अरवल जिला के पायस मिशन स्कूल प्रांगण में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा के द्वारा माता सरस्वती की विधि-विधान से पूजा कराया गया। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा माता की आरती एवं वंदना करवाया गया। सभी बच्चों ने बड़े ही धुमधाम से इस पर्व को मनाया तथा पूजा में सम्मिलित होकर माता का आशिर्वाद लिया। पूजा के उपरांत छात्र-छात्राओं ने आपस में मिलजुल कर एक-दूसरे को अबीर लगाया एवं होली गायन भी किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की एवं आने वाले नये सत्र के लिए माता का आशिर्वाद लिया। पूजा के उपरांत सभी शिक्षक आपस में एक-दूसरे को अबीर लगाया। विद्यालय के सह निदेशक अशोक कुमार ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने आने वाले आगामी सत्र के लिए सभी को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, नीरज कुमार, श्याम सुन्दर शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।

- गोह(औरंगाबाद) शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के मुंजहड़ा गांव में घरेलू कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शंभू पासवान के 27 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूनम अपने घर में खाना बनाने के लिए तैयारी कर रही थी जहां वह विद्युत के संपर्क में आ गई, जिसे वह पूरी तरह से घायल हो गई घायल महिला को परिजनों की मदद से गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया है।1
- ये बन्दा पीएम होता तो गैस सिलेंडर 200/ का मिलता 😂😂😂नाम नरेंद्र काम सरेंडर वोट चोर गद्दी छोड़1
- आरा शहर के एसएम एंटरप्राइजेज पकड़ी गैस एजेंसी के मैनेजर रंजन श्रीवास्तव से खास बातचीत1
- raju kumar2
- जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत करौता गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की सीख देता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की अपील की।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं की सराहना की गई।1
- Post by Ramesh Kumar1
- मीरा विगहा के समीप कार एवम बाइक में सीधी टक्कर, एक कि मौत एक घायल मखदुमपुर। टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा विगहा के समीप एनएच-22 पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर टेहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शनिवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि एनएच-22 पर एक बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेन क्षेत्र के पंडा बीघा गांव निवासी नंदू दास और अरवल निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नंदू दास की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल विजय कुमार का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार वह फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल बलेनो कार को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- आरा में होमियोपैथी का बढ़ता भरोसा, डॉ० आशुतोष त्रिपाठी से खास बातचीत – कम खर्च में बेहतर इलाज बिहार के आरा शहर में इन दिनों होमियोपैथिक इलाज के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। कम खर्च, बिना साइड इफेक्ट और जड़ से इलाज की वजह से मरीज बड़ी संख्या में होमियोपैथी की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में आरा के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ० आशुतोष त्रिपाठी से खास बातचीत की गई।1
- आप लोग के सामने नया अंदाज में किशोर हलचल निर्गुण भजन सुनाये1