Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही औरैया के तकिया तिराहे पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति चल रही मीट-मछली दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिली। दुकानदारों को त्यौहारों से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, वरना दुकानें बंद रहेंगी और सख्त कार्रवाई होगी। दुकानदारों पर की गई कार्यवाही से जिलेभर में हड़कम्प मचा हुआ है
M.K.SHUKLA
औरैया में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही औरैया के तकिया तिराहे पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति चल रही मीट-मछली दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिली। दुकानदारों को त्यौहारों से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, वरना दुकानें बंद रहेंगी और सख्त कार्रवाई होगी। दुकानदारों पर की गई कार्यवाही से जिलेभर में हड़कम्प मचा हुआ है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही औरैया के तकिया तिराहे पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति चल रही मीट-मछली दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिली। दुकानदारों को त्यौहारों से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, वरना दुकानें बंद रहेंगी और सख्त कार्रवाई होगी। दुकानदारों पर की गई कार्यवाही से जिलेभर में हड़कम्प मचा हुआ है1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थ नगर, यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया सिद्धार्थ नगर। जिले की नगर पंचायत विस्कोहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर के सामने/परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थ नगर, यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया सिद्धार्थ नगर। जिले की नगर पंचायत विस्कोहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर के सामने/परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।2
- विकासखंड ऐरवाकाटरा की ग्राम पंचायत सूरजपुर ऐरवा में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार। औरैया। विकासखंड ऐरवाकाटरा की ग्राम पंचायत सूरजपुर ऐरवा में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार। बारिश के बीच श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश से बचने के लिए तिरपाल का लेना पड़ा सहारा। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विकास के दावों पर उठे सवाल।1
- *कान्हा इंटरनेशनल स्कूल पर मनमानी फीस और बस में ठूंस-ठूंस कर बच्चे भरने का आरोप *अजीतमल, औरैया।* कस्बा अजीतमल के *कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी* स्कूल के खिलाफ *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी* को शिकायती पत्र दिया गया है। *विहिप बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक वर्मा* ने पत्र में आरोप लगाया है कि स्कूल बसों में सीट क्षमता से अधिक बच्चों को भरा जा रहा है। कुछ बच्चे खड़े होकर जाते हैं तो कुछ को बोनट पर बैठाया जाता है, जिससे कभी भी अप्रिय हादसा हो सकता है। पूरी फीस और बस किराया लेने के बाद भी बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलती। प्रधानाचार्य से शिकायत पर पर्याप्त साधन होने और कोई बच्चा खड़ा न होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन चेक करने पर स्थिति में कोई सुधार नहीं मिला। *शिकायत में दो मुख्य बिंदु -* 1. एक ही निश्चित दुकान से मनमाने दामों पर कोर्स की किताबें बिकवाना। 2. प्रति बच्चे पूरी फीस लेकर भी एक बस में दो बसों के बराबर बच्चों को ले जाना। प्रार्थी ने मामले को संज्ञान में लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि *RTO औरैया, जिला शुल्क नियामक समिति और DIOS औरैया* को भी भेजी गई है।3
- सोशल मीडिया पर वायरल रूरा निवासनीय शुभि ने क्या कहा आइये जानते हैं1
- *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* पत्रकार इकबाल अहमद *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* *कानपुर देहात | मुंगीसापुर -* कस्बे में लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मुंगीसापुर में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क और नाले के किनारे कुछ लोगों ने अस्थाई दुकानें और टीन शेड लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिससे राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस और मुनादी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- डुबकी हसनपुर ओवरब्रिज पर हाईवे में आवारा मवेशी से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती सिकंदरा। डुबकी हसनपुर ओवरब्रिज पर बुधवार की देर शाम हाईवे पर अचानक सामने आए आवारा मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने उनका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी सलमान अपने साथी नितेश के साथ बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक से रसधान जा रहे थे। जैसे ही दोनों डुबकी हसनपुर ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक सामने आवारा मवेशी आ गया। मवेशी से बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।1
- राजपुर क्षेत्र में बकरियां चराने गई किशोरी को चार युवकों ने खेत में दबोचा, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; बेहोश होने पर छोड़कर भागे राजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरियां चराने गई नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को घेरकर पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी खलिहान के पास बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विवेक, विकास, आशीष और अर्जुन ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे खेतों की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में किशोरी के बयान दर्ज किए। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।1