Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यावर बजरी लीज आन्दोलन जारी हजारों की सख्या मे मोजूद ग्रामीण सेन्दडा ब्यावर बजरी लीज आन्दोलन जारी हजारों की सख्या मे मोजूद ग्रामीण
Sheetal prajapat
ब्यावर बजरी लीज आन्दोलन जारी हजारों की सख्या मे मोजूद ग्रामीण सेन्दडा ब्यावर बजरी लीज आन्दोलन जारी हजारों की सख्या मे मोजूद ग्रामीण
More news from Rajasthan and nearby areas
- जोधपुर एक बार फिर कॉपीराइट को लेकर सुर्खियों में रेकिट बेंकिज़र कंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव व महेंद्र सेन ने डिएसटी टीम पश्चिम के साथ कार्रवाई की 70 रेडी कार्टून लिक्विड ड्रम पैकेजिंग मशीन और 320 लेबल खाली बोतल बरामद किए फैक्ट्री मालिक रमेश पटेल को मौके पर गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट की कार्रवाई की गई1
- जोधपुर पटवारी रोहित कुमार 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार एसीबी जोधपुर ग्रामीण की ट्रैप कार्रवाई जमीन खाते में नाम संशोधन के बदले मांगी थी रिश्वत 5,000 की मांग, 4,000 में हुआ सौदा डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज, जांच जारी1
- एक विशेष सुचना जोधपुर में सोजती गेट नगर निगम के बाहर खुला अतिक्रमण हो रखा है पुराना नगर निगम प्रशासन की आंखें बंद है प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम के बाहर अतिक्रमण हो रखा है शहर के अंदर सोचती गेट जोधपुर पुराना नगर निगम के बाद बहुत ज्यादा अतिक्रमण हो रखा है चारों तरफ परंतु प्रशासन की आंखें बंद है और नगर निगम को नजर आता है परंतु खुद के घर के बाहर नगर निगम के बाहर अतिक्रमण में नजर नहीं आता है1
- ग्राम पंचायत फालना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए 52 विकास कार्यों की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि व लोकार्पणकर्ता क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलो द्वार विभिन्न शिलालेख का लोकार्पण संपन्न ।1
- रायपुर (ब्यावर) बजट 2026-27 में — जिला प्रशासन के प्रयासों से अमृतकौर चिकित्सालय के लिए 15 करोड़ स्वीकृत राजस्थान सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना द्वारा भेजे गए 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने गत दिनों राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था, जिसमें अस्पताल के हॉल एवं कमरों की स्थिति जर्जर पाई गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अस्पताल में तीन नए हॉल/कमरों की आवश्यकता बताई गई, क्योंकि वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का भवन लगभग 70 वर्ष पुराना है तथा अस्पताल के तीन हॉल एवं बरामदे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल के तीन कमरे एवं हॉल मय बरामदा असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं। चिकित्सालय की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुराने एवं क्षतिग्रस्त हॉल व कमरों के स्थान पर नवीन हॉल मय बरामदा निर्माण, पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत, टाइल्स कार्य, सड़क, नाली एवं सीवरेज व्यवस्था तथा जल निकासी सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि का बजट प्रावधान स्वीकृत किया गया है। इस बजट स्वीकृति से चिकित्सालय में चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा तथा मरीजों की देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। साथ ही इस अस्पताल से ब्यावर जिले सहित राजसमंद, पाली एवं भीलवाड़ा के निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण बजट प्रावधान से चिकित्सा विभाग एवं आमजन में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की सकारात्मक पहल को बल मिलेगा।1
- गांव मोर्चा फराट का भीलवाड़ा का भीलवाड़ा1
- रायपुर ब्यावर मेसिया नदी की बजरी खनन को रुकवाने ग्रामवासियों को आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और साथ आए रायपुर तहसीलदार साहब प्रधान कमला चौहान आदि1
- विशाल शिव बारात की तैयारियां तेज, कल निकलेगा निमंत्रण यात्रा कार्यक्रम जोधपुर। शहर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। महोत्सव समिति की ओर से कल प्रातः निमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और शिव बारात के लिए आमंत्रण देंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे जूनी बागर चौक में सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे। इसके बाद 9:00 बजे रातानाडा स्थित गजानन जी मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा। 10:30 बजे मेहरों का बास स्थित शिव की छतरी में गणपति जी के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा। वहीं 11:30 बजे श्री अचलनाथ महादेव मंदिर में निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बैण्ड की मधुर धुनों के साथ भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे घनश्याम जी ठाकुर जी महाराज का आशीर्वाद लेकर संघ, विहिप कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे। महोत्सव समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर शिव बारात को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। शहर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।1
- बाली। पाली जिले के बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और उप निदेशक डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य स्तर पर जारी चयन सूची में डॉ. वागोरिया पाली जिले से चयनित होने वाले एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी हैं। ब्लॉक सीएमएचओ के पद पर दे रहे थे सेवाएं डॉ. वागोरिया इससे पहले ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनकी पदोन्नति को उनके प्रशासनिक अनुभव और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ा है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार हुआ है। स्टाफ और कर्मचारियों ने दी बधाई उनकी इस उपलब्धि पर बाली ब्लॉक सहित संपूर्ण पाली जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. वागोरिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. वागोरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर होंगी। फोटो: डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया फाइल फोटो।1