रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर के विरोध में NSUI का प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी* *रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर के विरोध में NSUI का प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी* *NSUI उमरिया का बीजेपी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग* उमरिया- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय आशुतोष चौकसे के निर्देशानुसार गांधी चौक, उमरिया में छात्रा रुचिका सिंह के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार होश में आओ,छात्रों के सम्मान में NSUI मैदान में, छात्रों की आवाज़ को दबाना बंद करो, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए तथा रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे NSUI कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों द्वारा शिक्षा, बेरोज़गारी, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दे उठाने पर मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को सवाल पूछने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय युवाओं के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में NSUI कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों पर दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं हुई, रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा, तो संगठन पूरे प्रदेश में अपने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन को और तेज करेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी (उपाध्यक्ष), अनुराग चतुर्वेदी (सचिव), रचना यादव (सचिव), अनामिका साकेत, आकाश प्रजापति (सचिव), नावेद अंसारी (कार्यवाहक अध्यक्ष), ओम असाटी (कार्यवाहक अध्यक्ष), शाजिद खान, रोहित कोल, राजा खान, विकास कोल, अनुज रावत, लीलावती रावत, निहारिका साकेत, जोया रावत, कन्हैया कोल, जनार्दन, कन्नी कोल, विकास, ओमप्रकाश प्रजापति, सोमचंद महार, आदि रावत, मोहसिन खान, विवेक रजक, सोम सिंह, विपिन यादव, राजकुमार, गोपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर के विरोध में NSUI का प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी* *रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर के विरोध में NSUI का प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी* *NSUI उमरिया का बीजेपी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग* उमरिया- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय आशुतोष चौकसे के निर्देशानुसार गांधी चौक, उमरिया में छात्रा रुचिका सिंह के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI जिला अध्यक्ष मो.
असलम शेर ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार होश में आओ,छात्रों के सम्मान में NSUI मैदान में, छात्रों की आवाज़ को दबाना बंद करो, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए तथा रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही
है, जिसे NSUI कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों द्वारा शिक्षा, बेरोज़गारी, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दे उठाने पर मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को सवाल पूछने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय युवाओं के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में NSUI कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों पर दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं हुई, रुचिका सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और लोकतांत्रिक अधिकारों का
हनन जारी रहा, तो संगठन पूरे प्रदेश में अपने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन को और तेज करेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी (उपाध्यक्ष), अनुराग चतुर्वेदी (सचिव), रचना यादव (सचिव), अनामिका साकेत, आकाश प्रजापति (सचिव), नावेद अंसारी (कार्यवाहक अध्यक्ष), ओम असाटी (कार्यवाहक अध्यक्ष), शाजिद खान, रोहित कोल, राजा खान, विकास कोल, अनुज रावत, लीलावती रावत, निहारिका साकेत, जोया रावत, कन्हैया कोल, जनार्दन, कन्नी कोल, विकास, ओमप्रकाश प्रजापति, सोमचंद महार, आदि रावत, मोहसिन खान, विवेक रजक, सोम सिंह, विपिन यादव, राजकुमार, गोपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
- कई दशक पुरानी सड़क बीच में है खंबा! नादन - मैहर 📍 #sntnewspinch1
- मैहर के अमरपाटन में आपकी पुलिस आपके द्वार, एडिशनल एस पी मैहर डॉ चंचल नागर की अध्यक्षता में लगा जन चौपाल, जहां जनता को महिला अपराधों,साइबर सुरक्षा,सड़क सुरक्षा नशा मुक्ति के विशेष बिंदुओं पर जागरूक किया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निदान प्रदान करने की कार्यवाही अमल की गई1
