logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पतघाघर बाजार से चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बम्बर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेटिया बंबर थाना पुलिस जवानों के साथ गश्ती पर निकले थे। तभी पतघाघर बाजार के समीप एक लाल रंग का टोटो संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिस पर लोहे का गेट लदा था। पुलिस ने टोटो को रोककर जांच की तो उस पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। तलाशी के दौरान टोटो से हारवेस्ट कंपनी का पुराना इंजन, जंग लगा लोहे का गेट-ग्रील तथा दो खंडों वाला लोहे का रैक बरामद किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पिंटु कुमार बताया जो संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया का निवासी बताया दूसरा अपना नाम सज्जन मिश्रा बताया जो बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के बछौर बताया। जिसके पास से चोरी सामान मिला ।उन्होंने बताया कि चोरी का सामान खड़गपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचने की योजना थी। पुलिस ने टोटो समेत सभी सामान जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को मुंगेर जेल भेज दिया गया है।

6 hrs ago
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
6 hrs ago

पतघाघर बाजार से चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बम्बर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेटिया बंबर थाना पुलिस जवानों के साथ गश्ती पर निकले थे। तभी पतघाघर बाजार के समीप एक लाल रंग का टोटो संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिस पर लोहे का गेट लदा था। पुलिस ने टोटो को रोककर जांच की तो उस पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। तलाशी के दौरान टोटो से हारवेस्ट कंपनी का पुराना इंजन, जंग लगा लोहे का गेट-ग्रील तथा दो खंडों वाला लोहे का रैक बरामद किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पिंटु कुमार बताया जो संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया का निवासी बताया दूसरा अपना नाम सज्जन मिश्रा बताया जो बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के बछौर बताया। जिसके पास से चोरी सामान मिला ।उन्होंने बताया कि चोरी का सामान खड़गपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचने की योजना थी। पुलिस ने टोटो समेत सभी सामान जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को मुंगेर जेल भेज दिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर। गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शादीपुर मोहल्ले में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित एक नकली सिगरेट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मोहल्ले स्थित मो. इकबाल के घर में तलाशी अभियान चलाया। जब पुलिस घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। कमरे में भारी मात्रा में सिगरेट के पैकेट, रैपर, खाली डिब्बे और पैकिंग मशीनें बिखरी पड़ी थीं। तलाशी के दौरान छह कार्टून में करीब 4100 पैकेट Gold Flake और Captain ब्रांड के सिगरेट बरामद किए गए। साथ ही सिगरेट के रैपर, खाली डब्बे, पैकिंग मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया गया। बरामद सिगरेट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गृहस्वामी मो. इकबाल और मो. आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। इस संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले में नकली सिगरेट फैक्ट्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी इस तरह के कारखानों का खुलासा किया जा चुका है। जब्त सिगरेट की गुणवत्ता और ब्रांड सत्यापन के लिए संबंधित एजेंसियों को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
    1
    मुंगेर। गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शादीपुर मोहल्ले में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित एक नकली सिगरेट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मोहल्ले स्थित मो. इकबाल के घर में तलाशी अभियान चलाया। जब पुलिस घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। कमरे में भारी मात्रा में सिगरेट के पैकेट, रैपर, खाली डिब्बे और पैकिंग मशीनें बिखरी पड़ी थीं।
तलाशी के दौरान छह कार्टून में करीब 4100 पैकेट Gold Flake और Captain ब्रांड के सिगरेट बरामद किए गए। साथ ही सिगरेट के रैपर, खाली डब्बे, पैकिंग मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया गया। बरामद सिगरेट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में गृहस्वामी मो. इकबाल और मो. आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।
इस संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले में नकली सिगरेट फैक्ट्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी इस तरह के कारखानों का खुलासा किया जा चुका है। जब्त सिगरेट की गुणवत्ता और ब्रांड सत्यापन के लिए संबंधित एजेंसियों को भी बुलाया जा रहा है।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को रामस्वार्थ कॉलेज, तारापुर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (दक्षिण प्रांत, बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई। संयोजक डॉ. वसीम राजा के नेतृत्व में रैली कॉलेज परिसर से शहीद चौक और उर्दू चौक होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुँची। इसमें एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रास्ते भर मातृभाषा के सम्मान में नारे लगाए। “मातृभाषा का मान बढ़ाएँ, संस्कृति की पहचान बचाएँ”, “अपनी भाषा–अपना स्वाभिमान”, “भाषा बचेगी तो पहचान बचेगी” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। विचार सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वसीम राजा ने कहा कि मातृभाषा हमारी संस्कृति की नींव है और इसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जासीम राजा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शशि शेखर सुमन, डॉ. मृत्युंजय कुमार सहित कई शिक्षक एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को रामस्वार्थ कॉलेज, तारापुर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (दक्षिण प्रांत, बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई। संयोजक डॉ. वसीम राजा के नेतृत्व में रैली कॉलेज परिसर से शहीद चौक और उर्दू चौक होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुँची। इसमें एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रास्ते भर मातृभाषा के सम्मान में नारे लगाए।
“मातृभाषा का मान बढ़ाएँ, संस्कृति की पहचान बचाएँ”,
“अपनी भाषा–अपना स्वाभिमान”,
“भाषा बचेगी तो पहचान बचेगी” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
विचार सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वसीम राजा ने कहा कि मातृभाषा हमारी संस्कृति की नींव है और इसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जासीम राजा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शशि शेखर सुमन, डॉ. मृत्युंजय कुमार सहित कई शिक्षक एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत  फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Asarganj, Munger•
    11 hrs ago
  • दरअसल करण और रूबी एक ही मोहल्ले में थे व करण रूबी को पसंद करता था। रूबी की किसी अन्य व्यक्ति से शादी के कारण आरोपी युवक बौखलाया हुआ था, शादी के बाद एक दिन रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी तभी करण वहां पहुंचा और रूबी पर गोलियों से हमला कर दिया रूबी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है..!! location: पंजाब
    1
    दरअसल करण और रूबी एक ही मोहल्ले में थे व करण रूबी को पसंद करता था। रूबी की किसी अन्य व्यक्ति से शादी के कारण आरोपी युवक बौखलाया हुआ था, शादी के बाद एक दिन रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी तभी करण वहां पहुंचा और रूबी पर गोलियों से हमला कर दिया
रूबी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है..!!
location: पंजाब
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    43 min ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • भोजल मंडल महाविद्यालय में संपन्न हुआ सांगठनिक चुनाव, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत हवेली खड़गपुर सोमवार को नगर के Bhojal Mandal Mahavidyalaya परिसर में जनता दल (यूनाइटेड) के नगर इकाई का सांगठनिक चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया नगर निर्वाचन पदाधिकारी इनाम हसन एवं नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से दुलारपुर निवासी धनंजय मंडल को हवेली खड़गपुर नगर जदयू का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी तथा संगठन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने का भरोसा जताया। नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि धनंजय मंडल के नेतृत्व में नगर इकाई और सशक्त होगी। कार्यक्रम में रेखा सिंह चौहान, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार साह, रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार, बबलू साह, पीएन राय, कुबेर मंडल, मुरारी कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    भोजल मंडल महाविद्यालय में संपन्न हुआ सांगठनिक चुनाव, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत
हवेली खड़गपुर
सोमवार को नगर के Bhojal Mandal Mahavidyalaya परिसर में जनता दल (यूनाइटेड) के नगर इकाई का सांगठनिक चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया नगर निर्वाचन पदाधिकारी इनाम हसन एवं नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव में सर्वसम्मति से दुलारपुर निवासी धनंजय मंडल को हवेली खड़गपुर नगर जदयू का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी तथा संगठन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने का भरोसा जताया।
नगर पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि धनंजय मंडल के नेतृत्व में नगर इकाई और सशक्त होगी।
कार्यक्रम में रेखा सिंह चौहान, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार साह, रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार, बबलू साह, पीएन राय, कुबेर मंडल, मुरारी कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.