हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज 30 अगस्त की सुबह बाइक से सिकंदरा गैस एजेंसी के लिए निकला था विनय कुमार उर्फ पिंटू, कई दिन बाद भी नहीं मिला सुराग मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक 30 अगस्त की सुबह घर से खाली गैस सिलेंडर लेकर बाइक से सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम हिसावा निवासी जगतनारायण पुत्र कृष्णादीन ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से सिकंदरा गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लंबा, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। घटना के समय उसने काली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। मामले में मंगलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम द्वारा उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज 30 अगस्त की सुबह बाइक से सिकंदरा गैस एजेंसी के लिए निकला था विनय कुमार उर्फ पिंटू, कई दिन बाद भी नहीं मिला सुराग मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक 30 अगस्त की सुबह घर से खाली गैस सिलेंडर लेकर बाइक से सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम हिसावा निवासी जगतनारायण पुत्र कृष्णादीन ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से सिकंदरा गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लंबा, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। घटना के समय उसने काली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। मामले में मंगलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम द्वारा उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
- औरैया में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही औरैया के तकिया तिराहे पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति चल रही मीट-मछली दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिली। दुकानदारों को त्यौहारों से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, वरना दुकानें बंद रहेंगी और सख्त कार्रवाई होगी। दुकानदारों पर की गई कार्यवाही से जिलेभर में हड़कम्प मचा हुआ है1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थ नगर, यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया सिद्धार्थ नगर। जिले की नगर पंचायत विस्कोहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर के सामने/परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थ नगर, यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया सिद्धार्थ नगर। जिले की नगर पंचायत विस्कोहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर के सामने/परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।2
- विकासखंड ऐरवाकाटरा की ग्राम पंचायत सूरजपुर ऐरवा में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार। औरैया। विकासखंड ऐरवाकाटरा की ग्राम पंचायत सूरजपुर ऐरवा में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार। बारिश के बीच श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश से बचने के लिए तिरपाल का लेना पड़ा सहारा। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विकास के दावों पर उठे सवाल।1
- एक बार फिर कालपी विधानसभा में विकास की खुली पोल! कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरचन्दपुर में ग्रामीणों ने खोली विकास की हकीकत! हरचन्दपुर के ग्रामीणों ने विकास कार्यों और आवास योजना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोनू महाराज से बातचीत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पांच साल में गांव में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। आवास योजना पर भी गंभीर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि कथित तौर पर अपात्र लोगों को आवास का लाभ मिला, जबकि पात्र परिवार लाभ से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच और जमीनी हकीकत सामने लाने की मांग भी उठाई। वीडियो को लास्ट तक जरूर देखें और सुनिए—हरचन्दपुर के ग्रामीणों ने सोनू महाराज से क्या कहा। अब सवाल है—ग्रामीणों के आरोपों की सच्चाई क्या है और गांव में हुए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति क्या है? वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। जनता की आवाज—सवाल भी जनता के, जवाब भी जनता के सामने! #जिलाधिकारीजालौन #जालौनप्रशासन #पुलिसप्रशासन #मुख्यविकासअधिकारी #CDOJalaun #खंडविकासअधिकारी #BDO #कदौराब्लॉक #ग्रामविकासअधिकारी #पंचायतसचिव #ग्रामप्रधान #ग्रामपंचायत #विकासखंड #जिलापंचायत #पंचायतीराजविभाग #ग्रामीणविकासविभाग #PMAY #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #सरकारीयोजना #ग्राउंडरिपोर्ट #JalaunNews #KalpiNews #KadouraNews #HarChandpur #ViralNews #BreakingNews1