- सीधी के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय पर दुष्कर्म का केस दर्ज, बिहार की युवती ने लगाए गंभीर आरोप; आरोपी ने बताया साजिश मध्य भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य प्रदेश / पटना सीधी/पटना: मध्य प्रदेश के सीधी जिले (मड़वास) के चर्चित कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा (शिव मूरत देव जी महाराज) के खिलाफ पटना (बिहार) के गर्दनीबाग थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ खिलाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यज्ञ में हुई थी मुलाकात, B.Ed. एडमिशन के नाम पर ₹1 लाख ठगे पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2012-13 में अपने मामा के घर आयोजित शतचंडी यज्ञ के दौरान उसकी मुलाकात सीधी के नरगी गांव निवासी कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय से हुई थी। वर्ष 2023 में B.Ed. में दाखिले को लेकर चर्चा होने पर आरोपी ने सीधी के परिचित कॉलेज व यूनिवर्सिटी में फीस में छूट और सिर्फ परीक्षा देने आने का झांसा दिया। आरोप है कि एडमिशन के नाम पर उसने युवती से ₹1 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और मानसिक दबाव का आरोप पीड़िता का आरोप है कि 5 जून 2024 को वह B.Ed. की परीक्षा देने सीधी आई थी। 28 जून को परीक्षा खत्म होने के बाद 29 जून को आरोपी उसे अपने गांव नरगी ले गया, जहां खाने व लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर दूसरी गोली दी गई, जिससे शरीर शिथिल हो गया। पीड़ित युवती का कहना है कि वह होश में थी लेकिन विरोध करने की स्थिति में नहीं थी, जिसके बाद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अध्यात्म/प्रेम का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश की। 23 अगस्त 2025 को आरोपी ने अचानक संबंध खत्म कर दिए और शादी से साफ इनकार कर दिया। नेताओं से पहुंच का हवाला देकर धमकियां पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कहा गया कि 'विधायक, सांसद और मंत्रियों' से पहचान होने के कारण पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को पीड़िता ने पटना के गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी कथावाचक का पक्ष: सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय ने इसे अपनी सामाजिक और धार्मिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि: "मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। यह विरोधियों की साजिश है। मुझे पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सत्य की जीत होगी।" पुलिस का बयान: मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया: "बिहार में मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। हालांकि, संबंधित एफआईआर (FIR) अभी हमारे थाने ट्रांसफर होकर नहीं आई है। जैसे ही एफआईआर प्राप्त होगी, नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"1
- घर आकर महिला से छीन ले गए फाइनेंस का मोबाइल लाडली बहना योजना के एकाउंट से कटती है राशि सतना। फाइनेंस कराकर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोग इन दिनों परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो समस्या का हल ढूढ ले जाते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास परेशान होने के सिवा कोई कारण नहीं बचता है। धवारी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसके साथ फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों ने फ्रॉड किया है। मोबाइल छीन ले गया रिकवरी एजेंट इस संबंध में धवारी निवासी आवेदिका सोनू चौधरी का आरोप है कि 16 दिसम्बर -25 को बेलकम मोबाइल शॉप स्थित विहारी चौक सतना से एक नग मोबाइल फोन कीमती 12,000/-रू. एवं अतिरिक्त 3000/-रूपये फाईनेंस चार्ज कुल 15,000/-रू. का वीवो टी-3 लाइट 5जी जिसका आईएमईआई नं.-869582079444989 है को 1000/-रू. देकर फाइनेंस कराया गया था। प्रार्थिया के घर में परेशानियां आ जाने के कारण 1825 से प्रार्थिया द्वारा उक्त मोबाइल फोन की किश्त 1895/-रू. जमा नहीं कर पाई तब 22 जनवरी -26 को बजाज फाईनेंस के रिकवरी एजेंट-सलमान खान द्वारा प्रार्थिया के घर जाकर प्रार्थिया द्वारा क्रय किया गया उक्त मोबाइल फोन छीनकर अपने साथ ले गया। \ अन्य को कर दिया विक्रय यह कि उक्त मोबाइल फोन एजेंट द्वारा ले जाने के बाद प्रार्थिया द्वारा किश्त की व्यवस्था कर बेलकम मोबाइल शॉप गई तब वहां मालिक द्वारा बताया गया कि आपका उक्त मोबाइल फोन किसी अन्य को विक्रय कर दिया गया है। मोवाइल ले जाने पश्चात् भी बजाज फाईनेंस द्वारा प्रार्थिया के लाडली बहना योजना से प्राप्त पैसा को खाते से किश्तो के रूप में काटा जा रहा है, जिससे प्रार्थिया मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान होकर उक्त घटना की शिकायत थाना सिटी कोतवाली में की थी जिसमें कोई कार्यवाही न किये जाने से आवेदिका ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मिले नया मोबाइल या लौटे पैसा आवेदिका ने एसपी से मांग की है कि वेेलकम मोबाइल के मालिक व बजाज फाईनेंस के कर्मचारियों के विरूद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही किया जाकर प्रार्थिया को उसी कीमत का नया मोबाइल फोन दिलाया जाय या प्रार्थिया के खाते से काटा गया पैसा वापस दिलाया जाकर एवं भविष्य में पैसा न काटे जाने की कार्यवाही कराये जाने की कृपा की जाए।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।3
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की2
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। बिहार के होने के कारण पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- शातिर अपराधी को तलाशते हुए पंजाब पुलिस उसके फर्जी पते पर सतना पहुँची।1