बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना
के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे
भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा
है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग
की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
- बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।5
- गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया झंडोत्तोलन1
- जामताड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि। जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे।1
- जामताड़ा पुलिस को मिलीं 14 नई डायल-112 बोलेरो, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन जामताड़ा में जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने 14 नई डायल-112 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले में शामिल होने से आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच और लोगों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है। नई डायल-112 बोलेरो को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जामताड़ा पुलिस को अब तक 40 नई बाइक और कुल 28 नई डायल-112 बोलेरो वाहन प्राप्त हो चुके हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन सेवा और घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता में इजाफा होगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सकेगी। नई गाड़ियों के संचालन से खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।1
- धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर1
- Slug:- धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धियां, एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर लगाम........... लंबित कांड 4100 से घटकर 1740.............. जुलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूला............. Anchor:- धनबाद पुलिस केंद्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने पिछले छह महीनों में धनबाद पुलिस की उपलब्धियों और कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पिछले छह महीनों में धनबाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले में ऑर्गनाइज्ड क्राइम लगभग शून्य पर पहुंच गया है। एसएसपी के मुताबिक, लंबित कांडों की संख्या 4100 से घटकर करीब 1740 रह गई है। पहले जहां हर महीने 10 से 12 कांडों में अभियुक्तों को सजा दिलाई जाती थी, वहीं अब हर महीने 25 से 30 कांडों में आरोप पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। साथ ही अभियुक्तों को सजा दिलाने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई। एसएसपी ने इसे ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान का परिणाम बताया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से इसी तरह पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- करमाटांड़ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों और थानों में दिखा गजब का उत्साह 1
- निरसा पिछले महीने ECL क्लर्क को जान से मारने की धमकी देने वाले अरबिंद पासवान ने आज फिर आजादी वाले दिन वही दोहरा दिया और कथित तौर पर बकाया राशि को लेकर बिकास पासवान और उसकी वाइफ़ संगीता पासवान को घर में घुस कर मार पीट किया। बीच बचाव करने गए गोपाल पाल और विशाल तुरी पर भी जान लेवा हमला किया। विशाल , गोपाल, बिकास और संगीता की इलाज करवाने गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से pmch रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है4