- सुरावली में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं? बारिश के बीच 5 किमी दूर करना पड़ा अंतिम संस्कार माधौगढ़, जालौन। ग्राम पंचायत सुरावली में 75 वर्षीय राम बटई के अंतिम संस्कार के दौरान अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में निर्धारित अंत्येष्टि स्थल उपलब्ध न होने के कारण बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर माधौगढ़ जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था होती तो अंतिम यात्रा को गांव से बाहर नहीं ले जाना पड़ता। मामले की जानकारी के बाद तहसीलदार गौरव कुमार ने ग्रामीणों से बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद राम बटई का अंतिम संस्कार माधौगढ़ में कराया गया। अब ग्रामीणों का सवाल है—गांव में अन्य विकास कार्यों के साथ अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत व्यवस्था कब होगी? ⚠️ यह खबर ग्रामीणों द्वारा बताई गई जानकारी और मौके से प्राप्त विवरण पर आधारित है। संबंधित विभाग/अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Jalaun #Madhogarh #Surawali #JalaunNews #MadhogarhNews #UttarPradesh #VillageNews #GroundReport3
- सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी, जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों व राहगीरों की बढ़ी परेशानी सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। मार्ग पर जलभराव के साथ कीचड़ होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर करीब ढाई बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान मुगल मार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने पर घर लौट रहे छात्र-छात्राओं को भी जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को यह पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है कि गड्ढे कितने गहरे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुगल मार्ग की लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत और गड्ढों को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।1
- 126 मजदूर ‘हाजिर’, फिर भी अधूरा चकबंध! बारिश में नंगे पैर पहुंचे डीसी मनरेगा, कीचड़ में हुई जांच; मौके पर काम अधूरा, अभिलेख भी नहीं मिले माधौगढ़ (जालौन) बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकबंध कार्य में दर्ज 126 मजदूरों की हाजिरी अब जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच कीचड़ में उतरकर कार्यस्थल की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकबंध का काम अधूरा मिला, जबकि संबंधित अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने आईजीआरएस समेत लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर कार्य की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के कारण कार्यस्थल पर इतना कीचड़ था कि जांच टीम को जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर चकबंध अधूरा मिलने और अभिलेख उपलब्ध न होने से जांच और गंभीर हो गई। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि 126 मजदूरों की दर्ज हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और अधूरा कार्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी कैसे दर्ज हुई। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव की निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल बिजदुवां का यह चकबंध सिर्फ मिट्टी का काम नहीं रह गया है, बल्कि 126 मजदूरों की हाजिरी और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब मांग रहा है। जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कागजों में दर्ज मजदूरों की हाजिरी और जमीन पर हुए काम के बीच कितना अंतर है।4
- जालौन के गायर गांव में देर रात मजदूर के भूसा और भैंसों के बाड़े में अचानक आग लग गई, l जालौन के गायर गांव में देर रात मजदूर के भूसा और भैंसों के बाड़े में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर परिवार में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि बाड़े में रखा करीब 15 कुंतल भूसा, कंडा, खरी, लालच समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से मजदूर रामप्रकाश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन और नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की मांग की है1
- कानपुर देहात के मूसानगर में बारिश का कहर: कच्ची छत गिरी,दो मासूम बच्चों की मौत पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुद्धवार रात मुकेश के कच्चे घर की दीवार गिर गई घर के अंदर मुकेश उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे थे 7 साल की बेटी 3 साल का बेटा दोनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल है उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद से मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है मुंह से आवाज़ नहीं निकल रही पिता कह रहे हम भी मर जाते बिना बच्चों के क्या जीवन, मुकेश का आरोप है कि कई बार प्रधान और अधिकारियों से आवास के लिए कहा लेकिन किसी के सुनवाई नहीं की प्रधान पैसे मांगता रहा मुकेश मजदूरी करते है जमीन का इक टुकड़ा उनके पास नहीं है मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते थे मुकेश बोले अब घर मिलता भी है तो कोई फायदा नहीं हैरानी को बात ये है कि जिले के विकास के मुखिया सीडीओ विधान जायसवाल कह रहे मेरी कोई जवाबदेही नहीं है ये दैवी आपदा है उसमें क्या किया जा सकता है, गजब का सिस्टम है गज़ब की सरकार है गजब के सरकार के नुमाइंदे है खुद तो चार चार ऐसी लगा कर शानदार दफ्तरों में बैठे है और किसान मजदूर वो दब कुचल कर मर रहा है लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं कागज़ी खानापूर्ति में भरोसा रखने वाले अफसर शायद ये भूल रहे है कि इन्हीं गरीबों की जब हाय लगती है तो बहुत बुरा होता है परिवार सभी के है और कोई भी अजय नहीं है2