Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डिंडौरी के शहपुरा में दिनदहाड़े एक शिक्षक का पैसों से भरा बैग होटल से चोरी हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना के बाद चोर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घुँघुटी चौकी क्षेत्र की इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।3
- शहडोल। बुढार में 'गुंडाराज': बेटियों से अभद्रता और सरेराह लहूलुहान होता परिवार! बुढार में 'गुंडाराज': बेटियों से अभद्रता और सरेराह लहूलुहान होता परिवार! बुढार शहडोल बुढार रेलवे स्टेशन पर वार्ड 15 के एक युवक ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बेटियों को पैसों का लालच देकर आपत्तिजनक बातें कीं विरोध करने पर आरोपी ने बीच सड़क पर लाठियां बरसाकर परिवार के मुखिया का सिर फोड़ दिया 👉 बुढार पुलिस पर तीखे सवाल: 👉सुरक्षा फेल: स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, खाकी का खौफ कहाँ गया? 👉अपराधी बेखौफ: सरेराह जानलेवा हमला कर अपराधी फरार हो रहे हैं, पुलिस की गश्त केवल कागजों तक सीमित है 👉व्यवस्था चौपट: पत्रकारों से उलझने वाली बुढार पुलिस गुंडों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है 👉वारदात के बाद पहुँचना केवल औपचारिकता है; असली सवाल यह है कि बुढार की सड़कों पर 'गुंडाराज' कब खत्म होगा?2
- विवाहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल शहडोल (मध्य प्रदेश): सोहागपुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर अपनी पत्नी को जाति के नाम पर प्रताड़ित करने और उसे दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका संतोषी यादव (उम्र 22/23 वर्ष), निवासी ग्राम नवलपुर, की मृत्यु 15 अप्रैल 2026 को आग से जलने के कारण हुई थी। संतोषी पिछले तीन वर्षों से आरोपी राकेश बैगा के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल से मिली तहरीर के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच में हुआ खुलासा जांच के दौरान मृतिका की माता संजू यादव और बहन रानू यादव के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि राकेश बैगा, संतोषी को उसकी जाति को लेकर लगातार ताने देता था। वह उसे मानसिक रूप से परेशान करता था कि वह अपनी ही जाति की किसी अन्य महिला से शादी करेगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर संतोषी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। पुलिस कार्रवाई साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश बैगा के खिलाफ धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। 11 मई 2026 को थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवलपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, सउनि. रामनारायण पाण्डेय और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।2
- शहडोल कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के सभी प्रकरण समय सीमा में निराकृत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इससे जिले में लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा हो सकेगा।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस समारोह में जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।1
- शहडोल जिले के मलमाथर गांव में बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने बेरहमी से मारपीट की। यादव परिवार के लोगों ने कर्मचारियों की पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना बिजली बिल के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।1
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।1
- अनियंत्रित डंपर ने ट्रैक्टर को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर अनियंत्रित डंपर ने ट्रैक्टर को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर बीजाडांडी क्षेत्र में रेत से लदे वाहनों का आतंक, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंपा मंडला। उदयपुर के ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार रेत से लदे हाईवा ने उदयपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर हाईवा में फंसकर करीब 20 फीट तक घिसटता चला गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार पेसी लाल (55) की मौत हो गई, जबकि फिरोज मंसूरी (45) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जबलपुर में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा चालक नींद में था और वाहन की गति अत्यधिक थी। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड हाईवा आए दिन हादसों का सबब बन रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन दोपहिया वाहनों की चेकिंग में व्यस्त रहता है, जबकि थानों के सामने से गुजरने वाले इन भारी वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सड़क पर उड़ती रेत दोपहिया चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1