Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत से घर जा रही महिला पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल दिगौड़ा 11 मार्च दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्मामांझ में आज बुधवार को खेत से अपने घर जा रही पीड़ित महिला पर गांव के एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी बुराई को लेकर हुआ है। आरोपी ने महिला पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ पुलिस थाने में आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और घायल महिला को इलाज के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया।
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
खेत से घर जा रही महिला पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल दिगौड़ा 11 मार्च दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्मामांझ में आज बुधवार को खेत से अपने घर जा रही पीड़ित महिला पर गांव के एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी बुराई को लेकर हुआ है। आरोपी ने महिला पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ पुलिस थाने में आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और घायल महिला को इलाज के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ शहर की ट्रेफिक व्यवस्था हुई बेपटरी स्टेट बैंक के पास लगा रात्रि जाम वाहन चालकों को हुई परेशानी1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- सत साहेब जी कबीर ज्ञान सो ज्ञयांडी कबीर ज्ञान सो ज्ञयान । जैसे गोला तोप का करता चलें मैंदान ।। जय बंदी छोड़ सतगुरु संत रामपाल जी भगवान की जय हो ।।1
- *भीषण गर्मी से पहले नगर परिषद घुवारा अलर्ट, फायर ब्रिगेड वाहन किया अपडेट — आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार अमला* *आग लगते ही पहुंचेगी मदद, घुवारा में फायर ब्रिगेड वाहन हुआ पूरी तरह तैयार* भगवां// भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं। इसी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद घुवारा ने समय रहते बड़ा कदम उठाया है। परिषद द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन को पूरी तरह अपडेट और सर्विस कराकर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह के नेतृत्व में हाल ही में फायर ब्रिगेड वाहन की विशेष सर्विसिंग कराई गई, जिससे किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खेतों में खड़ी फसल और नगर के आसपास के इलाकों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए नगर परिषद ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को जल्द ही चौकी परिसर में तैनात किया जाएगा। इस विशेष आपदा से निपटने के लिए 6 कर्मचारियों की टीम तैयार रखी गई है, जो 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरा अमला पूरी तरह सतर्क और तैयार है।1
- ललितपुर में ट्रेन से टकराकर तेंदुआ हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल तेंदुआ का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, ललितपुर स्थित जखौरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- मामला झाँसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मुडेई गांव का है। चिरगांव के मुडेई गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता कुशवाहा की शादी वर्ष 2025 में एक बिचौलिए के जरिए चिरगांव के ही पालर गांव निवासी आर्मी जवान रविकांत उर्फ गोलू पुत्र लक्ष्म प्रसाद से तय की थी। रविकांत के पिता ने शादी के लिए 14 लाख रुपए दहेज की मांग की थी, जिसे उन्होंने मान लिया था। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 को ममता और रविकांत की सगाई कर दी गई। ममता की मां का कहना है कि सगाई में उन्होंने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी थी। सगाई समारोह में लड़के पक्ष के करीब ढाई सौ लोग आए थे, जिन्हें पांव पखराई के रूप में 200-200 रुपए भी दिए गए। इसी दौरान दोनों की शादी की तारीख 11 मार्च 2026 तय हुई थी। लेकिन अब लड़का और उसके परिजन शादी से मुकर गए हैं। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #Chirgav @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- टीकमगढ़ जिले में बिजली बिल बकायादारों पर कार्यवाही, 8 वाईक की जब्त पलेरा । बिजली विभाग ने बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विद्युत वितरण केंद्र पलेरा की टीम ने विभिन्न गांवों में अभियान चलाते हुए बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए कार्रवाई के दौरान पटपरा से 1 मोटरसाइकिल, लहर बुजुर्ग से 3 मोटरसाइकिल और रामनगर बुजुर्ग से 4 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। इस प्रकार कुल 8 मोटरसाइकिलें जप्त की गईं।पलेरा के सहायक अभियंता, विद्युत विभाग ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी बकाया बिजली बिल राशि जमा करें, ताकि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1