Shuru
Apke Nagar Ki App…
THE LIVE
More news from बिहार and nearby areas
- विशेष छापेमारी अभियान के तहत तारापुर थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि लंबित मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर वरीय पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया था। इसी के आलोक में दरोगा अनिल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तारापुर हाट से मधुरा निवासी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व से ही गैर जमानती वारंट जारी था। यह मामला मद्य निषेध अधिनियम से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।1
- भोजल मंडल महाविद्यालय में संपन्न हुआ सांगठनिक चुनाव, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत हवेली खड़गपुर सोमवार को नगर के Bhojal Mandal Mahavidyalaya परिसर में जनता दल (यूनाइटेड) के नगर इकाई का सांगठनिक चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया नगर निर्वाचन पदाधिकारी इनाम हसन एवं नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से दुलारपुर निवासी धनंजय मंडल को हवेली खड़गपुर नगर जदयू का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी तथा संगठन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने का भरोसा जताया। नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि धनंजय मंडल के नेतृत्व में नगर इकाई और सशक्त होगी। कार्यक्रम में रेखा सिंह चौहान, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार साह, रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार, बबलू साह, पीएन राय, कुबेर मंडल, मुरारी कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- सुल्तानगंज के नई दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को पाल कला केंद्र के कलाकार पप्पू पाल की पुण्य स्मृति में भव्य चित्रकला, पेंटिंग, संगीत, नृत्य और मंजूषा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुल्तानगंज नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार तथा थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अतिथियों ने पप्पू पाल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात बच्चों ने ‘श्री गणेशाय देवा’ भक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकला, मंजूषा पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे आयोजन में कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by N.k.choudhary1
- Post by Kumar Mithun1
- Post by THE LIVE1
- हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बम्बर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेटिया बंबर थाना पुलिस जवानों के साथ गश्ती पर निकले थे। तभी पतघाघर बाजार के समीप एक लाल रंग का टोटो संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिस पर लोहे का गेट लदा था। पुलिस ने टोटो को रोककर जांच की तो उस पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। तलाशी के दौरान टोटो से हारवेस्ट कंपनी का पुराना इंजन, जंग लगा लोहे का गेट-ग्रील तथा दो खंडों वाला लोहे का रैक बरामद किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पिंटु कुमार बताया जो संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया का निवासी बताया दूसरा अपना नाम सज्जन मिश्रा बताया जो बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के बछौर बताया। जिसके पास से चोरी सामान मिला ।उन्होंने बताया कि चोरी का सामान खड़गपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचने की योजना थी। पुलिस ने टोटो समेत सभी सामान जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को मुंगेर जेल भेज दिया गया है।1
- सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 अंतर्गत मुंशीपट्टी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर के बाद रविवार को कथावाचिका खुशी किशोरी के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड सदस्य संजय कुमार चौधरी, नवीन कुमार वन्नी, भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर पासवान, समाजसेवी बंटी सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों ने कथावाचिका को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बाबा राजेश कुमार मंडल ने कहा कि जिस प्रकार सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही है, वह समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने सभी हिंदू समाज से ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को बधाई दी तथा युवाओं से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जबकि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने कथा आयोजन को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।1