logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेशनल हाईवे 931 पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ता खतरा ठेंगहा गांव के पास सड़क पर बैठे गाय-सांड बन रहे दुर्घटना का कारण, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के ठेंगहा गांव के पास नेशनल हाईवे 931 पर आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सड़क पर बैठे गाय और सांड वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। गांव की घनी आबादी और पास में बाजार होने के कारण यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। कम रोशनी और तेज रफ्तार वाहनों के कारण अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं से टकराने का खतरा बना रहता है। इससे बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी ठेंगहा गांव के पास रात के समय हुए एक हादसे में 2 से 3 पशुओं की मौत हो गई थी, जबकि 4 से 5 पशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से घायल पशुओं को पास की गौशाला में पहुंचाकर उनका इलाज कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद आवारा पशुओं को वहां नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए और सड़क पर उनके जमावड़े को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

14 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
8a340da3-7294-4c5b-b72c-2b331182565d

नेशनल हाईवे 931 पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ता खतरा ठेंगहा गांव के पास सड़क पर बैठे गाय-सांड बन रहे दुर्घटना का कारण, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के ठेंगहा गांव के पास नेशनल हाईवे 931 पर आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सड़क पर बैठे गाय और सांड वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

4d35886b-03ff-4b5a-bf46-782ade0450ca

गांव की घनी आबादी और पास में बाजार होने के कारण यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। कम रोशनी और तेज रफ्तार वाहनों के कारण अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं से टकराने का खतरा बना रहता है। इससे बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना

344dca3c-d9ae-4466-9fe0-13b2d6fbecdc

करना पड़ता है और कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी ठेंगहा गांव के पास रात के समय हुए एक हादसे में 2 से 3 पशुओं की मौत हो गई थी, जबकि 4 से 5 पशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से घायल पशुओं को पास की गौशाला में पहुंचाकर उनका इलाज कराया

76908cc3-1e8a-4bb7-bacf-64d109a4707c

गया था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद आवारा पशुओं को वहां नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए और सड़क पर उनके जमावड़े को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के रानीगंज कस्बे से सामने आया है, जहां खुशी के माहौल में युवाओं ने कानून को ताक पर रखकर फायरिंग कर डाली। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने उत्साह में आकर हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर पहले भी प्रशासन की सख्ती की बात कही जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में हर्ष फायरिंग का जुनून कम होता नहीं दिख रहा है
    1
    हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के रानीगंज कस्बे से सामने आया है, जहां खुशी के माहौल में युवाओं ने कानून को ताक पर रखकर फायरिंग कर डाली।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने उत्साह में आकर हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर पहले भी प्रशासन की सख्ती की बात कही जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में हर्ष फायरिंग का जुनून कम होता नहीं दिख रहा है
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के नान्दी पम्प कैनाल भैरमपुर जंगल मे लगी आग आसपास के ग्रामीण भयभीत भारी नुक्शान की आशंका
    2
    अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के नान्दी पम्प कैनाल भैरमपुर जंगल मे लगी आग आसपास के ग्रामीण भयभीत भारी नुक्शान की आशंका
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा चौखड़ा के पास में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा चौखड़ा के पास में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • मौरावां सुगमेश्वर मंदिर में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह भक्तों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं खबरें उत्तर प्रदेश को #khabreinuttarpradeshki khabrein Uttar Pradesh ki
    1
    मौरावां सुगमेश्वर मंदिर में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह भक्तों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
खबरें उत्तर प्रदेश को
#khabreinuttarpradeshki
khabrein Uttar Pradesh ki
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ में स्थित कंधई थाना बना पाठ शाला किसी व्यक्ति द्वारा दी गई बीडीओ
    1
    प्रतापगढ़ में स्थित कंधई थाना बना पाठ शाला किसी व्यक्ति द्वारा दी गई बीडीओ
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    15 hrs ago
  • अमेठी। जनपद में करीब 12.50 करोड़ रुपये लागत से प्रस्तावित सड़कों के नवीनीकरण का टेंडर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निरस्त कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की चर्चाओं के बीच विभाग ने पूरी निविदा प्रक्रिया रद्द कर नई निविदा जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमेठी विधानसभा क्षेत्र की 53 सड़कों और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इनमें कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया के दौरान अनियमितताओं की चर्चाएं तेज हो गई थीं। आरोप लगाए जा रहे थे कि कुछ चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण निविदा खोलने की तिथि कई बार तय होने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। बताया जा रहा है कि अमेठी क्षेत्र की सड़कों के टेंडर में प्रतिस्पर्धा सीमित रहने और प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ने के बाद विभाग ने निविदा निरस्त करने का निर्णय लिया। वहीं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों पर पहले ही टेंडर हो चुका था, जिस पर भी सवाल उठने के बाद विभाग अब स्थिति स्पष्ट करने और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य समय से शुरू कराया जा सके। हालांकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कम समय बचा है, जिससे पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी होने को लेकर संशय बना हुआ है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सिंगल टेंडर आने के कारण निविदा प्रक्रिया निरस्त की गई है। आगे नियमानुसार नई निविदा प्रक्रिया कराई जाएगी। यदि समय रहते नई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी तो स्वीकृत धनराशि वापस होने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में सड़कों के निर्माण के लिए दोबारा मंजूरी लेनी पड़ सकती है, जिससे निर्माण कार्य में और देरी होने की संभावना है।
    2
    अमेठी। जनपद में करीब 12.50 करोड़ रुपये लागत से प्रस्तावित सड़कों के नवीनीकरण का टेंडर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निरस्त कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की चर्चाओं के बीच विभाग ने पूरी निविदा प्रक्रिया रद्द कर नई निविदा जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमेठी विधानसभा क्षेत्र की 53 सड़कों और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इनमें कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया के दौरान अनियमितताओं की चर्चाएं तेज हो गई थीं। आरोप लगाए जा रहे थे कि कुछ चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण निविदा खोलने की तिथि कई बार तय होने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
बताया जा रहा है कि अमेठी क्षेत्र की सड़कों के टेंडर में प्रतिस्पर्धा सीमित रहने और प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ने के बाद विभाग ने निविदा निरस्त करने का निर्णय लिया। वहीं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों पर पहले ही टेंडर हो चुका था, जिस पर भी सवाल उठने के बाद विभाग अब स्थिति स्पष्ट करने और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य समय से शुरू कराया जा सके। हालांकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कम समय बचा है, जिससे पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी होने को लेकर संशय बना हुआ है।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सिंगल टेंडर आने के कारण निविदा प्रक्रिया निरस्त की गई है। आगे नियमानुसार नई निविदा प्रक्रिया कराई जाएगी।
यदि समय रहते नई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी तो स्वीकृत धनराशि वापस होने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में सड़कों के निर्माण के लिए दोबारा मंजूरी लेनी पड़ सकती है, जिससे निर्माण कार्य में और देरी होने की संभावना है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.