स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ/सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ/सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व
के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते
हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
- K6h7m nii iSultanpur, Uttar Pradesh👏3 days ago
- गोसाईगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे बरामद किए हैं, जिनमें 25 बोटे 4 फीट और 18 बोटे 3 फीट के हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।3
- Post by Press IKN1
- Post by Dharmendra Mishra1
- *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-2
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराई गई तथा स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।1