Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज के टीकर में आकाशीय बिजली का क*हर! साइकिल से घर लौट रहे 42 वर्षीय युवक की मौके पर मौ*त महराजगंज के टीकर में आकाशीय बिजली का क*हर! साइकिल से घर लौट रहे 42 वर्षीय युवक की मौके पर मौ*त
S.P.RAWAT
महराजगंज के टीकर में आकाशीय बिजली का क*हर! साइकिल से घर लौट रहे 42 वर्षीय युवक की मौके पर मौ*त महराजगंज के टीकर में आकाशीय बिजली का क*हर! साइकिल से घर लौट रहे 42 वर्षीय युवक की मौके पर मौ*त
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 20 घंटे बाद भी रोहिन नदी में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग NDRF-SDRF और गोताखोरों की मदद से लगातार जारी है तलाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 20 घंटे बाद भी रोहिन नदी में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग NDRF-SDRF और गोताखोरों की मदद से लगातार जारी है तलाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। छात्र लखरहिया बरगदही गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि हिमांशु ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय नीचे मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुल पर छात्र की साइकिल और बैग पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई गई। NDRF और SDRF की टीमें स्टीमर व गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन कर रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इधर, बेटे के लापता होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग भी जुटे रहे और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।1
- पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज1
- *💥“लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती, ज़मीन बंटवारे के विवाद में मचा हड़कंप”*1
- त्रिमुहानी नदी में स्कूली छात्र ने लगाई छलांग, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी महराजगंज।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिमुहानी नदी में सोमवार को करीब 14 वर्षीय स्कूली छात्र ने छलांग लगा दी। घटना के बाद से छात्र का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। नदी में उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है। बताया जाता हैं कि हिमांशु यादव निवासी बरगदही उम्र करीब 14 वर्षीय एक छात्र साइकिल और स्कूल बैग लेकर त्रिमुहानी नदी के पुल के पास पहुंचा और वह अपनी साइकिल और बैग छोड़कर पुल के उत्तर दिशा में नदी में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई।आईटीएम चौकी प्रभारी अनिकेत सिंह ने बताया कि छात्र सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नदी में कूदा था। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों एनडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक छात्र के जिंदा होने या शव बरामद होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। #Maharajganj #phrendha #rivar #police #NDRF #vidioviral #reelsviralシ1
- खड़खोड़ा शिव मंदिर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद खड़खोड़ा शिव मंदिर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से प्रशासन की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, अमरेश कुमार व गयासुद्दीन मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज थाने से उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा और अस्मिता पांडे सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिव मंदिर परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।2
- महराजगंज। पनियरा विधानसभा (319) क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान अजय गुप्ता "लल्ला गुप्ता" ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक स्कूली छात्रा की तत्काल मदद की। महराजगंज। पनियरा विधानसभा (319) क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान अजय गुप्ता "लल्ला गुप्ता" ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक स्कूली छात्रा की तत्काल मदद की। बताया जा रहा है कि परतावल से हरपुर महंत जाने वाले मार्ग पर स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ी थी। हादसे में उसके सिर पर चोट लगी थी। मौके पर पहुंचते ही अजय गुप्ता ने बिना देर किए छात्रा को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार शुरू कराया गया। छात्रा के पास मौजूद स्कूल आई-कार्ड से उसकी पहचान साक्षी गिरी, निवासी ग्राम चौपरिया के रूप में हुई। आई-कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके पिता से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल बुलाया गया। समय पर मिली इस मदद की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और लोग इसे मानवता व संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं।1
- #महराजगंज में फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, मारपीट का वीडियो वायरल! #महराजगंज में फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, मारपीट का वीडियो वायरल! फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहे (बसहिया) के पास एक वायरल वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है। वीडियो में एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट होती नजर आती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, विवाद जमीन के एग्रीमेंट और कथित बिक्री को लेकर हुआ बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक जुड़ाव की भी चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। अब सवाल यह है—अगर सड़क पर ही लाठी-डंडों के साथ विवाद होने लगे, तो कानून का खौफ आखिर कहां है?1
- जमीन बंटवारे के विवाद में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, पुलिसकर्मियों के उड़े होश परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सोमवार को अचानक गंभीर हो गया। परिवार में मारपीट के आरोपों के बाद एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। चौकी परिसर में बंदूक के साथ युवती को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए चौकी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवती रोते-बिलखते हुए लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची। वहां पहुंचते ही उसने पुलिसकर्मियों से न्याय की गुहार लगाई। युवती का आरोप था कि जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है और इसी विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। हाथ में बंदूक होने के कारण पुलिसकर्मियों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। सुरक्षा के मद्देनजर युवती से बंदूक अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन शुरुआत में उसने बंदूक देने से इनकार कर दिया। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए युवती को समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परतावल चौकी पुलिस के साथ डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती से बातचीत की और उसे शांत कराया। इसके बाद उसे चौकी पर बैठाया गया। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी चौकी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हुई। इसी से आहत होकर युवती लाइसेंसी बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1