Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण
BS News Network
Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर1
- सिवनी के 196 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क स्कूटी 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित सिवनी। मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना 2026 के तहत सिवनी जिले के 196 मेधावी विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला। इनमें 104 बालिकाएं और 92 बालक शामिल हैं। शनिवार को कृष्णम गार्डन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और जिला शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित की मौजूदगी में विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई।1
- लोकेशन__जैतपुर कलां/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....!! जैतपुर कलां में विशाल इनामी दंगल, आगरा के सौरभ रहे विजेता भारी बारिश के बावजूद उमड़े हजारों दर्शक, महिला पहलवान पूर्वा ने भी बटोरी वाहवाही जैतपुर कलां/सिवनी__ राधाष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम जैतपुर कलां में 146 वर्षों से चली आ रही दंगल की परंपरा के तहत विशाल इनामी दंगल आयोजित किया गया। दिल्ली, हरियाणा, आगरा, बनारस, अमरावती, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, दतिया सहित जिले के पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच दिखाए। मुकाबलों को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे। दंगल में कुकरई से आए दो नन्हें पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं छिंदवाड़ा की महिला पहलवान पूर्वा ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और नगद पुरस्कार प्राप्त किए। आयोजन समिति के बसंत बघेल ने बताया कि दोपहर 1 बजे हुई तेज बारिश के कारण दंगल शाम 4 बजे शुरू हुआ और रात 11 बजे तक चला। बारिश के बावजूद दर्शकों और पहलवानों का उत्साह बना रहा। प्रथम पुरस्कार की राशि 21 हजार से बढ़ाकर 26,200 रुपए एवं शील्ड रखी गई थी। आगरा के सौरभ पहलवान ने बनारस के अरविंद को हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए एवं शील्ड इंदौर के विजय भाटिया ने दिल्ली के वीरेंद्र को पराजित कर हासिल किया। तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए एवं शील्ड विशाल कामता ने नीरज हलाल को हराकर जीता। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ लखनवाड़ा थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी पहलवानों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।4
- मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित ➖ 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ➖ #सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।1
- भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?1
- भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।3
- स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है 70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।1
- Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण1