एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार आरोपियों के विरुद्ध जिला स्तरीय अभियान तेज छेड़छाड़ व धमकी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार टीकमगढ़ 11 मार्च जिला टीकमगढ़ में फरार, इनामी एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करने तथा तकनीकी सहायता के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुडेरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ एवं धमकी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़िता द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना बुडेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी नीरज अहिरवार निवासी हटा, थाना बल्देवगढ़ ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बुडेरा में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 74, 331(3), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज अहिरवार को कोतवाली क्षेत्र, टीकमगढ़ के पास से आज दिनांक 11 मार्च को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुडेरा एसआई मनोज यादव सहित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

- टीकमगढ़ शहर की ट्रेफिक व्यवस्था हुई बेपटरी स्टेट बैंक के पास लगा रात्रि जाम वाहन चालकों को हुई परेशानी1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- सत साहेब जी कबीर ज्ञान सो ज्ञयांडी कबीर ज्ञान सो ज्ञयान । जैसे गोला तोप का करता चलें मैंदान ।। जय बंदी छोड़ सतगुरु संत रामपाल जी भगवान की जय हो ।।1
- *भीषण गर्मी से पहले नगर परिषद घुवारा अलर्ट, फायर ब्रिगेड वाहन किया अपडेट — आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार अमला* *आग लगते ही पहुंचेगी मदद, घुवारा में फायर ब्रिगेड वाहन हुआ पूरी तरह तैयार* भगवां// भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं। इसी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद घुवारा ने समय रहते बड़ा कदम उठाया है। परिषद द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन को पूरी तरह अपडेट और सर्विस कराकर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह के नेतृत्व में हाल ही में फायर ब्रिगेड वाहन की विशेष सर्विसिंग कराई गई, जिससे किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खेतों में खड़ी फसल और नगर के आसपास के इलाकों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए नगर परिषद ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को जल्द ही चौकी परिसर में तैनात किया जाएगा। इस विशेष आपदा से निपटने के लिए 6 कर्मचारियों की टीम तैयार रखी गई है, जो 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरा अमला पूरी तरह सतर्क और तैयार है।1
- ललितपुर में ट्रेन से टकराकर तेंदुआ हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल तेंदुआ का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, ललितपुर स्थित जखौरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- मामला झाँसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मुडेई गांव का है। चिरगांव के मुडेई गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता कुशवाहा की शादी वर्ष 2025 में एक बिचौलिए के जरिए चिरगांव के ही पालर गांव निवासी आर्मी जवान रविकांत उर्फ गोलू पुत्र लक्ष्म प्रसाद से तय की थी। रविकांत के पिता ने शादी के लिए 14 लाख रुपए दहेज की मांग की थी, जिसे उन्होंने मान लिया था। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 को ममता और रविकांत की सगाई कर दी गई। ममता की मां का कहना है कि सगाई में उन्होंने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी थी। सगाई समारोह में लड़के पक्ष के करीब ढाई सौ लोग आए थे, जिन्हें पांव पखराई के रूप में 200-200 रुपए भी दिए गए। इसी दौरान दोनों की शादी की तारीख 11 मार्च 2026 तय हुई थी। लेकिन अब लड़का और उसके परिजन शादी से मुकर गए हैं। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #Chirgav @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- टीकमगढ़ जिले में बिजली बिल बकायादारों पर कार्यवाही, 8 वाईक की जब्त पलेरा । बिजली विभाग ने बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विद्युत वितरण केंद्र पलेरा की टीम ने विभिन्न गांवों में अभियान चलाते हुए बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए कार्रवाई के दौरान पटपरा से 1 मोटरसाइकिल, लहर बुजुर्ग से 3 मोटरसाइकिल और रामनगर बुजुर्ग से 4 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। इस प्रकार कुल 8 मोटरसाइकिलें जप्त की गईं।पलेरा के सहायक अभियंता, विद्युत विभाग ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी बकाया बिजली बिल राशि जमा करें, ताकि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1