से लौट रही थी तब रास्ते में उसने अपनी बहन को ले जाते हुए देखा । उसके बाद ईंट भट्ठे पर पहुंचकर अपने मां बाप को पूरी घटना बताई । इसके बाद पूरा परिवार अपनी बेटी को खोजता रहा , किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है । बुधवार को पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और मामले की लिखित तहरीर दी । कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि किशोरी आशनाई में भागी है । जिसकी तलाश की जा रही है ।1
- Post by Rakesh Rawat1
- ब्रेकिंग फतेहपुर *फतेहपुर में खेत जा रही महिला की हत्या से मचा हड़कंप *पड़ोसी युवक ने चाकू से महिला के ऊपर किए कई वार *महिला की मौत के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार *सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी *पुलिस ने महिला के शव को कब्जे लेकर भेजा पोस्टमार्टम *सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरवा गांव का मामला1
- रायबरेली के जगतपुर में किसान की मौत के बाद हुए सड़क जाम और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में 173 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें 23 नामजद और 150 अज्ञात पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब छिछौरा मजरे अलावलपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश कुमार की 19 मार्च को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर विशवनाथगंज गांव के पास सड़क जाम कर दिया था, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।1
- रायबरेली, जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिमांशु पांडे नामक एक युवक तमंचा लहराते हुए गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो में युवक एक युवती के साथ मारपीट भी करता नजर आ रहा है।वायरल वीडियो में हिमांशु पांडे दबंगई दिखा रहा है। उसके हाथ में तमंचा है और वह लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वीडियो के एक हिस्से में वह एक युवती के साथ शारीरिक हिंसा करते हुए भी कैद हुआ है l यह घटना सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव की है। वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। रायबरेली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई कर रही है l1
- रायबरेली में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस व बदमाशो में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार1