logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, स्वस्थ लोगों से भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील: जिलाधिकारी। *10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, स्वस्थ लोगों से भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील: जिलाधिकारी।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मुजफ्फरपुर 9 फरवरी 2026 मुजफ्फरपुर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। जिले में यह अभियान आगामी 10 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक कुल 17 दिनों तक संचालित किया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) और जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत जिले की लगभग 60 लाख 700 की लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2409 टीमें गठित की गई हैं जिनमें 3571 आशा कार्यकर्ता और 1294 आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं स्वयंसेवक शामिल हैं। इन टीमों की निगरानी के लिए 227 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 11 फरवरी को राज्य व्यापी मेगा कैंप के तहत जिले में भी मेगा कैंप लगेगा। इसमें डीए टीम द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार उस क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेंटर पर बूथ लगाया जाएगा। इस कैंप में जीविका के एसएचजी मेंबर बूथ पर अपने परिवार और आस पास के लोगों के साथ आएंगी और फाइलेरिया रोधी दवाएं खाएंगी। प्रत्येक बूथ पर 4 सौ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दो चरणों में खिलाई जाएगी दवा।मीडिया कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दवा खिलाने की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 10 फरवरी से 24 फरवरी तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी जबकि दूसरे चरण में 25 से 27 फरवरी तक स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, फैक्ट्री, ईंट भट्ठा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कटरा प्रखंड को छोड़कर यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।अभियान के तहत तीन प्रकार की दवाएं दी जाएंगी जिनमें अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन शामिल हैं। एल्बेंडाजोल की एक गोली 2 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को दी जाएगी। डीईसी की खुराक उम्र के अनुसार तय की गई है जिसमें 2 से 5 वर्ष के लिए एक गोली, 6 से 14 वर्ष के लिए दो गोली और 15 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए तीन गोलियां निर्धारित हैं। वहीं आइवरमेक्टिन की खुराक व्यक्ति की ऊंचाई के आधार पर एक से चार गोली तक दी जाएगी जिसके मापन के लिए टीमों को डोज पोल उपलब्ध कराए गए हैं।खाली पेट दवा नहीं खाने की अपील।जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि दवा को कभी भी खाली पेट नहीं लेना है। इसके साथ ही 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों और एक सप्ताह के भीतर प्रसव कराने वाली महिलाओं को यह दवा नहीं दी जाएगी। दवा लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति को उल्टी, बुखार, सिरदर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है,ये शुभ संकेत हैं। ये मामूली से दिखने वाले प्रतिकूल प्रभाव स्वतः ठीक हो जाते हैं। प्रतिकूल प्रभाव या आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षित किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए विशेष रैपिड रिस्पांस टीम सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में तैनात रहेगी। मरीजों की प्रेरणा से बढ़ेगी दवा की स्वीकार्यता जिले में अभियान को एक मानवीय चेहरा देने के लिए 'सीएचओ लीड पीएसपी को भी जोड़ा गया है। फाइलेरिया की पीड़ा झेल रही विनोद महतो जैसे जागरूक फाइलेरिया रोगी अब समुदाय में स्वयंसेवक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला में यह बात उभर कर आई कि जब एक मरीज खुद अपनी आपबीती सुनाकर दवा खाने की सलाह देता है, तो आम जनमानस में दवा के प्रति हिचकिचाहट कम होती है। कार्यशाला के दौरान एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन मरीजों की सक्रियता से अभियान को जमीनी स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी। मौके पर उप विकास आयुक्त अनुपम श्रेष्ठ, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, एसीएमओ डॉ ज्ञानेंदु शेखर,डब्ल्यूएचओ की रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू,जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ,डीआईओ डॉ संजीव पांडे,सीडीओ डॉ सीके दास,एनसीडीओ डॉ नवीन कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार,पीरामल से पीएम रिचा सिंह, डीएल इफ्तिखार अहमद खान,सभी भीडीसीओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।.

4 hrs ago
user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • *व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई।* (रंजन कुमार पांडे जिला ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा औरंगाबाद बिहार) औरंगाबाद 09 फरवरी 2026 औरंगाबाद:-व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई।सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा, जांच के बाद प्रधान जिला जज ने मीडिया को पूरी जानकारी दी।व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना के बाद एहतियातन न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया।नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की गई।पुलिस जांच के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोपरि है।सूचना मिलते ही एहतियातन कोर्ट खाली कराया गया और पुलिस द्वारा पूरी जांच कराई गई।पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।प्रधान जिला जज के बयान के बाद कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
    1
    *व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई।*
(रंजन कुमार पांडे जिला ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा औरंगाबाद बिहार) 
औरंगाबाद 09 फरवरी 2026 
औरंगाबाद:-व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई।सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा, जांच के बाद प्रधान जिला जज ने मीडिया को पूरी जानकारी दी।व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।
सूचना के बाद एहतियातन न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया।नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की गई।पुलिस जांच के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोपरि है।सूचना मिलते ही एहतियातन कोर्ट खाली कराया गया और पुलिस द्वारा पूरी जांच कराई गई।पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।प्रधान जिला जज के बयान के बाद कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार,गया में BDO 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, संपति की भी होगी जांच I
    1
    बिहार,गया में BDO 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, संपति की भी होगी जांच I
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • चकिया (पूर्वी चंपारण): चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनी छपरा में सोमवार की शाम एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के समीप उमेश राय के लीची बागान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतक की पहचान धीरेंद्र शर्मा, उम्र लगभग 42 वर्ष, पिता सुरेश चंद्र शर्मा, निवासी मंगलापुरी मंडी, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। इसकी जानकारी चकिया थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने दी
    1
    चकिया (पूर्वी चंपारण):
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनी छपरा में सोमवार की शाम एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के समीप उमेश राय के लीची बागान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
मृतक की पहचान धीरेंद्र शर्मा, उम्र लगभग 42 वर्ष, पिता सुरेश चंद्र शर्मा, निवासी मंगलापुरी मंडी, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। इसकी जानकारी चकिया थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने दी
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • कंट्रोल उतना ही सही इंसान विरोध ना करें
    1
    कंट्रोल उतना ही सही इंसान विरोध ना करें
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Kalyanpur, Purbi Champaran•
    7 hrs ago
  • Post by SAHEBCHAUDHRY Ji
    1
    Post by SAHEBCHAUDHRY Ji
    user_SAHEBCHAUDHRY Ji
    SAHEBCHAUDHRY Ji
    Video Creator Motihari, Purbi Champaran•
    19 hrs ago
  • Shaheen Academy Champaran में मैराथन का भव्य आयोजन, बालिका व बालक वर्ग के विजेता हुए सम्मानित।शहीन अकैडमी चंपारण के तत्वावधान में आज एक भव्य मैराथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और बालक वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। बालिकाओं की दौड़ सुर्पनीय से शुरू होकर शहीन अकैडमी चंपारण में समाप्त हुई, जबकि बालकों की दौड़ गांधी चौक, ढाका से शुरू होकर अकैडमी परिसर में संपन्न हुई। दौड़ के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों वर्गों में प्रथम से पाँचवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। #ShaheenAcademy #ShaheenAcademyChamparan #Marathon #FitIndia #YouthPower #SportsEvent #HealthyIndia #RunForFitness #ChamparanNews #DhakaBihar #LocalNews #SportsNews #Athletics #YouthInSports #PositiveIndia
    1
    Shaheen Academy Champaran में मैराथन का भव्य आयोजन, बालिका व बालक वर्ग के विजेता हुए सम्मानित।शहीन अकैडमी चंपारण के तत्वावधान में आज एक भव्य मैराथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और बालक वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। बालिकाओं की दौड़ सुर्पनीय से शुरू होकर शहीन अकैडमी चंपारण में समाप्त हुई, जबकि बालकों की दौड़ गांधी चौक, ढाका से शुरू होकर अकैडमी परिसर में संपन्न हुई।
दौड़ के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों वर्गों में प्रथम से पाँचवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
#ShaheenAcademy
#ShaheenAcademyChamparan
#Marathon
#FitIndia
#YouthPower
#SportsEvent
#HealthyIndia
#RunForFitness
#ChamparanNews
#DhakaBihar
#LocalNews
#SportsNews
#Athletics
#YouthInSports
#PositiveIndia
    user_Md Shamse Alam Champarni
    Md Shamse Alam Champarni
    Purbi Champaran, Bihar•
    5 hrs ago
  • होली से पहले मटन चोर एक्टिव! स्कॉर्पियो से बकरी-बोका चोरी, कीचड़ में फंसी गाड़ी
    1
    होली से पहले मटन चोर एक्टिव! स्कॉर्पियो से बकरी-बोका चोरी, कीचड़ में फंसी गाड़ी
    user_Bihar ke Janta ki Awaaz
    Bihar ke Janta ki Awaaz
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    6 hrs ago
  • *10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, स्वस्थ लोगों से भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील: जिलाधिकारी।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मुजफ्फरपुर 9 फरवरी 2026 मुजफ्फरपुर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। जिले में यह अभियान आगामी 10 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक कुल 17 दिनों तक संचालित किया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) और जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत जिले की लगभग 60 लाख 700 की लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2409 टीमें गठित की गई हैं जिनमें 3571 आशा कार्यकर्ता और 1294 आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं स्वयंसेवक शामिल हैं। इन टीमों की निगरानी के लिए 227 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 11 फरवरी को राज्य व्यापी मेगा कैंप के तहत जिले में भी मेगा कैंप लगेगा। इसमें डीए टीम द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार उस क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेंटर पर बूथ लगाया जाएगा। इस कैंप में जीविका के एसएचजी मेंबर बूथ पर अपने परिवार और आस पास के लोगों के साथ आएंगी और फाइलेरिया रोधी दवाएं खाएंगी। प्रत्येक बूथ पर 4 सौ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दो चरणों में खिलाई जाएगी दवा।मीडिया कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दवा खिलाने की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 10 फरवरी से 24 फरवरी तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी जबकि दूसरे चरण में 25 से 27 फरवरी तक स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, फैक्ट्री, ईंट भट्ठा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कटरा प्रखंड को छोड़कर यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।अभियान के तहत तीन प्रकार की दवाएं दी जाएंगी जिनमें अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन शामिल हैं। एल्बेंडाजोल की एक गोली 2 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को दी जाएगी। डीईसी की खुराक उम्र के अनुसार तय की गई है जिसमें 2 से 5 वर्ष के लिए एक गोली, 6 से 14 वर्ष के लिए दो गोली और 15 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए तीन गोलियां निर्धारित हैं। वहीं आइवरमेक्टिन की खुराक व्यक्ति की ऊंचाई के आधार पर एक से चार गोली तक दी जाएगी जिसके मापन के लिए टीमों को डोज पोल उपलब्ध कराए गए हैं।खाली पेट दवा नहीं खाने की अपील।जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि दवा को कभी भी खाली पेट नहीं लेना है। इसके साथ ही 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों और एक सप्ताह के भीतर प्रसव कराने वाली महिलाओं को यह दवा नहीं दी जाएगी। दवा लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति को उल्टी, बुखार, सिरदर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है,ये शुभ संकेत हैं। ये मामूली से दिखने वाले प्रतिकूल प्रभाव स्वतः ठीक हो जाते हैं। प्रतिकूल प्रभाव या आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षित किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए विशेष रैपिड रिस्पांस टीम सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में तैनात रहेगी। मरीजों की प्रेरणा से बढ़ेगी दवा की स्वीकार्यता जिले में अभियान को एक मानवीय चेहरा देने के लिए 'सीएचओ लीड पीएसपी को भी जोड़ा गया है। फाइलेरिया की पीड़ा झेल रही विनोद महतो जैसे जागरूक फाइलेरिया रोगी अब समुदाय में स्वयंसेवक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला में यह बात उभर कर आई कि जब एक मरीज खुद अपनी आपबीती सुनाकर दवा खाने की सलाह देता है, तो आम जनमानस में दवा के प्रति हिचकिचाहट कम होती है। कार्यशाला के दौरान एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन मरीजों की सक्रियता से अभियान को जमीनी स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी। मौके पर उप विकास आयुक्त अनुपम श्रेष्ठ, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, एसीएमओ डॉ ज्ञानेंदु शेखर,डब्ल्यूएचओ की रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू,जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ,डीआईओ डॉ संजीव पांडे,सीडीओ डॉ सीके दास,एनसीडीओ डॉ नवीन कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार,पीरामल से पीएम रिचा सिंह, डीएल इफ्तिखार अहमद खान,सभी भीडीसीओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।.
    1
    *10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, स्वस्थ लोगों से भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील: जिलाधिकारी।*
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
मुजफ्फरपुर 9 फरवरी 2026
मुजफ्फरपुर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है।  जिले में यह अभियान आगामी 10 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक कुल 17 दिनों तक संचालित किया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) और जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि  इस विशेष अभियान के तहत जिले की लगभग 60 लाख 700 की लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2409 टीमें गठित की गई हैं जिनमें 3571 आशा कार्यकर्ता और 1294 आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं स्वयंसेवक शामिल हैं। इन टीमों की निगरानी के लिए 227 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 11 फरवरी को राज्य व्यापी मेगा कैंप के तहत जिले में भी मेगा कैंप लगेगा।  इसमें डीए टीम द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार उस क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेंटर पर बूथ लगाया जाएगा। इस कैंप में जीविका के एसएचजी मेंबर बूथ पर अपने परिवार और आस पास के लोगों के साथ आएंगी और फाइलेरिया रोधी दवाएं खाएंगी। प्रत्येक बूथ पर 4 सौ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दो चरणों में खिलाई जाएगी दवा।मीडिया कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दवा खिलाने की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 10 फरवरी से 24 फरवरी तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी जबकि दूसरे चरण में 25 से 27 फरवरी तक स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, फैक्ट्री, ईंट भट्ठा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कटरा प्रखंड को छोड़कर यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।अभियान के तहत तीन प्रकार की दवाएं दी जाएंगी जिनमें अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन शामिल हैं। एल्बेंडाजोल की एक गोली 2 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को दी जाएगी। डीईसी की खुराक उम्र के अनुसार तय की गई है जिसमें 2 से 5 वर्ष के लिए एक गोली, 6 से 14 वर्ष के लिए दो गोली और 15 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए तीन गोलियां निर्धारित हैं। वहीं आइवरमेक्टिन की खुराक व्यक्ति की ऊंचाई के आधार पर एक से चार गोली तक दी जाएगी जिसके मापन के लिए टीमों को डोज पोल उपलब्ध कराए गए हैं।खाली पेट दवा नहीं खाने की अपील।जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि दवा को कभी भी खाली पेट नहीं लेना है। इसके साथ ही 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों और एक सप्ताह के भीतर प्रसव कराने वाली महिलाओं को यह दवा नहीं दी जाएगी। दवा लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति को उल्टी, बुखार, सिरदर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है,ये शुभ संकेत हैं। ये मामूली से दिखने वाले प्रतिकूल प्रभाव स्वतः ठीक हो जाते हैं। प्रतिकूल प्रभाव या आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षित किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए विशेष रैपिड रिस्पांस टीम सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में तैनात रहेगी।
मरीजों की प्रेरणा से बढ़ेगी दवा की स्वीकार्यता
जिले में अभियान को एक मानवीय चेहरा देने के लिए 'सीएचओ लीड पीएसपी को भी जोड़ा गया है। फाइलेरिया की पीड़ा झेल रही विनोद महतो जैसे जागरूक फाइलेरिया रोगी अब समुदाय में स्वयंसेवक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला में यह बात उभर कर आई कि जब एक मरीज खुद अपनी आपबीती सुनाकर दवा खाने की सलाह देता है, तो आम जनमानस में दवा के प्रति हिचकिचाहट कम होती है। कार्यशाला के दौरान एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन मरीजों की सक्रियता से अभियान को जमीनी स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी। मौके पर उप विकास आयुक्त अनुपम श्रेष्ठ, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, एसीएमओ डॉ ज्ञानेंदु शेखर,डब्ल्यूएचओ की रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू,जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ,डीआईओ डॉ संजीव पांडे,सीडीओ डॉ सीके दास,एनसीडीओ डॉ नवीन कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार,पीरामल से पीएम रिचा सिंह, डीएल इफ्तिखार अहमद खान,सभी भीडीसीओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।.
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.