जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित__________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 27 अगस्त, 2026,जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग, पर्यटन, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा स्वयं करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट को पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित__________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 27 अगस्त, 2026,जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों
को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग, पर्यटन, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं
के प्रगति की समीक्षा स्वयं करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट को पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- DDU University में बर्खास्तगी पर डॉ. संपूर्णानंद मल्ल का बड़ा आरोप | जाली शासनादेश से Termination?1
- मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ? मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ?1
- गोरखपुर की सबसे हॉट सीट बनी चिल्लूपार! देखिए जनता ने क्या कहा?, 2027 में होगा त्रिकोणीय सियासी संग्राम BJP–SP–BSP में कांटे की टक्कर, बढ़ी चुनावी हलचल किसके हाथ लगेगी चिल्लूपार की सत्ता ? #चिल्लूपार #चिल्लूपारविधानसभा #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #UPPolitics #UPElection2027 #2027चुनाव #BJP #SP #BSP #त्रिकोणीयसंघर्ष #सियासीमहासंग्राम #ABCहिंदुस्तान #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली, लूट के मामले में फरार था गोरखपुर पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार,गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर,पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।और इसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं।आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था।सिसई घाट के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइट- अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गोरखपुर1
- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। कौड़ीराम- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर। अब सब कुछ करने की छूट। स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।1
- नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भोटेकोशी नदी को नारायणी-गंडक नदी की सहायक नदी बताया जा रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए देवदह और वाल्मीकि बैराज पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। डीएम ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की स्थिति में प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और PAC की टीमें भेज दी गई हैं, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और बैराजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।1
- नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews1
- बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश। प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु। तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल। आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश? कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान। स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल। बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?1